Sunday, October 19

Culture

दंतेवाड़ा-नारायणपुर के नेंदूर-थुलथुली में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में 35 नहीं बल्कि 38 नक्सली मारे गए थे।
Culture, Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा-ज्ञान

दंतेवाड़ा-नारायणपुर के नेंदूर-थुलथुली में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ में 35 नहीं बल्कि 38 नक्सली मारे गए थे।

दंतेवाड़ा थुलथुली मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों का दंतेवाड़ा पुलिस ने अपडेट आंकड़ा जारी किया है। इसके अनुसार 38 नक्सली मारे जा चुके हैं। कंपनी नंबर 6 लगभग खत्म हो चुकी है। सिर्फ दो नक्सली अब इसमें बचे हुए हैं। एक कंपनी में 40 नक्सली होते हैं। मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की संख्या 38 हो चुकी है। घायलों की संख्या भी एक दर्जन से अधिक है। थुलथुली-नेंदूर मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है। नक्सलियों से मिले हथियारों में कुछ की पहचान हो गई है। जल्द ही सभी हथियारों की पहचान हो जाएगी। गौरव राय, एसपी दंतेवाड़ा...
रायपुर शहर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने एक बार फिर सरकार पर तीखा हमला बोला है। बैज ने सवाल उठाया है कि आखिर पोस्टमार्टम रिपोर्ट कैसे बदली गई।
Culture, Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

रायपुर शहर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने एक बार फिर सरकार पर तीखा हमला बोला है। बैज ने सवाल उठाया है कि आखिर पोस्टमार्टम रिपोर्ट कैसे बदली गई।

छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने एक बार फिर सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारवार्ता के दौरान लोहारीडीह मामले, भाजपा नेता की नोटों के साथ रील सहित अन्य मुद्दों पर सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा, मध्यप्रदेश की पुलिस ने लोहारीडीह के शिवप्रसाद उर्फ कचरू साहू की हत्या के मामले में चार लोगों की गिरफ्तार किया है। इससे साफ हो गया है कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने इस मामले में लापरवाही बरती थी। पुलिस की लापरवाही से ही तीन लोगों की जान गई। इस घटना के लिए गृहमंत्री एवं पुलिस के अधिकारी जिम्मेदार है। CG News: बैज ने सवाल उठाया है कि आखिर पोस्टमार्टम रिपोर्ट कैसे बदली गई। इसका जिम्मेदार कौन है? सरकार बताए इस मामले पर लीपापोती क्यों की गई? उनकी मांग है कि लोहारीडीह की घटना की न्यायिक जांच की जाए। जेल में बंद निर्दोष लोगो...
नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हुए चुनावों में उन्हें शानदार जीत मिली है।
Culture, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हुए चुनावों में उन्हें शानदार जीत मिली है।

हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election) में दमदार जीत के बाद नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh Saini) ने गुरुवार यानी 17 अक्टूबर 2024 को मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ले ली है। हरियाणा में बीजेपी (BJP) लगातार तीसरी बार सरकार बना रही है। हरियाणा के नए CM बने नायब सैनी की संपत्ति की बात करें तो उनके पास करोड़ो में संपत्ति है। इसकी डिटेल उन्होंने नामांकन के दौरान चुनाव आयोग को अपने हलफनामे में बताई थी। नायब सिंह की संपत्ति 5 करोड़ 80 लाख 52 हजार 714 रुपये है। वहीं उनके ऊपर 74 लाख 82 हजार 619 रुपये का कर्ज है। 2019 में उन्होंने जो अपनी संपत्ति की जानकारी दी थी, उससे तुलना करें तो उनकी संपत्ति में काफी इजाफा हुआ है। नायब सिंह सैनी के पास अभी 3 कार है इनमें 2 टोयोटा इनोवा और एक क्वालिस है। उनके पास करीब 65 लाख रुपये की एग्रीकल्चर लैंड है। और उनका घर उनकी पत्नी के नाम है। जिसकी कीमत 4.20 क...
हमें लगा कि पिच पर ज्यादा घास नहीं थी। हमने सोचा कि मैच के पहले सेशन में यहां जो होना होगा, हो जाएगा।
Culture, Gaming, Sports, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

हमें लगा कि पिच पर ज्यादा घास नहीं थी। हमने सोचा कि मैच के पहले सेशन में यहां जो होना होगा, हो जाएगा।

भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में पिच के बारे में गलत आकलन करने की बात स्वीकार की, जब भारत की बल्लेबाजी न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में सिर्फ 46 रन पर आउट हो गई। यह भारत का घरेलू मैदान पर अब तक का सबसे कम टेस्ट स्कोर और इतिहास में तीसरा सबसे कम स्कोर था। दूसरे दिन के खेल के बाद बोलते हुए, रोहित ने बादल छाए रहने की स्थिति में पहले बल्लेबाजी करने के फैसले पर विचार किया, जो मेजबान टीम के लिए विनाशकारी साबित हुआ। रोहित ने स्वीकार किया, “हमें लगा कि पहले सत्र के बाद यह सीमरों के लिए ज़्यादा मददगार नहीं होगा। वहां बहुत ज़्यादा घास भी नहीं थी। हमें उम्मीद थी कि यह बहुत ज़्यादा सपाट होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। यह मेरी ओर से एक ग़लतफ़हमी थी और मैं पिच को ठीक से पढ़ नहीं पाया। कप्तान के तौर पर 46 का स्कोर देखकर मुझे दुख हो रहा है, क्योंकि पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला म...
Culture, आर्थिक जगत, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान

सोना ऐतिहासिक उच्चतम स्तर पर

सोने की कीमतें रिटेल मार्केट में नई ऊंचाइयों पर पहुंच गई हैं। इसके पीछे मुख्य कारण अमेरिका में ब्याज दरों में संभावित कटौती की उम्मीदें और मध्य-पूर्व में बढ़ता भू-राजनीतिक तनाव हैं। ये दोनों कारक निवेशकों को सोने की ओर आकर्षित कर रहे हैं, जिससे इसकी मांग और कीमतों में इजाफा हो रहा है। सोने की कीमतों में तेजी से उछाल देखने को मिला है, जहां 24 कैरेट सोना ₹79,200 प्रति 10 ग्राम के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। यह सोने की कीमतों का नया शिखर है, और इसकी मुख्य वजहें अमेरिका में ब्याज दरों में संभावित कटौती की उम्मीदें और मध्य-पूर्व में जारी भू-राजनीतिक तनाव हैं। इस उछाल के बावजूद विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि फिलहाल सोने में निवेश से बचना उचित रहेगा, क्योंकि कीमतों में निकट भविष्य में गिरावट का अनुमान है। अमेरिकी केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद और मध्य-पूर्व में बढ़ते त...
इस घटना के बाद कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने करीब दो घंटे तक दिल्ली-अजमेर हाइवे को जाम कर दिया। देर रात करीब डेढ़ बजे के करीब पुलिस ने यह जाम खुलवाया। पूरी घटना करणी विहार थाना इलाके की है।
Culture, Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

इस घटना के बाद कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने करीब दो घंटे तक दिल्ली-अजमेर हाइवे को जाम कर दिया। देर रात करीब डेढ़ बजे के करीब पुलिस ने यह जाम खुलवाया। पूरी घटना करणी विहार थाना इलाके की है।

राजधानी जयपुर से बड़ी खबर है। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के कार्यक्रम में चाकूबाजी का मामला सामने आया है। जागरण और खीर आयोजन के दौरान कुछ लोगों ने कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमला करने वाले पिता और पुत्र थे। इस घटना के बाद कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने करीब दो घंटे तक दिल्ली-अजमेर हाइवे को जाम कर दिया। देर रात करीब डेढ़ बजे के करीब पुलिस ने यह जाम खुलवाया। दरअसल करणी विहार इलाके में स्थित एक मंदिर में शरद पूर्णिमा के मौके पर खीर आयोजन चल रहा था। मंदिर में जागरण भी जारी था। आरएसएस कार्यकर्ताओं को प्रसाद के तौर पर खीर दी जा रही थी। लेकिन तभी कुछ लोग वहां आ गए। बताया जा रहा है कि उनके हाथ में चाकू थे। पहले तो उन्होनें ये जागरण और खीर आयोजन बंद करने के लिए धमकाया। जब यह आयोजन बंद नहीं किया गया तो उन लोगों ने अपने कुछ अन्य साथियों को भी बुला लिया और चाकू लेकर आयोजन में घुस...
एग्जाम पैटर्न में हुआ ये बड़ा बदलाव
Culture, Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

