Saturday, October 18

Culture

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के हाइब्रिड मॉडल पर मुंह की खाने के बाद अब पाकिस्तान ने अब BCCI के अलावा ICC को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया है।
Business, Culture, Entertainment, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के हाइब्रिड मॉडल पर मुंह की खाने के बाद अब पाकिस्तान ने अब BCCI के अलावा ICC को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया है।

हाइब्रिड मॉडल पर मुंह की खाने के बाद अब पाकिस्तान ने अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अलावा आईसीसी को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया है। काफी ना-नुकुर के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हाइब्रिड मॉडल पर सहमति जताई थी, लेकिन अब उसने कुछ ऐसी शर्तें रख दी हैं, जिन्‍हें मानना मुश्किल है। पीसीबी ने आईसीसी से कहा कि चैंपियंस ट्रॉफी में हाइब्रिड मॉडल मानने के बदले में उसका रेवेन्यू भी बढ़ाया जाए। पाकिस्तान को अभी 5.75 फीसदी मुनाफा मिलता है, जिसे वो 10 से 13 फीसदी करने की मांग कर रहा है। राजस्व बढ़ाने की मांग पर बीसीसीआई और अन्य सदस्यों ने कड़ी आपत्ति जताई है। दरअसल, आईसीसी सालाना सबसे अधिक 38.50 फीसदी पैसा बीसीसीआई को देता है और इसी बात से पाकिस्तान को परेशानी है।  पाकिस्तान ने कहा कि चैपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम के लीग मुकाबले दुबई में आयोजित हो सकते हैं ले...
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) 30 नवंबर से यात्रियों के लिए परिवहन सेवाओं में सुधार लाने जा रहा है।
Culture, Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) 30 नवंबर से यात्रियों के लिए परिवहन सेवाओं में सुधार लाने जा रहा है।

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) मुसाफिरों के लिए नई सुविधाओं का ऐलान कर रहा है। 30 नवंबर से 30 नई यूरो-6 मानक वाली बसें बेड़े में शामिल की जाएंगी। इनका उद्देश्य आगामी महाकुंभ मेले के लिए बेहतर परिवहन सेवा प्रदान करना है। इन बसों में जीपीएस ट्रैकिंग सुविधा होगी, जिससे यात्रियों को बस की लाइव लोकेशन मिल सकेगी​. इसके अलावा एक नया मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया जा रहा है। यह ऐप ट्रेनों की तर्ज पर बसों की स्थिति और अन्य जानकारियां उपलब्ध कराएगा। साथ ही, निगम ने दुर्घटना में मृत्यु पर चालकों और परिचालकों के लिए ₹1 करोड़ की बीमा योजना भी शुरू की है। इस योजना के लिए इंडियन बैंक के साथ एमओयू साइन किया गया है​ महाकुंभ 2025 को ध्यान में रखते हुए, रोडवेज 700 अतिरिक्त बसों को शामिल करेगा। इन बसों में विशेष महाकुंभ लोगो भी लगाया जाएगा। बस ट्रैकिंग ऐप: यात्रियों को बस की सटीक लोकेशन और शेड्यूल क...
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को वायनाड लोकसभा सीट जीतने के बाद लोकसभा में सांसद के रूप में शपथ लीं।
Culture, Politics, Science, इतिहास की गाथा, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को वायनाड लोकसभा सीट जीतने के बाद लोकसभा में सांसद के रूप में शपथ लीं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को वायनाड लोकसभा सीट जीतने के बाद लोकसभा में सांसद के रूप में शपथ लीं।कांग्रेस नेता रवींद्र वसंतराव चव्हाण भी नांदेड़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव में 5,86,788 वोटों के साथ जीतने के बाद लोकसभा में सांसद के रूप में शपथ लीं। प्रियंका ने वायनाड सीट पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के सत्यन मोकेरी को 4,10,931 वोटों के अंतर से हराया। कांग्रेस पार्टी के गढ़ वायनाड में प्रियंका गांधी, भाजपा की नव्या हरिदास और सीपीआई के सत्यन मोकेरी के बीच त्रिकोणीय मुकाबला था।...
उत्तर प्रदेश में पान मसाला कारोबार जीएसटी विभाग की सख्ती से प्रभावित हुआ है।
Culture, Politics, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

