धन लाभ के योग! विशाखा नक्षत्र में ग्रहों का संगम दे सकता है 3 राशियों को बड़ा फायदा
Grah 2025:- 13 अक्टूबर को मंगल और 16 अक्टूबर को बुध का विशाखा नक्षत्र में प्रवेश बेहद शुभ संयोग बना रहा है। मंगल-बुध की युति से इन राशि के जातकों को मिलेगा धन, पदोन्नति और सफलता का वरदान। जानिए किन राशियों पर होगी कुबेर की कृपा।
Rashifal:- आज सोमवार, 13 अक्टूबर 2025 को सुबह 09:29 बजे ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह स्वाति नक्षत्र से निकलकर विशाखा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। अब ग्रहों के राजकुमार बुध भी 16 अक्टूबर 2025, शाम 07:08 बजे विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। विशाखा नक्षत्र शक्ति, समृद्धि, और महत्वाकांक्षा का प्रतीक माना जाता है। जब इस नक्षत्र में मंगल (पराक्रम) और बुध (बुद्धि) एक साथ युति करते हैं, तो इसे पराक्रम और बुद्धि की युति कहा जाता है। यह युति कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ मानी जा रही है। खासकर 3 राशियों के जातकों पर इसका विशेष प्रभाव पड...