Sunday, October 19

Culture

ब्रिक्स समिट के दौरान भारत के पीएम नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कज़ान में बैठक दोनों देशों के बीच राजनयिक रिश्तों को नया आयाम देने वाली साबित हो रही है।
Culture, Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

ब्रिक्स समिट के दौरान भारत के पीएम नरेंद्र मोदी और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कज़ान में बैठक दोनों देशों के बीच राजनयिक रिश्तों को नया आयाम देने वाली साबित हो रही है।

ब्रिक्स समिट के दौरान भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने कहा, तीन महीने में रूस का मेरा दूसरा दौरा हमारी गहरी दोस्ती दर्शाता है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने द्विपक्षीय बैठक ((bilateral meeting) ) के दौरान कहा कि मॉस्को और नई दिल्ली के बीच संबंध (diplomatic relations) “विशेष रूप से विशेषाधिकार प्राप्त” हैं और “गति से विकसित हो रहे हैं।” इस बैठक में एक हल्का पल तब आया जब पुतिन ने कहा कि उन्हें लगा कि पीएम मोदी उनकी टिप्पणियों को अनुवाद के बिना समझेंगे क्योंकि दोनों देशों के बीच “गहरा” संबंध है। पुतिन ने ब्रिक्स समिट (BRICS Summit) के दौरान कहा, “हमारे संबंध इतने करीब हैं कि मुझे लगा आप बिना अनुवाद के मुझे समझेंगे।” इस टिप्पणी पर पीएम मोदी मुस्कुराए, जिन्हें पुतिन (Putin) ) ने कई मौकों पर अपना “अच्छा दोस्त” कहा है। पुतिन के जवाब में पीएम मोदी ने कहा, “पिछले तीन महीने में ...
बॉम्बे हाईकोर्ट ने साफ किया है कि मुस्लिम पुरुष एक से ज्यादा शादियों का पंजीकरण करवा सकते हैं।
Culture, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

बॉम्बे हाईकोर्ट ने साफ किया है कि मुस्लिम पुरुष एक से ज्यादा शादियों का पंजीकरण करवा सकते हैं।

बॉम्बे हाईकोर्ट ने साफ किया है कि मुस्लिम पुरुष एक से ज्यादा शादियों का पंजीकरण करवा सकते हैं, क्योंकि मुस्लिम पर्सनल लॉ बहुविवाह की अनुमति देता है। ऐेसे में पंजीकरण पर रोक नहीं लगाई जा सकती। कोर्ट में एक मामले की सुनवाई के दौरान एक व्यक्ति का कहना था कि वह अपनी तीसरी पत्नी के साथ विवाह पंजीकृत कराना चाहता है। जस्टिस बी.पी. कोलाबावाला और सोमशेखर सुंदरसन की पीठ ने ठाणे नगर निगम के विवाह पंजीकरण कार्यालय को मुस्लिम व्यक्ति की ओर से पिछले साल फरवरी में दायर आवेदन पर निर्णय का निर्देश दिया। आवेदन में उसने अल्जीरिया की एक महिला के साथ अपने तीसरे विवाह को पंजीकृत करने की मांग की थी। कोर्ट में दायर याचिका में दंपती ने अधिकारियों को विवाह प्रमाण पत्र जारी करने का निर्देश देने की मांग की थी। इसमें दावा किया गया कि अधिकारियों ने इस आधार पर विवाह पंजीकृत करने से इनकार कर दिया कि महाराष्ट्र विवाह ब...
डीजे की आवाज से परेशान होकर महिला आईएएस शैलबाला मार्टिन ने सोशल मीडिया पर व्यक्त की अपनी पीड़ा। मंदिर के लाउडस्पीकर पर भी सवाल उठाते हुए कहा- ये आधी रात तक बजते हैं, उनसे किसी को डिसटरबेंस नहीं होता।
Culture, Politics, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान

डीजे की आवाज से परेशान होकर महिला आईएएस शैलबाला मार्टिन ने सोशल मीडिया पर व्यक्त की अपनी पीड़ा। मंदिर के लाउडस्पीकर पर भी सवाल उठाते हुए कहा- ये आधी रात तक बजते हैं, उनसे किसी को डिसटरबेंस नहीं होता।

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार के सख्त आदेश के बाद भी सूबे के अधिकतर इलाकों में डीजे की धुन और लाउड स्पीकर की आवाज पर नियंत्रण नहीं किया जा रहा है। इसकी हकीकत तब जाहिर हुई, जब सूबे की राजधानी भोपाल में डीजे की असहनीय आवाज ने एक महिला आईएएस को परेशान कर दिया। हम बात कर रहे हैं, आईएएस शैलबाला मार्टिन की, जिन्होंने नियमों की धज्जियां उड़ाती डीजे की आवाज पर चिंता व्यक्त की है। आईएएस शैलबाला मार्टिन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखते हुए कहा- ‘भोपाल के चार इमली जैसे इलाके में जहां पुलिस कमिश्नर का खुद का आवास हैं। चार इमली में फुल वॉल्यूम में डीजे पर भयानक शोर करते हुए बजने वाले भजनों के साथ मंत्री, अफसर के बंगलों के सामने से झांकियां निकाली गई। लेकिन, कहीं किसी तरह की कोई रोक-टोक देखने को नहीं मिली। उन्होंने आगे कहा कि, ‘पुलिस थाना मुश्किल से आधा किलोमीटर की दूरी पर है। चार...
Tikamgarh – कलेक्टर के निर्देश का नहीं हो रहा पालन
Culture, Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान

