Saturday, October 11

बिहार विधानसभा चुनाव : सीएम मोहन यादव को मिलने वाली है विशेष सीटों की कमान, जीत का प्लान तैयार

मध्य प्रदेश के अन्य नेताओं की तरह जल्द ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी बिहार विधानसभा चुनाव में अपना दम दिखाते नजर आएंगे। केंद्रीय नेतृत्व दिवाली के बाद उनका शेड्यूल जारी करेगा।

 

 

 

 

 बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद देशभर का सियासी पारा बढ़ने लगा है। राजनीतिक पार्टियों की राज्य में सक्रीयता बढ़ने लगी है। राजनीतिक पार्टियां प्रत्याशी चयन के साथ प्रचार प्रसार में जुट गए हैं। इसी कड़ी में के मध्य प्रदेश अन्य नेताओं की तरह जल्द ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी बिहार विधानसभा चुनाव में अपना दम दिखाते नजर आएंगे।

बताया जा रहा है कि, भाजपा की आलाकमान सीएम मोहन को यादव बाहुल्य सीटों पर जिम्मेदारी सौपेगी। सीएम डॉ मोहन की ताबड़तोड़ सभाएं और रोड शो होंगे। सीएम डॉ मोहन 17 अक्टूबर को इसके लिए बिहार जा सकते हैं। दीपावली के बाद सीएम मोहन बिहार में जनसंपर्क अभियान तेज करेंगे। केंद्र से कुछ दिन में उनके दौरों का शेडयूल जारी कर दिया जाएगा। आपको बता दें कि, इससे पहले वो 14 सितंबर को बिहार में यादव समाज के एक कार्यक्रम में शामिल हो चुके हैं।

एमपी के इन नेताओं को भी मिल चुकी है जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश भाजपा से अबतक भाजपा द्वारा कई नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है। इनमें डॉ महेंद्र सिंह प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद से ही वो बिहार में डेरा डाले हुए हैं। मध्य प्रदेश के संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा को बिहार की भी वहीं बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल को भी जिम्मेदारी मिली है। मंत्री विश्वास सारंग, पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा को भी वहीं तैनात किया जा चुका है। जल्द ही प्रदेश के अन्य मंत्री-नेताओं को भी अलग-अलग विधानसभाओं के हिसाब से चुनावी रण में जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।