उत्तर प्रदेश में पान मसाला कारोबार जीएसटी विभाग की सख्ती से प्रभावित हुआ है।

में राज्य जीएसटी विभाग द्वारा चलाए जा रहे कड़े निरीक्षण और चेकिंग अभियान ने पान मसाला उद्योग पर गहरा असर डाला है। कई फैक्ट्रियों ने उत्पादन बंद कर दिया है, जिससे बाजार में पान मसाला की आपूर्ति कम हो गई है और कीमतों में प्रति पैकेट ₹5 की वृद्धि हुई है। कारोबारियों का दावा है कि लगातार छापेमारी और फैक्ट्रियों में अधिकारियों की तैनाती से उन्हें “इंस्पेक्टर राज” का सामना करना पड़ रहा है। इस स्थिति से बचने के लिए कई कंपनियां उत्तर प्रदेश से हरियाणा पलायन की तैयारी कर रही हैं। हालांकि, हरियाणा सरकार ने हाल ही में पान मसाला, गुटखा और तंबाकू उत्पादों पर एक साल का प्रतिबंध लगा दिया है...
रायपुर स्टेशन से होकर चलने वाली अमरकंटक और सारनाथ एक्सप्रेस डायवर्ट हो जाने का मैसेज मिलते ही सैकड़ों यात्री घर से डेढ़, दो घंटा पहले से स्टेशन भागे।
Culture, Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

रायपुर स्टेशन से होकर चलने वाली अमरकंटक और सारनाथ एक्सप्रेस डायवर्ट हो जाने का मैसेज मिलते ही सैकड़ों यात्री घर से डेढ़, दो घंटा पहले से स्टेशन भागे।

कटनी रेल लाइन पर ब्लॉक के दूसरे दिन मालगाड़ी बेपटरी हो जाने से सबसे अधिक यात्री परेशान हुए हैं। ऐसी स्थिति में शाम 7 बजे और रात 9 बजे रायपुर स्टेशन से होकर चलने वाली अमरकंटक और सारनाथ एक्सप्रेस डायवर्ट हो जाने का मैसेज मिलते ही सैकड़ों यात्री घर से डेढ़, दो घंटा पहले से स्टेशन भागे। बस और ट्रेनों से दुर्ग स्टेशन पहुंचने के लिए आपाधापी का माहौल रहा। क्योंकि, इन दोनों ट्रेनों को दुर्ग से गोंदिया तरफ से चलाया गया। इसके साथ ही ब्लॉक की वजह से रायपुर-गरीब रथ और दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस और दुर्ग-अबिकापुर एक्सप्रेस रद्द रही। पेंड्रा रेलवे सेक्शन में मालगाड़ी हादसा ऐसे वक्त में हुआ है, जब इसी रेल लाइन पर नौरोजाबाद स्टेशन यार्ड से तीसरी रेल लाइन को जोड़ने रेलवे का पूरा अमला पटरी पर उतरा हुआ है। इस ब्लॉक से दुर्ग और रायपुर तरफ की एक्सप्रेस सहित 24 ट्रेन कैंसिल हुई हैं। इसी बीच मालगाड़ी बेपटरी हो जा...
चार साल पहले अशोक गहलोत सरकार के समय हुए फोन टैपिंग मामले में दिल्ली पुलिस की जांच अब राजस्थान पहुंचेगी।
Culture, Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

चार साल पहले अशोक गहलोत सरकार के समय हुए फोन टैपिंग मामले में दिल्ली पुलिस की जांच अब राजस्थान पहुंचेगी।

चार साल पहले अशोक गहलोत सरकार के समय हुए फोन टैपिंग मामले में दिल्ली पुलिस की जांच अब राजस्थान पहुंचेगी। दिल्ली पुलिस पहले इस मामले में तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेषाधिकारी (ओएसडी) रहे लोकेश शर्मा से मिले मोबाइल-पेन ड्राइव सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स की एफएसएल जांच कराएगी। ऐसे में माना जा रहा है कि अशोक गहलोत की मुश्किलें बढ़ सकती है। अब तक जांच तत्कालीन मुख्यमंत्री गहलोत के ओएसडी रहे लोकेश शर्मा तक अटकी हुई थी। वे पहले मोबाइल-पेन ड्राइव सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स दिल्ली पुलिस को सौंपने से बचते आ रहे थे। राज्य में सरकार बदलने के बाद शर्मा ने यू टर्न लिया। शर्मा ने न केवल इस मामले में खुलकर तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर आरोप लगा दिए, बल्कि पिछले दिनों दिल्ली पुलिस को यह बयान भी दे दिया कि उन्हें तो गहलोत ने जो भी उपलब्ध कराया वह उनके निर्देशों की पालना में वायरल कर...
गाजीपुर-बहुआ रोड पर गाजीपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कटरा मोड़ के पास शुक्रवार देर रात करीब दस बजे बाइक सवार जीजा साले को ट्रक ने टक्कर मार दी।
Culture, Politics, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

गाजीपुर-बहुआ रोड पर गाजीपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कटरा मोड़ के पास शुक्रवार देर रात करीब दस बजे बाइक सवार जीजा साले को ट्रक ने टक्कर मार दी।