Tikamgarh – कलेक्टर के निर्देश का नहीं हो रहा पालन

जिले में संचालित निजी स्कूलों द्वारा बसों का संचालन किया जा रहा है। उनके द्वारा बच्चों को घर से स्कूल और स्कूल से घर छोड़ा जा रहा है। उनकी सुरक्षा के लिए स्कूल वाहनों में सीसीटीवी कैमरे और महिला कर्मचारी रखने के निर्देश थे। जिसको लेकर निजी स्कूल संचालकों की बैठक आयोजित की गई थी। लेकिन जिम्मेदारों द्वारा निर्देशों का पालन नहीं किया गया है।कक्षा एक से १२ वीं तक निजी स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। निजी स्कूलों में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं अध्ययन कर रही है। उन्हें स्कूल बस, वैन, कार, ऑटो के साथ अन्य वाहनों से घर से स्कूल और स्कूल से घर छोड़ा जा रहा है, लेकिन उनकी सुरक्षा के लिए किसी भी स्कूल वाहन में महिला कर्मचारी नहीं है। जबकि कलेक्टर ने टीएल बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए थे एक भी बसों में नहीं मिला महिला कर्मचारीमंगलवार और बुधवार को टीम ने जिला अस्पताल ...
यूपी के मुरादाबाद में एक नौकरानी ने करीब 50 लाख के गहने चुराकर प्लाट खरीदा और उस पर घर बनवा लिया। वह 12 साल से सपा नेता के यहां काम कर रही थी।
Culture, Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

यूपी के मुरादाबाद में एक नौकरानी ने करीब 50 लाख के गहने चुराकर प्लाट खरीदा और उस पर घर बनवा लिया। वह 12 साल से सपा नेता के यहां काम कर रही थी।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सपा नेता और होटल कारोबारी के घर से 70 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। इसमें नौकरानी और उसके पति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 12 लाख रुपये कीमत के जेवरात और पांच लाख रुपये नगद बरामद हुए हैं। मुरादाबाद में सपा नेता एवं होटल कारोबारी के आवास विकास कॉलोनी स्थित घर से जेवरात और नगदी सहित 70 लाख की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। रिपोर्ट दर्ज होने पर सिविल लाइंस पुलिस ने नौकरानी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 लाख कीमत के जेवरात और पांच लाख रुपये नगदी बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि चोरी के माल को बेचकर नौकरानी ने अपना मकान बनवाया है। पुलिस लाइन में एसपी सिटी रणविजय सिंह एवं सीओ अर्पित कपूर ने पत्रकारों को बताया कि आवास विकास के रहने वाले जुहैब यार खां सपा के नेता के साथ एक होटल क...
राजधानी जयपुर सहित लगभग पूरे प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने आज जयपुर सहित पांच संभागों में बौछारों का अलर्ट जारी किया गया है।
Culture, Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान

राजधानी जयपुर सहित लगभग पूरे प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने आज जयपुर सहित पांच संभागों में बौछारों का अलर्ट जारी किया गया है।

राजधानी जयपुर सहित लगभग पूरे प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने आज जयपुर सहित पांच संभागों में बौछारों का अलर्ट जारी किया गया है। इससे गुलाबी सर्दी बढ़ने की संभावना है। मौसम में ठंडक बढ़ने से लोग पड़ रही गर्मी से राहत की सांस लेंगे। मौसम विभाग के अनुसार आज जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और जोधपुर संभाग में हल्की वर्षा होने की संभावना है। वहीं बीती रात दौसा जिले में चने के आकार के ओले गिरने की भी सूचना है। बदले मौसम के मिजाज से प्रदेश में सर्दी दस्तक देगी और मौसम में ठंडक बढ़ेगी। जानकारी के अनुसार, प्रदेश में बदले मौसम के मिजाज के चलते फिर से बादलों ने कई जिलों में डेरा डाल दिया है। प्रदेश के पूर्वी इलाकों में कल गिरी बौछारों ने रात में बढ़ते पारे की रफ्तार पर आंशिक ब्रेक लगाए। वहीं आज जयपुर समेत कई जिलों में छाए बादलों ने बारिश की संभावना बढ़ा दी है। ...
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को भाजपा ने 99 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी।
Culture, Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को भाजपा ने 99 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी।

