Saturday, October 18

Culture

केंद्र सरकार ने त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों सहित सभी कामगारों को खुशखबरी दी है।
Culture, Politics, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

केंद्र सरकार ने त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों सहित सभी कामगारों को खुशखबरी दी है।

केंद्र सरकार ने त्योहारी सीजन शुरू होने से पहले असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों सहित सभी कामगारों को खुशखबरी दी है। सरकार ने परिवर्तनशील महंगाई भत्ते (VDA) में संशोधन कर विभिन्न श्रेणियों की न्यूनतम मजदूरी दर में बढ़ोतरी की है। बढ़ी दरों के अनुसार सबसे निचली श्रेणी में न्यूनतम मजदूरी दर 783 रुपए प्रतिदिन हो गई है। नई दरें एक अक्टूबर से लागू होंगी। न्यूनतम मजदूरी दरों को कौशल स्तर- अकुशल, अर्ध-कुशल, कुशल और उच्च कुशल के साथ-साथ भौगोलिक क्षेत्र- A, B और C के आधार पर वर्गीकृत किया गया है। इसका लाभ केंद्रीय क्षेत्र के प्रतिष्ठानों में भवन निर्माण, लोडिंग और अनलोडिंग, वॉच एंड वार्ड, सफाई, हाउसकीपिंग, खनन और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगे श्रमिकों को मिलेगा।...
आईएमडी ने अगले तीन घंटे राज्य के छह जिलों में भारी से भारी बारिश, अंधड़ और बिजली कड़कने का ताजा अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने ऐसे हालात में लोगों से सतर्कता बरतने की अपील भी की है।
Culture, Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

आईएमडी ने अगले तीन घंटे राज्य के छह जिलों में भारी से भारी बारिश, अंधड़ और बिजली कड़कने का ताजा अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने ऐसे हालात में लोगों से सतर्कता बरतने की अपील भी की है।

मानसून विदाई से पहले अपना रौद्र रूप दिखा रहा है। उत्तराखंड में देर रात से बारिश का सिलसिला जारी है। कई स्थानों पर जलभराव से लोगों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। इसी बीच अभी-अभी आईएमडी ने ताजा अलर्ट जारी करते हुए आज सुबह सात बजे से 10 बजे तक अगले तीन घंटे चमोली, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और बागेश्वर में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही इन तीन घंटों के दौरान गरज के साथ बिजली कड़कने और आंधी चलने का भी अलर्ट जारी किया है। आईएमडी ने उत्तराखंड में 30 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई है। वहीं दूसरी ओर आज बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही देहरादून, हरिद्वार सहित अन्य जिलों में जगह-जगह तीव्र बारिश होने के आसार हैं। संभावना जताई जा रही है कि 30 सितंबर के बाद बारिश थमते ही मानसून लौट जाएगा। उसके बाद राज्य में मौसम स...
दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी (Atishi) को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। दरअसल, 21 सितंबर को आतिशी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।
Culture, Politics, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी (Atishi) को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। दरअसल, 21 सितंबर को आतिशी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। दरअसल, 21 सितंबर को आतिशी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। बुधवार को दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शपथ के कुछ दिनों बाद जेड सुरक्षा कवर प्रदान किया है। दिल्ली पुलिस द्वारा उनके काफिले में एक पायलट सहित सुरक्षा कवर प्रदान किया गया है। बता दें कि प्रोटोकॉल के अनुसार दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी गृह मंत्रालय के निर्देश पर Z श्रेणी की सुरक्षा की हकदार है। बता दें कि दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी की सुरक्षा में दिल्ली पुलिस के 22 कर्मी तैनात रहेंगे। इस सुरक्षा में पीएसओ, एस्कॉर्ट और सशस्त्र गार्ड भी शामिल हैं। पुलिस सूत्र के अनुसार खतरे के आकलन के बाद गृह मंत्रालय के निर्देश पर केंद्रीय एजेंसियों द्वारा उनकी सुरक्षा की आगे समीक्षा की जा सकती है।...
एशियाई पावर इंडेक्स रिपोर्ट में जापान और रूस इस सुपरपॉवर बनने की लिस्ट में भारत से पिछड़ गए हैं। रूस छठे नंबर पर है तो जापान चौथे नंबर पर है।
Culture, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, संपादकीय

