
क्रिसमस डे ईसाई धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। लेकिन इस पर्व को सभी धर्म के लोग बड़े धूमधाम से मनाते हैं। यह दुनियाभर में 25 दिसंबर को ही मनाया जाता है। मान्यता है कि यह पर्व यीशु मसीह के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। क्रिसमस डे ईसाई धर्म के सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। लेकिन इस पर्व को सभी धर्म के लोग बड़े धूमधाम से मनाते हैं। यह दुनियाभर में 25 दिसंबर को ही मनाया जाता है। मान्यता है कि यह पर्व यीशु मसीह के जन्म की खुशी में मनाया जाता है। प्राचीन रोम में 17 से 23 दिसंबर के बीच सैटर्नलिया नाम का एक मुख्य पर्व मनाया जाता था, जो सूर्य देवता को समर्पित माना जाता था। इसके बाद ईसाई धर्म अपनाने वाले रोमन नागरिकों ने 25 दिसंबर को ईसा मसीह के जन्मदिवस के रूप में मनाना शुरू किया। यीशु मसीह के जन्म को प्रकाश और नई शुरुआत का प्रतीक भी माना जाता है। ईसाई धर्म की मान्यता के अनुसार भगवान यीशु मसीह का जन्म 25 दिसंबर को हुआ था। कहा जाता है कि मरियम को एक स्वप्न दिखाई दिया था।