जिले के गाजीपुर-बहुआ रोड पर गाजीपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर कटरा मोड़ के पास शुक्रवार देर रात करीब दस बजे बाइक सवार जीजा साले को ट्रक ने टक्कर मार दी। जिसमें साले की मौत हो गई। जीजा की हालत नाजुक है। गाजीपुर थाना के पहाड़पुर निवासी 20 वर्षीय वीर सिंह पुत्र शिवबरन अपने जीजा 25 वर्षीय बबलू निवासी बिजौली थाना गाजीपुर के साथ शुक्रवार रात शादी समारोह में शामिल होने के लिए मोहम्मदपुर कटरा से वापस पहाड़पुर लौट रहे थे। मोहम्मदपुर मोड़ के पास ही एक ट्रक की चपेट में आ गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने वीर सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं नाजुक हालत में बबलू को कानपुर रेफर किया गया है। थाना प्रभारी प्रमोद मौर्य ने बताया कि सड़क हादसे में एक की मौत हुई है। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।...
महानगर गैस लिमिटेड ने मुंबई में सीएनजी के दाम बढ़ा दिये हैं।
Culture, Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

महानगर गैस लिमिटेड ने मुंबई में सीएनजी के दाम बढ़ा दिये हैं।

मुंबई के लोगों को महंगाई का झटका लगा है। मुंबई में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) की कीमतों में बढ़ोतरी (Mahanagar Gas CNG) की गयी है। जिसके बाद मुंबई में शुक्रवार (22 नवंबर) से सीएनजी (CNG Gas) 77 रुपये प्रति किलो के दाम पर बिक रहा है। महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में सीएनजी की कीमत में तत्काल प्रभाव से 2 रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की घोषणा की है। इसके बाद अब मुंबई महानगर क्षेत्र में सीएनजी की कीमत 75 रुपये से बढ़कर 77 रुपये प्रति किलो हो गई है। नई कीमत 22 नवंबर की मध्यरात्रि से प्रभावी हो गई है। सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी प्राकृतिक गैस की खरीद और अन्य परिचालन खर्चों सहित बढ़ती इनपुट लागतों की वजह से की गई है। महानगर गैस (MGL) ने जुलाई 2024 में भी ऐसे ही लागत बढ़ने का हवाला देकर सीएनजी की कीमतों में 1.50 रुपये की बढ़ोतरी की थी. जिसके बाद सीएनजी का...
महाराष्ट्र विधान चुनाव के लिए सभी 288 सीटों पर और झारखंड में दूसरे चरण के लिए 38 सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है।
Culture, Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

महाराष्ट्र विधान चुनाव के लिए सभी 288 सीटों पर और झारखंड में दूसरे चरण के लिए 38 सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है।

महाराष्ट्र विधान चुनाव के लिए सभी 288 सीटों पर और झारखंड में दूसरे चरण के लिए 38 सीटों पर मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। इनके अलावा कई राज्यों में उपचुनाव के लिए भी मतदान जारी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा ने झारखंड में केंद्रीय बलों पर आदिवासियों को डराने का आरोप लगाया है। पार्टी ने ट्वीट कर कहा है कि क्या केंद्रीय सुरक्षा बलों को बोरियो विधानसभा समेत संथाल परगना में आदिवासियों को आतंकित करने के लिए  महाराष्ट्र की 288 सीटों के लिए 20 नवंबर को एक ही चरण में मतदान हो रहा है। राज्य की 288 सीटों पर कुल 4,140 उम्मीदवार मैदान में हैं। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, चुनावी अखाड़े में उतरने वाले कुल उम्मीदवारों का आंकड़ा 2019 विधानसभा चुनाव लड़ने वाले 3,239 उम्मीदवारों से 28 फीसदी अधिक है। राज्य के कई दिग्गज नेताओं, जैसे शरद पवार, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उनके पूर्ववर...
शराब दुकान और विधानसभा थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग कर रहे थे। देर शाम तक मोहल्ले वालों का प्रदर्शन चलता रहा।
Culture, Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

शराब दुकान और विधानसभा थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग कर रहे थे। देर शाम तक मोहल्ले वालों का प्रदर्शन चलता रहा।

विधानसभा इलाके में दोहरे हत्याकांड के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना की शुरुआत अहाता से हुई थी, लेकिन मैनेजर ने इसकी अनदेखी। इससे मामला तूल पकड़ता गया और हत्या तक पहुंच गई। आरोपियों को पकड़ने देर रात तक आधा दर्जन थानेदारों को लगाया गया था। हत्या के दूसरे दिन आमासिवनी के लोगों ने शराब दुकान हटाने और थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। सोमवार की रात करीब 8 बजे भट्ठी परिसर में सड्ढू निवासी रोहित सागर उर्फ हनी की आमासिवनी के नरेंद्र उर्फ सोनू साहू और उसके साथियों ने मिलकर उसकी हत्या कर दिया था। इसका बदला लेने कुछ घंटों बाद ही रोहित के साथियों ने सोनू के दोस्त हरीश साहू की हत्या कर दी। पुलिस ने रोहित की हत्या के आरोप में नरेंद्र, सूरज साहू उर्फ सोनू, केशव क्षत्री और प्रवीण गेंदले को गिरफ्तार किया है। दूसरी ओर, हरीश की हत्या के मामले में सड्ढू के स...