एशियाई पावर इंडेक्स रिपोर्ट में जापान और रूस इस सुपरपॉवर बनने की लिस्ट में भारत से पिछड़ गए हैं। रूस छठे नंबर पर है तो जापान चौथे नंबर पर है।

एशियाई पावर इंडेक्स में सुधार करते हुए भारत एशिया की तीसरी महाशक्ति बन गया है। अर्थव्यवस्था, सैन्य ताकत, कूटनीति और सॉफ्ट पावर के विभिन्न मानदंडों वाले इस इंडेक्स में भारत ने जापान और रूस (Russia) को भी पीछे छोड़ दिया है। ऑस्ट्रेलियाई थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट की ताजा रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। एशियाई सुपरपावर इंडेक्स (Asian Superpower Index) में भारत तीसरी, रूस छठी और जापान चौथे नंबर पर है।  एशियाई सुपरपावर इंडेक्स (Asian Superpower Index) की इस लिस्ट में अमेरिका को पहले नंबर पर रखा गया है और चीन को दूसरे नंबर पर। अब कई लोग ये सोच रहे हैं कि अमेरिका तो एशिया में है ही नहीं फिर इस देश को कैसे एशियाई देशों की लिस्ट में इसे शामिल किया गया है तो बता दें कि एशिया में उसके प्रभाव को देखते हुए एशियाई पावर इंडेक्स में शामिल किया गया है। इंडेक्स में भारत का स्कोर 39.1 है, जबकि जापान का स्कोर 3...
पर्यटन मंत्रालय ने सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव का चयन करने के लिए प्रतियागिता आयोजित की थी, जिसमें दो पर्यटन स्थल डुडमारास व चित्रकोट अव्वल रहे। विश्व पर्यटन दिवस पर उपराष्ट्रपति के हाथों विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
Culture, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

पर्यटन मंत्रालय ने सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव का चयन करने के लिए प्रतियागिता आयोजित की थी, जिसमें दो पर्यटन स्थल डुडमारास व चित्रकोट अव्वल रहे। विश्व पर्यटन दिवस पर उपराष्ट्रपति के हाथों विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।

पर्यटन मंत्रालय ने वर्ष 2024 में देश भर में सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव का चयन करने के लिए प्रतियागिता आयोजित की थी। इस स्पर्धा में बस्तर के दो पर्यटन स्थल डुडमारास व चित्रकोट अव्वल रहे हैं। इनमें डुडमारास गांव को एडवेंचर टूरिज्म श्रेणी में चुना गया है। वहीं चित्रकोट को कम्युनिटी बेस्ड ग्राम के लिए यह गौरव हासिल हुआ है। स्पर्धा के विजेताओं को विश्व पर्यटन दिवस 27 सितंबर 2024 को नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति के हाथों सम्मानित किया जाएगा। World Tourism Day 2024 यह सम्मान हासिल करने के लिए दोनों ही पर्यटन ग्राम के चार व्यक्तियों को पर्यटन विभाग ने नई दिल्ली आमंत्रित किया है। इन्हें प्रमाणपत्र व ट्राफी प्रदान की जाएगी।...
यूपी के अमरोहा में ऑपरेशन झोलाछाप के दौरान पकड़े गए अवैध क्लीनिक के संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
Culture, अपराध जगत, आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

यूपी के अमरोहा में ऑपरेशन झोलाछाप के दौरान पकड़े गए अवैध क्लीनिक के संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

