Monday, November 3

आंदोलन

श्रीलंका की मदद को भारत ने फिर बढ़ाया हाथ:तेल खरीदने के लिए देगा 3800 करोड़, चीन अब भी कर्ज में रियायत देने को तैयार नहीं
आंदोलन, कहानी, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

श्रीलंका की मदद को भारत ने फिर बढ़ाया हाथ:तेल खरीदने के लिए देगा 3800 करोड़, चीन अब भी कर्ज में रियायत देने को तैयार नहीं

श्रीलंका में बुधवार को भी राजपक्षे सरकार के खिलाफ राजधानी कोलंबों सहित कई शहरों में प्रदर्शनों का दौर जारी रहा। हिंसा प्रभावित रामबुकना में कर्फ्यू जारी है। इस बीच भारत ने एक बार फिर श्रीलंका के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। भारत ने ऑइल खरीद के लिए श्रीलंका को 3800 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया है। श्रीलंका के विदेश मंत्री जीएल पीरिस ने कहा हमारी ओर से मदद की गुहार पर भारत ने आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया है। पीरिस का कहना है कि वर्ल्ड बैंक ने भी श्रीलंका को मदद का भरोसा दिया है, लेकिन इसमें 6 महीने तक का समय लग सकता है। इस बीच चीन के 27 हजार करोड़ रुपए के कर्ज से दबे श्रीलंका को चीन ने कर्ज की किस्तें आसान करने के अनुरोध को खारिज कर दिया है। गोटबाया इस्तीफे को तैयार श्रीलंका में विपक्ष के नेता सजित प्रेमदासा ने दावा किया है कि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे पद छोड़ने को तैयार हैं। राष्ट्रपति गोट...
खरगोन में कर्फ्यू में 4 घंटे की ढील, आज कुछ ज्यादा दुकानें खुलेंगी; वाहनों पर अभी भी पाबंदी
आंदोलन, कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

खरगोन में कर्फ्यू में 4 घंटे की ढील, आज कुछ ज्यादा दुकानें खुलेंगी; वाहनों पर अभी भी पाबंदी

रविवार को खरगोन में लगे कर्फ्यू में 4 घंटे की ढील दी गई है। अपर कलेक्टर एसएस मुजाल्दा ने बताया कि 17 अप्रैल को सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक कर्फ्यू में छूट दी गई है। यह छूट महिला-पुरुष के लिए लागू रहेगी। रविवार को सैलून, इलेक्ट्रॉनिक, खाद बीज, हार्डवेयर और बर्तन की दुकानें भी खोलने की इजाजत दे दी गई है। सब्जी, फल, दूध, किराना सामान, मेडिकल, इलेक्ट्रिक रिपेयरिंग, मिठाई और नमकीन शॉप्स खोलने की इजाजत इससे पहले ही दी जा चुकी है। गाड़ियों पर अभी भी पाबंदी रहेगी। खरगोन शहर में 10 अप्रैल को कर्फ्यू लगाया गया था। 14 अप्रैल को पहली बार सिर्फ महिलाओं को सुबह 10 से दोपहर 12 और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक बिना वाहन के छूट दी गई थी। इसके अगले दिन 15 अप्रैल को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक महिला और पुरुष दोनों को बिना वाहन के घरों से निकलने की छूट मिली थी। शनिवार को तीसरे दिन 2-2 घंटे की फिर छूट रही। ...
विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने निकाली शोभायात्रा, एक हजार से ज्यादा कार्यकर्ता हुए शामिल, आखाड़ा प्रदर्शन ने मोहा मन
आंदोलन, कहानी, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध

विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने निकाली शोभायात्रा, एक हजार से ज्यादा कार्यकर्ता हुए शामिल, आखाड़ा प्रदर्शन ने मोहा मन

