Sunday, October 19

Politics

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग में जल्द ही 6559 आंगनबाड़ी कर्मचारियों की भर्ती होने जा रही है। विभाग ने भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है।
Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान

महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग में जल्द ही 6559 आंगनबाड़ी कर्मचारियों की भर्ती होने जा रही है। विभाग ने भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है।

आंगनबाड़ी केंद्रों में जल्द ही सरकार 6559 कर्मचारियों की भर्ती शुरू करने जा रही है। ये भर्तियां महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग उत्तराखंड में होने वाली हैं। मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम स्थित राष्ट्रीय खेल सचिवालय में समीक्षा करते हुए अधिकारियों को भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए। मंत्री रेखा आर्या ने बताया कुछ समय पहले राज्य के सभी जिलों में आंगनबाड़ी केंद्रों का उच्चीकरण किया गया था। इससे वहां तैनात सहायिकाएं उच्चीकृत होकर आंगनबाड़ी कार्यकत्री बन गईं थी। इसके चलते सहायिकाओं के काफी पद रिक्त चल रहे हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की भर्ती जल्दी शुरू होने जा रही है। मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे जाएंगे। बताया कि आवेदन के लिए करीब 30 दिन का समय मिलेगा। मंत्री रेखा आर्या ने...
हेलीकॉप्टर क्रैश में जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य सशस्त्र बल कर्मियों की 8 दिसंबर, 2021 को मृत्यु हो गई थी।
Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

हेलीकॉप्टर क्रैश में जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य सशस्त्र बल कर्मियों की 8 दिसंबर, 2021 को मृत्यु हो गई थी।

भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ और 12 अन्य लोगों की जान लेने वाले MI-17V5 हेलीकॉप्टर दुर्घटना के तीन साल बाद, एक संसदीय पैनल की रिपोर्ट ने दुर्घटना को “मानवीय भूल” के लिए जिम्मेदार ठहराया। जनरल रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत और 11 अन्य सशस्त्र बल कर्मियों की 8 दिसंबर, 2021 को मृत्यु हो गई, जब वे जिस सैन्य हेलीकॉप्टर में यात्रा कर रहे थे, वह तमिलनाडु के कुन्नूर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मंगलवार को संसद में पेश की गई रिपोर्ट में रक्षा मामलों की स्थायी समिति ने 13वीं रक्षा योजना अवधि के दौरान हुई भारतीय वायुसेना के विमान दुर्घटनाओं की संख्या के बारे में डेटा साझा किया। दुर्घटनाओं की कुल संख्या 34 थी, जिसमें 2021-22 में नौ भारतीय वायुसेना विमान दुर्घटनाएं और 2018-19 में 11 दुर्घटनाएं शामिल हैं। रिपोर्ट के डेटा में “कारण” शीर्षक वाला एक कॉलम भी शामिल था, जिसमें विमान के प्रकार और तारीख और द...
वन नेशन-वन इलेक्शन- से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक और एक अन्य विधेयक पर विचार के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का गठन किया गया है, जिसमें 39 सदस्य होंगे।
Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

वन नेशन-वन इलेक्शन- से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक और एक अन्य विधेयक पर विचार के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का गठन किया गया है, जिसमें 39 सदस्य होंगे।

वन नेशन-वन इलेक्शन’ से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक और एक अन्य विधेयक पर विचार के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) का गठन किया गया है, जिसमें 39 सदस्य होंगे। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद भर्तृहरि महताब को समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। समिति में लोकसभा के 27 और राज्यसभा के 12 सदस्य शामिल किए गए हैं। संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने गुरुवार रात जेपीसी के गठन की घोषणा की। इस समिति का उद्देश्य विधेयक के सभी पहलुओं का गहराई से अध्ययन करना और इस पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करना है। जेपीसी में लोकसभा से भर्तृहरि महताब, पीपी. चौधरी, सीएम रमेश, बांसुरी स्वराज, परषोत्तमभाई रूपाला, अनुराग सिंह ठाकुर, विष्णु दयाल राम, संबित पात्रा, अनिल बलूनी, विष्णु दत्त शर्मा, बैजयंत पांडा, संजय जायसवाल, प्रियंका गांधी वाड्रा, मनीष तिवारी, सुखदेव भगत, धर्मेंद्र यादव, छोटेलाल, कल्याण बनर्ज...
कोर्ट ने राज्यों को GRAP 4 से प्रभावित श्रमिकों को गुजारा भत्ता देने का निर्देश दिया।
Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

कोर्ट ने राज्यों को GRAP 4 से प्रभावित श्रमिकों को गुजारा भत्ता देने का निर्देश दिया।

सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार (19 दिसंबर) को राष्ट्रीय राजधानी और उसके पड़ोसी क्षेत्रों में खराब होती वायु गुणवत्ता के कारण उत्तर प्रदेश और हरियाणा को दिल्ली की तरह पटाखों पर पूर्ण प्रतिबंध लागू करने का निर्देश दिया। शीर्ष अदालत ने आगे कहा कि 19 दिसंबर 2024 के आदेश के तहत दिल्ली में पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध जारी रहेगा और जनवरी 2025 में इसे जारी रखने पर विचार किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के मुद्दे पर सुनवाई की, जिसमें पटाखों पर साल भर के प्रतिबंध, ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स, 2016 के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। कोर्ट ने एनसीआर क्षेत्र के सभी राज्यों को GRAP 4 से प्रभावित सभी श्रमिकों को गुजारा भत्ता देने का भी निर्देश दिया। “राज्य सरकारों को पता लगाना चाहिए कि कौन से श्रमिक GRAP 4 से प्रभावित हैं। श्रमिकों को भत्ता...
चीन और पाकिस्तान दोनों ही भारत की भूमि पर कब्जा किए बैठे हुए हैं। भारत से हुए युद्धों में तो ये जगहें कब्जाई गईं इसके अलावा चीन तो जबरन भारत के हिस्सों को खुद की बता कर उन पर कब्जा जमा रहा है।
Politics, इतिहास की गाथा, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

चीन और पाकिस्तान दोनों ही भारत की भूमि पर कब्जा किए बैठे हुए हैं। भारत से हुए युद्धों में तो ये जगहें कब्जाई गईं इसके अलावा चीन तो जबरन भारत के हिस्सों को खुद की बता कर उन पर कब्जा जमा रहा है।

भारत का चीन और पाकिस्तान से सीमा विवाद दशकों पुराना है। चीन अपनी विस्तारवादी नीतियों से भारत की जगहों को खुद तो कब्जा ही रहा है साथ ही नेपाल (Nepal) जैसे देश को भी भारत के जगहों को अपना बनाने की सीख दे रहा है। यही हाल पाकिस्तान का है। 1947 के भारत के बंटवारे (Partition Of India) के बाद से पाकिस्तान ने सिर्फ और सिर्फ भारत की जगहों को हड़पना अपनी आदत बनाया है और जिन जगहों पर वो कब्जा नहीं कर पाया उन्हें आज भी अंतर्राष्ट्रीय मंचों से अपना बताता रहता है। हम आपको यहां ये बता रहे हैं कि भारत की किन जगहों पर पाकिस्तान और चीन ने अपना कब्जा जमाया हुआ है। भारत-पाक विभाजन के बाद, पाकिस्तान ने कबायली आक्रमणकारियों की मदद से कश्मीर पर हमला किया। कश्मीर के महाराजा हरि सिंह ने भारत के साथ विलय समझौता (इंस्ट्रूमेंट ऑफ एक्सेशन) किया, जिसके बाद भारतीय सेना ने कश्मीर में जाकर कबायलियों से युद्ध किया। लेक...
दुनियाभर में हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस डे का पर्व बडें उत्साह के साथ मनाया जाता है।
Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

दुनियाभर में हर साल 25 दिसंबर को क्रिसमस डे का पर्व बडें उत्साह के साथ मनाया जाता है।

क्रिसमस डे ईसाई धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। लेकिन इस पर्व को सभी धर्म के लोग बड़े धूमधाम से मनाते हैं। यह दुनियाभर में 25 दिसंबर को ही मनाया जाता है। मान्यता है कि यह पर्व यीशु मसीह के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। क्रिसमस डे ईसाई धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। लेकिन इस पर्व को सभी धर्म के लोग बड़े धूमधाम से मनाते हैं। यह दुनियाभर में 25 दिसंबर को ही मनाया जाता है। मान्यता है कि यह पर्व यीशु मसीह के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। प्राचीन रोम में 17 से 23 दिसंबर के बीच सैटर्नलिया नाम का एक मुख्य पर्व मनाया जाता था, जो सूर्य देवता को समर्पित माना जाता था। इसके बाद ईसाई धर्म अपनाने वाले रोमन नागरिकों ने 25 दिसंबर को ईसा मसीह के जन्मदिवस के रूप में मनाना शुरू किया। यीशु मसीह के जन्म को प्रकाश और नई शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है। ईसाई धर्म की मान्यता के अनुसा...
आज 19 दिसंबर गुरुवार को भारतीय शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के साथ, सेंसेक्स ने शुरुआती कारोबार में 800 अंकों की गिरावट दर्ज की है।
Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

आज 19 दिसंबर गुरुवार को भारतीय शेयर बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के साथ, सेंसेक्स ने शुरुआती कारोबार में 800 अंकों की गिरावट दर्ज की है।