 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को भाजपा ने 99 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक बार फिर नागपुर दक्षिण-पश्चिम से प्रत्याशी बनाया गया है। सूची में 13 महिलाओं को टिकट दिया गया है जबकि 71 विधायकों को फिर से मौका दिया गया है। सिर्फ तीन विधायकों के टिकट काटे गए हैं। सूची में छह सीटों पर अजा और चार पर जजा को टिकट दिया गया है। तीन निर्दलीय विधायक भी इस बार भाजपा की टिकट पर मैदान में उतरेंगे। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को कामठी सीट से टिकट दिया गया है। पिछले चुनाव में उनका टिकट कट गया था। भाजपा की सूची के मुताबिक पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे नितेश राणे कंकावली से चुनाव लड़ेंगे। शिंदे सरकार में मंत्री चंद्रकांत पाटिल एक बार फिर से कोथरूड सीट से उतरेंगे। लोकसभा चुनाव हारे सुधीर मुनगंटीवार बल्लारपुर से चुनाव ...
पीएम नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते रूस जाएंगे।
Culture, Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

पीएम नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते रूस जाएंगे।

अगले हफ्ते रूस (Russia) के दौरे पर जाएंगे। पीएम मोदी का यह दो दिवसीय रूस दौरा 22-23 अक्टूबर को होगा। इस दौरान पीएम मोदी कज़ान (Kazan) में आयोजित होने वाले 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) में शामिल होंगे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने आमंत्रण पर पीएम मोदी रूस जा रहे हैं। पुतिन ने पहले पीएम मोदी को व्यक्तिगत रूप से ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया था और उसके बाद जब उनके राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार अजीत डोभाल (Ajit Dival) रूस गए थे और पुतिन से मिले, तब भी उन्होंने डोभाल के ज़रिए पीएम मोदी को रूस आने का आमंत्रण भेजा था। 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन 22-24 अक्टूबर को होगा। भारत ब्रिक्स का अहम और संस्थापक सदस्य है। इस साल का ब्रिक्स शिखर सम्मेलन हर बार की ही तरह अहम है, लेकिन इस बार ब्रिक्स में शामिल हुए नए सदस्य देश पहली बार इस शि...
छठ का त्योहार नजदीक है। दिल्ली में बड़ी संख्या में बिहार और पूर्वांचल के लोग रहते हैं, जो इस त्योहार को बहुत ही श्रद्धा और आस्था के साथ मनाते हैं।
Culture, Politics, आंदोलन, इतिहास की गाथा, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, लाइफ स्टाइल, शिक्षा और ज्ञान, संपादकीय, हैल्थ

छठ का त्योहार नजदीक है। दिल्ली में बड़ी संख्या में बिहार और पूर्वांचल के लोग रहते हैं, जो इस त्योहार को बहुत ही श्रद्धा और आस्था के साथ मनाते हैं।

छठ का त्योहार नजदीक है। दिल्ली में बड़ी संख्या में बिहार और पूर्वांचल के लोग रहते हैं, जो इस त्योहार को बहुत ही श्रद्धा और आस्था के साथ मनाते हैं। लोगों में अभी से ही इस त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लेकिन, अगर इन लोगों की नजर यमुना के मौजूदा सूरतेहाल पर गई, तो निसंदेह इनका उत्साहित मन निरुत्साहित हो सकता है, क्योंकि यमुना नदी पूरी तरह केमिकल के झाग में तब्दील हो चुकी है। यमुना का सफेद झाग दूर-दूर तक दिखाई दे रहा है, जिसे देखते ही दिल्ली सरकार के उन दावों पर सवाल खड़े होते हैं, जो यह कहते नहीं थक रही थी कि यमुना को साफ करने की दिशा में हमने कई कदम उठाए हैं। स्‍थानीय नागर‍िक हितैश कौशिक ने यमुना के प्रदूषित होने पर कहा, यमुना को प्रदूषित करने की दिशा में दिल्लीवासियों का 70 फीसद योगदान रहता है और सबसे बड़ी बात जब अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज हुए थे, त...
उत्तर प्रदेश चुनाव –
Culture, Politics, इतिहास की गाथा, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा-ज्ञान

उत्तर प्रदेश चुनाव –

यूपी उपचुनाव में ओवैसी और पल्लवी पटेल का पीडीएम गठबंधन लड़ेंगा। शुक्रवार को ओवैसी ने ऐलान किया कि हमारी पार्टी AIMIM दो सीटों पर चुनाव लड़ेंगी और बाकी सीटों का फैसला पल्लवी पटेल करेंगी। यूपी में खाली 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। सभी राजनीतिक दल अपने हिसाब से गुणा- गणित लगाकर प्रत्याशी को मैदान में उतार रहे हैं। वहीं उपचुनाव में पल्लवी पटेल और असदुद्दीन ओवैसी का पीडीएम गठबंधन भी ताल ठोकने की तैयारी में है। इसी को लेकर शुक्रवार को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी अपना दल (कमेरावादी) के साथ उत्तर प्रदेश उपचुनाव लड़ेगी। उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 10 सीटें खाली हैं लेकिन नौ सीटों पर उपचुनाव की घोषणा की गई है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि अयोध्या की मिल्कीपुर सीट पर चुनाव की घोषणा नहीं की ...