एग्जाम पैटर्न में हुआ ये बड़ा बदलाव

जेईई-मेन 2025 का आयोजन अब नए परीक्षा पैटर्न पर किया जाएगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए नई दिल्ली ने इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन का पैटर्न परिवर्तित कर दिया है। जेईई-मेन 2025 का आयोजन अब नए परीक्षा पैटर्न पर किया जाएगा। एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि जेईई-मेन प्रवेश परीक्षा में प्रत्येक विषय के प्रश्न पत्र के सेक्शन-बी में अब पांच प्रश्न ही होंगे, सभी प्रश्न करने अनिवार्य होंगे। इससे पूर्व सेक्शन-बी में 10 प्रश्न होते थे तथा विद्यार्थियों को कोई 5 प्रश्न हल करने होते थे। शर्मा ने बताया कि एजेंसी द्वारा जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार कोविड-19 के दौरान विद्यार्थी हित में परीक्षा पैटर्न में किए गए परिवर्तन समाप्त कर दिए हैं तथा पुनः मूल पैटर्न पर ही परीक्षा के आयोजन का निर्णय किया गया है। प्रश्न पत्र में फिजिक्स, कैमिस्ट्री तथा मैथमेटिक्स प्रत्येक विषय से 25 प्रश...
असम के दीमा हसाओ जिले में गुरुवार को अगरतला-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गई।
Culture, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, हादसा

असम के दीमा हसाओ जिले में गुरुवार को अगरतला-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गई।

असम के दीमा हसाओ जिले में गुरुवार को अगरतला-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गई। यह ट्रेन लुमडिंग डिवीजन के डिबालोंग स्टेशन के पास डिरेल हुई है। अगरतला-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। उत्तर पूर्व सीमांत रेलवे (एनएफआर) के अधिकारियों ने कहा कि दीमा हसाओ जिले में एक ट्रेन दुर्घटना का शिकार हुई है। इसमें कुछ लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। अधिकारियों ने बताया कि मुंबई जाने वाली अगरतला-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस गुरुवार सुबह अगरतला से रवाना हुई थी। जैसे ही ट्रेन दोपहर करीब चार बजे लुमडिंग-बरदारपुर हिल सेक्शन के डिबालोंग रेलवे स्टेशन के पास पहुंची, तो अचानक ट्रेन का इंजन समेत आठ डिब्बे पटरी से उतर गए। अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में किसी के हताहत होने या गंभीर रूप से घायल होने की खबर नहीं है। कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया कि अगरतला-लोकमान्य तिलक टर्...
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने रिसर्च असिस्टेंट के 26 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 13 नवंबर है।
Culture, Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने रिसर्च असिस्टेंट के 26 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 13 नवंबर है।

सरकारी नौकरी का इंतजार हुआ खत्म! राजस्थान लोक सेवा आयोग ने रिसर्च असिस्टेंट के 26 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 13 नवंबर है। यह भर्ती राजस्थान मूल्यांकन विभाग के लिए निकाली गई है। अभ्यर्थियों की उम्र 18-40 वर्ष के बीच निर्धारित की है, हालांकि आरक्षित वर्गों को ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की गई है। आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग/आरक्षित क्रीमी लेयर के अभ्यर्थियों को 600 रुपए तथा अन्य आरक्षित वर्गों के लिए 400 रुपए निर्धारित किया गया है। ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद सिटीजन ऐप में रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन करें।...
महाकुंभ 2025 के कार्यों में गड़बड़ी जल निगम विभाग की दो अधिकारियों पर भारी पड़ी। मंडलायुक्त की जांच में दोषी पाए जाने पर जल निगम विभाग के एई और जेई को निलंबित कर दिया गया है।
Culture, Science, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

महाकुंभ 2025 के कार्यों में गड़बड़ी जल निगम विभाग की दो अधिकारियों पर भारी पड़ी। मंडलायुक्त की जांच में दोषी पाए जाने पर जल निगम विभाग के एई और जेई को निलंबित कर दिया गया है।

महाकुंभ 2025 की तैयारी काफी जोरों पर चल रही है। तमाम विभागों के जिम्मे कई बड़ी परियोजनाएं अभी अर्ध निर्मित हैं । जिन्हें हर हाल में निर्धारित समय के भीतर पूरा करना है। ऐसे में जिले की बड़े अफसर लगातार कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। कुछ दिन पूर्व प्रयागराज के मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत द्वारा जल निगम विभाग के कार्यों का निरीक्षण किया गया था। जिसमें उन्होंने गड़बड़ी पकड़ी थी। जिसके बाद मंडलायुक्त की संस्तुति पर सहायक अभियंता अरविंद कुमार और अवर अभियंता चंद्रशेखर चौहान को निलंबित किया गया है।महाकुंभ 2025 की दृष्टिगत जल निगम की अरबो रुपए की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। मंडलायुक्त ने अधिकारियों के साथ चौफटका, मुंडेरा, विष्णुपुरी सीवर लाइन बिछाने के कार्यों का 2 अक्टूबर को निरीक्षण किया था। इस दौरान चौपट का पुल के पास पाइपलाइन के नीचे बिछी जाने वाली बेड कंक्रीट एवं बाइक फीलिंग का कार्य ठीक नहीं...