विदिशा में प्रदेश और केंद्र सरकार के विरोध में कांग्रेसियों ने जमकर हल्लाबोल प्रदर्शन किया। इस दौरान माधवगंज पर धरना देकर कलेक्टोरेट का घेराव करना था। जिसमें कांग्रेसी कामयाब नहीं हो सके। पुलिस ने बालविहार तिराहा पर ही प्रदर्शनकारियों को रोक लिया। यहां पर विधायक समेत 40 लोगों ने गिरफ्तारी दी।
कांग्रेसियों ने प्रदर्शन के दौरान कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नाकामी के चलते देश में महंगाई बेरोजगारी बढ़ रही है। वहीं युवाओं के भविष्य के साथ व्यापमं के जरिए होने वाली परीक्षा में भ्रष्टाचार हो रहा है। जिससे युवाओं को नौकरी नहीं मिल पा रही है। इन्हीं मुद्दों को लेकर हुए इस प्रदर्शन में जिले भर से कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता आये थे। माधवगंज चौराहे पर धरना देने के बाद प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसी कलेक्टेट का घेराव करने के लिए निकले।
थोड़ी ही दूर चलने के बाद बाल विहार के पास पुलिस ने कांग्रेसियों को आगे नहीं जाने दिया। यहां पर बेरीकेट्स लगाकर भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था। काफी संघर्ष के बाद भी प्रदर्शनकारी वेरीकेट्स के उस पार नहीं जा सके। यहां पर जोर आजमाइश करते रहे। इसी बीच पुलिस ने 40 लोगों ने गिरफ्तारी दी। जिनकों कोतवाली ले जाया गया। जहां से सभी को मुचलके पर रिहा कर दिया गया है। इस दौरान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष निशंक कुमार जैन विधायक शशांक भार्गव ने भारतीय जनता पार्टी के मंत्री एवं सरकार पर कटाक्ष किए। जिनेश जैनएअजय कटारे एनरेंद्र रघुवंशीए देवेंद्र राठौर समेत कई कांग्रेस नेता इस प्रदर्शन में मौजूद थे। जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष वैभव भारद्वाज ने आभार व्यक्त किया।