गंजबासौदा शहर में शनिवार को हनुमान जी जन्मोत्सव पर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भव्य शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा में पारंपरिक शस्त्रों और भगवा ध्वज के साथ कार्यकर्ता उत्साह पूर्वक शामिल हुए। वहीं सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस जवान भी मौजूद रहे। शोभायात्रा के रूट पर गलियों, चौराहों पर पुलिस जवान तैनात रहे। इस दौरान विहिप के क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश तिवारी ने बग्गी में विराजमान हनुमान जी की पूजन-अर्चना की। गांधी चौक से शुरू हुई शोभायात्रा सदर बाजार, सावरकर चौक से जय स्तंभ होते हुए रेलवे स्टेशन तक निकाली गई। इस दौरान बजरंग दल के जिला सह धर्म प्रचारक अमित अग्रवाल ने बताया कि पिछले 10 साल से नगर में हनुमान जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकाली जा रही है। यात्रा का उद्देश्य युवाओं को संस्कृति और संस्कारों से जोड़ना है, युवा बजरंगबली की तरह बल उप...
गंजबासौदा में लव जिहाद और आत्महत्या बताकर केस बंद करने पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन
आंदोलन, कहानी, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, शिक्षा-ज्ञान

गंजबासौदा में लव जिहाद और आत्महत्या बताकर केस बंद करने पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन

गंजबासौदा में हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने लव जिहाद की घटना और बिना जांच करें हत्याओं को आत्महत्या व एक्सीडेंट बताने के मामले में जांच कराने को लेकर बुधवार दोपहर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम नायब तहसीलदार दौजीराम अहिरवार को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान हिंदू जागरण मंच के स्थानीय अध्यक्ष अन्नू तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में लव जिहाद की घटनाएं बढ़ती जा रही है। जिसमें पिछले साल 23 नवंबर को विशनसिंह परिहार निवासी कालाबाग की बेटी को मुस्लिम समुदाय का युवक बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया था। जिसकी पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। लेकिन 4 महीने बीतने के बाद भी बेटी का पता नहीं चला है। इस बारे में पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी है। वहीं दूसरी घटना में बीते 21 नवंबर को मुकेश राजपूत की बेटी की लाश रेलवे ट्रैक भडेरू फाटक पर मिली थी। इस घटना को आत्महत्या बताकर फाइल बंद कर दी गई है। जब...
महंगाई बेरोजगारी और व्यापम के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल
आंदोलन, कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, संपादकीय

महंगाई बेरोजगारी और व्यापम के विरोध में कांग्रेस का हल्ला बोल

विदिशा में प्रदेश और केंद्र सरकार के विरोध में कांग्रेसियों ने जमकर हल्लाबोल प्रदर्शन किया। इस दौरान माधवगंज पर धरना देकर कलेक्टोरेट का घेराव करना था। जिसमें कांग्रेसी कामयाब नहीं हो सके। पुलिस ने बालविहार तिराहा पर ही प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। यहां पर विधायक समेत 40 लोगों ने गिरफ्तारी दी। कांग्रेसियों ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नाकामी के चलते देश में महंगाई बेरोजगारी बढ़ रही है। वहीं युवाओं के भविष्य के साथ व्यापमं के जरिए होने वाली परीक्षा में भ्रष्टाचार हो रहा है। जिससे युवाओं को नौकरी नहीं मिल पा रही है। इन्हीं मुद्दों को लेकर हुए इस प्रदर्शन में जिले भर से कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता आये थे। माधवगंज चौराहे पर धरना देने के बाद प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी कलेक्टेट का घेराव करने के लिए निकले। थोड़ी ही दूर चलने के बाद बाल विहार के पास पुलिस ने कांग्रेसियों क...
MP के खरगोन में फिर भड़की हिंसा:उपद्रवियों ने 30 मकान-दुकान फूंकी, SP को गोली मारी, 70 हिरासत में; CM बोले- दंगाइयों को छोड़ेंगे नहीं
अपराध जगत, आंदोलन, कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

MP के खरगोन में फिर भड़की हिंसा:उपद्रवियों ने 30 मकान-दुकान फूंकी, SP को गोली मारी, 70 हिरासत में; CM बोले- दंगाइयों को छोड़ेंगे नहीं