आज 19 दिसंबर गुरुवार को भारतीय शेयर बाजारों (Share Market Today) में भारी गिरावट देखने को मिली है। निफ्टी की वीकली एक्सपायरी के साथ, सेंसेक्स ने शुरुआती कारोबार में 800 अंकों की गिरावट दर्ज की है। शेयर बाजार (Share Market Today) की यह कमजोरी अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत फैसलों और अंतरास्ट्रीय बाजारों की मंदी से प्रभावित हुई है। सेंसेक्स सुबह 1153 अंकों की गिरावट के साथ 79,029 पर खुला, जबकि निफ्टी 321 अंक गिरकर 23,877 पर कारोबार कर रहा था। बैंक निफ्टी में 711 अंकों की गिरावट देखी गई और यह 51,428 पर पहुंच गया। मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में भी भारी बिकवाली देखने को मिली। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में 0.25% की कटौती की, लेकिन 2025 में सिर्फ दो रेट कट के संकेत दिए। इसके अलावा, महंगाई के अनुमान को बढ़ाते हुए फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने भविष्य में ब्याज दरों को लेकर सतर्क रहने की बा...
यूपी में क्रिसमस तक जबरदस्त कोहरा पड़ने की संभावना है। हवा का रुख भी बदल गया है।
Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

यूपी में क्रिसमस तक जबरदस्त कोहरा पड़ने की संभावना है। हवा का रुख भी बदल गया है।

बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में एक साथ कई सिस्टम एक्टिव होने के कारण हवा का रुख बदल गया है। उत्तर पूर्वी हवाएं मंद गति से चलने लगी है। मंगलवार को अयोध्या के बाद मेरठ सबसे ठंडा शहर रहा यहां पर न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अगले 48 से 72 घंटे में एक बार फिर उत्तरी पश्चिमी हवाओं के सक्रिय होने की संभावना है। जिसकी वजह से कड़ाके की ठंड के साथ ठिठुरन बढ़ेगी। हवाओं का रुख बदलने और मिश्रित हवाओं के चलने के कारण जबरदस्त कोहरा पड़ने लगा है। कई स्थानों पर विजिबिलिटी 50 मीटर तक पहुंच गई है। मौसम का मिजाज बदलने लगा है। उत्तर पूर्वी हवाओं के चलने से कोहरा का व्यापक असर शुरू हो गया है। अयोध्या,बहराइच, श्रावस्ती और बलरामपुर के जिलों में मंगलवार की शाम को जबरदस्त कोहरा देखा गया। इस दौरान कई स्थानों पर विजिबिलिटी 50 मीटर तक रही। पुरवैया हवा चलने के कारण कोहरा बढ़ने के साथ-साथ मंगलव...
Somvati Amavasya 2024: सोमवती अमावस्या के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा, व्रत, तथा पितरों के तर्पण का विधान है।
Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

Somvati Amavasya 2024: सोमवती अमावस्या के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा, व्रत, तथा पितरों के तर्पण का विधान है।

हिंदू धर्म पर्वों का धर्म है। हर दिन कोई न कोई त्योहार होता है। इसी कड़ी में सोमवती अमावस्या का विशेष महत्व है। इसे लोग बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करना बहुत फलदायी होता है। इसके साथ ही गरीब लोगों को दान करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं साल 2024 की आखिरी सोमवती अमावस्या का क्या है महत्व और कब मनाया जाएगा यह पर्व। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार अमावस्या तिथि का विशेष महत्व है। क्योकि इस दिन को बहुत ही पवित्र दिन माना गया है। मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदी या घर पर स्वच्छ जल में गंगाजल डालकर स्नान करना चाहिए। अमावस्या के दिन पितरों के तर्पण और पिंडदान करने से पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है साथ ही दीर्घायु प्राप्त होती है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार पौष मास के कृष्ण पक...
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने एक्स पर पोस्ट करके बताया कि वह आज यानी 18 दिसंबर को दोपहर 1 बजे वरिष्ठ नागरिकों के संबंध में महत्वपूर्ण घोषणा करने वाले है।
Politics, आर्थिक जगत, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने एक्स पर पोस्ट करके बताया कि वह आज यानी 18 दिसंबर को दोपहर 1 बजे वरिष्ठ नागरिकों के संबंध में महत्वपूर्ण घोषणा करने वाले है।

आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों से पहले, आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा कि वह बुधवार को वरिष्ठ नागरिकों के संबंध में एक महत्वपूर्ण घोषणा करेंगे जो दिल्ली मॉडल में मील का पत्थर साबित होगी। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट किया, “मैं आज दोपहर 1 बजे एक बहुत ही महत्वपूर्ण घोषणा करने जा रहा हूं। इस बीच, आप संयोजक ने डॉ अंबेडकर के बारे में संसद में की गई टिप्पणी को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि शाह बाबासाहेब अंबेडकर का “मजाक उड़ा रहे हैं”, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर “अहंकारी” होने का आरोप लगाया। केजरीवाल ने एक्स पर लिखा, “देखिए अमित शाह जी संसद में बाबा साहब अंबेडकर का किस तरह मजाक उड़ा रहे हैं। ये भाजपा वाले इतने अहंकारी हो गए हैं कि ये किसी को कुछ नहीं समझते। हां, अमित शाह जी।...