
भारत का चीन और पाकिस्तान से सीमा विवाद दशकों पुराना है। चीन अपनी विस्तारवादी नीतियों से भारत की जगहों को खुद तो कब्जा ही रहा है साथ ही नेपाल (Nepal) जैसे देश को भी भारत के जगहों को अपना बनाने की सीख दे रहा है। यही हाल पाकिस्तान का है। 1947 के भारत के बंटवारे (Partition Of India) के बाद से पाकिस्तान ने सिर्फ और सिर्फ भारत की जगहों को हड़पना अपनी आदत बनाया है और जिन जगहों पर वो कब्जा नहीं कर पाया उन्हें आज भी अंतर्राष्ट्रीय मंचों से अपना बताता रहता है। हम आपको यहां ये बता रहे हैं कि भारत की किन जगहों पर पाकिस्तान और चीन ने अपना कब्जा जमाया हुआ है।
भारत-पाक विभाजन के बाद, पाकिस्तान ने कबायली आक्रमणकारियों की मदद से कश्मीर पर हमला किया। कश्मीर के महाराजा हरि सिंह ने भारत के साथ विलय समझौता (इंस्ट्रूमेंट ऑफ एक्सेशन) किया, जिसके बाद भारतीय सेना ने कश्मीर में जाकर कबायलियों से युद्ध किया। लेकिन इस युद्ध के दौरान, पाकिस्तान ने कश्मीर के एक बड़े हिस्से पर कब्जा कर लिया। 1949 में युद्धविराम के बाद ये इलाका पाकिस्तान के नियंत्रण में रहा।