मध्यप्रदेश के खरगोन में श्रीराम शोभायात्रा पर रविवार शाम को तालाब चौक के पास पथराव किया गया। उपद्रवियों ने 30 से ज्यादा दुकानों और मकानों में आग लगा दी। रात करीब 9 बजे मामला कुछ शांत हुआ, लेकिन देर रात 12 बजे फिर हिंसा भड़क गई। आनंद नगर, संजय नगर मोतीपुरा में घर फूंक दिए गए। कुछ घरों में लूटपाट भी की गई। इस घटना में 10 पुलिसकर्मी और 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। SP सिद्धार्थ चौधरी के बाएं पैर में गोली लगी है। वहीं, पुलिस ने सोमवार सुबह तक 70 उपद्रवियों को हिरासत में लिया है। पुलिस-प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। इधर, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना का दुर्भाग्यपूर्ण कहा है। CM ने कहा- किसी दंगाई को नहीं छोड़ेंगे। उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। दंगाई चिह्नित कर लिए गए हैं। जिन्होंने पत्थर चलाए, संपत्ति को नुकसान पहुंचाया, उनसे सार्वजनिक या निजी संपत्ति के नुकसान की वसूली भी ...
राष्ट्रपति गोटबाया के खिलाफ 19 अप्रैल को आ सकता है अविश्वास प्रस्ताव, PM राजपक्षे को भी हटाने की अपील
आंदोलन, कहानी, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

राष्ट्रपति गोटबाया के खिलाफ 19 अप्रैल को आ सकता है अविश्वास प्रस्ताव, PM राजपक्षे को भी हटाने की अपील

श्रीलंका में हर दिन गहराते आर्थिक संकट के बीच 19 अप्रैल को संसद का सत्र बुलाया जा सकता है। इसमें राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जा सकता है। इसको लेकर विपक्ष की रविवार को बैठक हुई। श्रीलंका के संसदीय ग्रुप ने बताया कि वह संसद में एक प्राइवेट मेंबर बिल लाएंगे, जिसमें राष्ट्रपति की शक्तियां छीनने का संशोधन शामिल है। दूसरी तरफ राष्ट्रपति गोटबाया ने पूर्व प्रधानमंत्री मैत्रीपाला श्रीसेना के नेतृत्व वाली श्रीलंका फ्रीडम पार्टी के साथ रविवार शाम मीटिंग की। इससे पहले श्रीलंका सरकार के ग्यारह गठबंधन सहयोगियों ने खत लिखकर प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे को हटाने और एक नए मंत्रिमंडल के गठन की अपील की। श्रीलंका संकट के बड़े अपडेट्स... भारत अब तक श्रीलंका को 270,000 मीट्रिक टन से अधिक ईंधन की आपूर्ति कर चुका है। आर्थिक संकट की वजह से 22 मार्च से अब तक कुल 39 श्री...
JNU में नॉनवेज पर छिड़ी लड़ाई:रामनवमी के दौरान हॉस्टल में मांसाहार परोसने पर भिड़े ABVP और लेफ्ट गुट, कई स्टूडेंट घायल, FIR दर्ज
अपराध जगत, आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

JNU में नॉनवेज पर छिड़ी लड़ाई:रामनवमी के दौरान हॉस्टल में मांसाहार परोसने पर भिड़े ABVP और लेफ्ट गुट, कई स्टूडेंट घायल, FIR दर्ज

दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में रविवार शाम छात्रों के दो गुटों के बीच नॉनवेज खाने को लेकर हिंसक झड़प हो गई। इसमें कई छात्र घायल हो गए। ABVP सदस्यों ने​​​​ लेफ्ट विंग पर रामनवमी पर पूजा नहीं करने देने का आरोप लगाया है। उनका कहना था कि आज रामनवमी पर दोपहर 3.30 बजे छात्रों ने पूजा और हवन रखा था। लेफ्ट विंग वालों ने वहां पहुंचकर पूजा नहीं करने दी, बाद में खाने पर विवाद की बात करने लगे। हिंसक झड़प के बाद दोनों ही गुटों के मेंबर्स ने थाने पर रातभर प्रदर्शन किया। इस मामले पर अब एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है। रामनवमी और इफ्तार पार्टी एकसाथ थी JNU के कावेरी हॉस्टल में रामनवमी और इफ्तार पार्टी एकसाथ थी। इफ्तार पार्टी में नॉनवेज भी रखा गया था। इसी को लेकर विवाद शुरू हुआ। एक गुट का कहना था कि पूजन के दिन नॉनवेज को मेन्यू में नहीं रखना चाहिए। खाने को लेकर दोनों गुटों में बातचीत अचानक म...
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका में हुए भ्रष्टाचार को लेकर CMO का पुतला दहन किया, 900 से ज्यादा फर्जी राशन कार्ड बनाए
आंदोलन, कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, हादसा

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका में हुए भ्रष्टाचार को लेकर CMO का पुतला दहन किया, 900 से ज्यादा फर्जी राशन कार्ड बनाए

विदिशा नगर पालिका में पिछले कई दिनों से भ्रष्टाचार के मामले उजागर हो रहे हैं। कई कार्रवाई भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारियों पर हुई। लेकिन उनके मुखिया नगर पालिका सीएमओ सुधीर सिंह पर कोई कार्रवाई अब तक नहीं हुई। घोटालों के लिए सीएमओ सुधीर सिंह को जिम्मेदार बताते हुए कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सुभाष बोहत, जिला पंचायत सदस्य सुभाषिनी बोहत, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीपक वाजपेई और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका के सामने सीएमओ का पुतला दहन करते हुए मामले में कलेक्टर से सीएमओ के खिलाफ भी कार्रवाई करने जांच करने की मांग की। बोहत ने बताया कि 900 से ज्यादा फर्जी राशन कार्ड का मामला सामने आ चुका है। इसी प्रकार से फर्जी आईडी बनाकर भवन निर्माण की अनुमति का मामला भी उजागर हो चुका है। नगर पालिका सीएमओ खुद को बचाने के लिए शिकायतकर्ता के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी कर रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य सुभाष ने...
अवैध रूप से करवा रहा था शराब की तस्करी, अधिकारी बोले- आरोपी फरार है, जल्द गिरफ्तार करेंगे
अपराध जगत, आंदोलन, कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, हादसा

अवैध रूप से करवा रहा था शराब की तस्करी, अधिकारी बोले- आरोपी फरार है, जल्द गिरफ्तार करेंगे

विदिशा में एक और जहां शराब की नई दुकानें खुलने के विरोध में जमकर प्रदर्शन और सड़कों पर विरोध देखने को मिल रहा है। यहां तक की स्थानीय रहवासी शराब दुकानों में जमकर तोड़फोड़ कर रहे हैं और शराब दुकान पर तोड़फोड़ को लेकर पुलिस स्थानीय रहवासियों पर भी कर रही है। लेकिन दूसरी ओर शराब ठेकेदारों का दूसरा चेहरा भी सामने दिखाई दे रहा है जहां ठेकेदार खुद अवैध शराब की बिक्री में लगे हुए हैं ऐसा ही एक उदाहरण विदिशा के पुराना बस स्टैंड शराब की दुकान के शराब ठेकेदार मनीष श्रीवास्तव का मामला सामने आया, जो अवैध शराब की बिक्री में संलग्न मिला। आबकारी अधिकारी ने बताया कि 14 जनवरी 2022 को ईदगाह चौराहे के पास एक बोलेरो को पकड़ा था। जिसकी तालाशी लेने पर 7 पेटी देशी और विदेशी शराब मिली थी। कार्रवाई करते हुए आबकारी अधिनियम के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान वाहन मालिक ने ठेकेदार के यहां...