अमरोहा जिले में ऑपरेशन झोलाछाप के दौरान पकड़े गए अवैध क्लीनिक के संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी छापेमारी के दौरान अफसरों को कोई प्रमाण पत्र नहीं दिखा सका था। सोमवार को डीएम निधि गुप्ता के निर्देश पर नोडल अधिकारी डा. शरद कुमार व औषधि निरीक्षक रूचि बंसल की संयुक्त टीम ने डिडौली क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों व अस्पतालों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने कस्बा जोया के मोहल्ला चौधरियान में विजय सिंह को बिना रजिस्ट्रेशन क्लीनिक चलाते हुए पकड़ा था। क्लीनिक सील करने से पहले टीम ने चिकित्सा संबंधी अभिलेख मांगे तो वह दिखा नहीं पाए। वहीं, मौके पर चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ भी नहीं था। लिहाजा टीम ने बाद में क्लीनिक को सील कर दिया था। बाद में नोडल अधिकारी ने डिडौली कोतवाली में तहरीर दी थी। प्रभारी निरीक्षक हरीश वर्धन सिंह ने मामले में विजय सिंह के खिलाफ मेडिकल एक्ट की...
राजस्थान में पहली बार एनएसटीआइ ने शुरू किया एआइ ट्रेनिंग कोर्स, जयपुर के गर्ल्स कॉलेज और जोधपुर के कॉलेज में चल रही ऑनलाइन क्लासेज
Culture, Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

राजस्थान में पहली बार एनएसटीआइ ने शुरू किया एआइ ट्रेनिंग कोर्स, जयपुर के गर्ल्स कॉलेज और जोधपुर के कॉलेज में चल रही ऑनलाइन क्लासेज

राजस्थान में वोकेशनल ट्रेनिंग में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस ) का प्रशिक्षण अब जोधपुर और जयपुर में शुरू हो चुका है। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय (एमएसडीई) के अंतर्गत राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (एनएसटीआइ) में इसके लिए इसी सत्र से कोर्स शुरू किए गए है। एनएसटीआइ के जयपुर स्थित गर्ल्स कॉलेज और जोधपुर स्थित कॉलेज में ऑनलाइन क्लासेज शुरू हो चुकी है। युवाओं को लेटेस्ट टेक्नोलॉजी से रूबरू कराने के लिए एनएसटीआइ ने यह पहल की है। एनएसटीआइ के कौशल विकास कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के युवा विभिन्न ट्रेड में एडमिशन लेकर कुछ नया सीख रहे हैं। अब नई पीढ़ी के लिए एडवांस कोर्स शामिल किए गए हैं। समय की मांग को देखते हुए पहली बार एआइ प्रोग्रामिंग असिस्टेंस कोर्स को शुरू किया गया है। एनएसटीआइ, राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीटी) के तहत शिल्प प्रशिक्षक प्रशिक्षण योजना (सीआईटीएस) के तहत मैकेनि...
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा देश में पहली बार त्रिनेत्र गणेश की नगरी से कवच 4.0 का इंस्टालेशन पूर्ण हुआ है।
Culture, Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, संपादकीय

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा देश में पहली बार त्रिनेत्र गणेश की नगरी से कवच 4.0 का इंस्टालेशन पूर्ण हुआ है।

सवाईमाधोपुर। रेल सफर को सुरक्षित करने के लिए मंगलवार को सवाईमाधोपुर से केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कवच 4.0 का सफल ट्रायल लिया। इस दौरान वे सवाईमाधोपुर रेलवे स्टेशन से कवच प्रणाली से लैस ट्रेन में बैठकर इन्दरगढ सुमेरगंज मंडी स्टेशन तक गए। इससे पूर्व रेल मंत्री मंगलवार को करीब साढे पांच बजे जयपुर से स्पेशल सैलून में बैठकर स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। यहां उन्होंने कवच प्रणाली सिस्टम का अवलोकन किया और इसकी कार्यप्रणाली को समझा। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि देश में पहली बार त्रिनेत्र गणेश की नगरी से कवच 4.0 का इंस्टालेशन पूर्ण हुआ है। इससे रेल सफर सुरक्षित होगा एवं हादसों में कमी आएगी। उन्होंने बताया कि आगामी वर्षों में करीब दस हजार लोको के ऊपर कवच लगाने का काम पूरा होगा। फिलहाल तीन हजार किलोमीटर ट्रेक को कवच से लैस किया जा रहा है। जल्द ही नौ हजार किलोमीटर ट्रेक प...
पाटन के मेजर जनरल सुधीर शर्मा द्वारा बनाई जा रही 35000 एके 203 असॉल्ट राइफलें सीमावर्ती इलाकों में भारतीय सेना के जवानों के हाथों में पहुंच गई हैं।
Culture, Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, संपादकीय

पाटन के मेजर जनरल सुधीर शर्मा द्वारा बनाई जा रही 35000 एके 203 असॉल्ट राइफलें सीमावर्ती इलाकों में भारतीय सेना के जवानों के हाथों में पहुंच गई हैं।

पाटन के मेजर जनरल सुधीर शर्मा द्वारा बनाई जा रही 35000 एके 203 असॉल्ट राइफलें सीमावर्ती इलाकों में भारतीय सेना के जवानों के हाथों में पहुंच गई हैं। दिसंबर 2024 तक सेना को 20000 और राइफलें मिलेंगी। शर्मा को एक गहन चयन प्रक्रिया के बाद अगस्त 2023 से भारत सरकार द्वारा इंडो रशियन राइफल्स प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ और एमडी के रूप में नियुक्त किया गया है। यह रक्षा मंत्रालय के तहत एक संवेदनशील और रणनीतिक परियोजना है। इस कंपनी के पास रूस की कलाश्निकोव कंपनी से प्रौद्योगिकी हस्तांतरण के साथ भारत में 601427 एके 203 राइफल बनाने का ऑर्डर है। एके 203 का उत्पादन संयंत्र उत्तरप्रदेश के अमेठी में है। एक वर्ष में फैक्ट्री हर दिन 600 से ज्यादा राइफलें बनाने में सक्षम होगी। इन्हें मेक इन इंडिया प्रोजेक्ट के तहत मित्र विदेशी देशों में भी निर्यात किया जाएगा। एके 203 दुनिया की सर्वश्रेष्ठ असॉल्ट राइफलों में से...
3 अक्टूबर से नवदुर्गा पर्व की शुरुआत हो रही है, फिर दशहरा मनाया जाएगा। त्योहारों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। वहीं अब मध्य प्रदेश की मोहन सराकर ने अयोध्या राम मंदिर में भव्य आयोजन का ऐलान किया है
Culture, Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान

3 अक्टूबर से नवदुर्गा पर्व की शुरुआत हो रही है, फिर दशहरा मनाया जाएगा। त्योहारों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। वहीं अब मध्य प्रदेश की मोहन सराकर ने अयोध्या राम मंदिर में भव्य आयोजन का ऐलान किया है

अयोध्या में श्रीराम मंदिर के बाद पहले नवदुर्गा व दशहरा महोत्सव को मोहन सरकार भव्य रूप से मनाने में जुटी है। भक्तों के मार्ग की हर बाधा दूर करने पर काम चल रहा है। दुर्गा मंदिरों, पीठों और श्रीराम सहित अन्य धार्मिक स्थलों के लिए पहुंच मार्ग को पहली प्राथमिकता से ठीक किया जा रहा है। अब तक यह काम स्थानीय समितियां ही करती थीं, पहली बार इस काम में प्रशासन भी सहयोग कर रहा है। इन धार्मिक स्थलों और आसपास के कार्यों को युद्ध स्तर पर करने का प्रयास है। नवदुर्गा महोत्सव 3 अक्टूबर से शुरू होगा। सीएम डॉ. मोहन यादव ने अफसरों को निर्देश दिए हैं पर्व से पहले समुचित प्रबंध करें। जिला प्रशासन सक्रियता के साथ काम करे। जिन मंदिरों में काम चल रहे हैं, उनमें गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए।...