Saturday, November 1

गंजबासौदा

विदिशा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बदला:गंजबासौदा से पूर्व विधायक रहे निशंक जैन को सौंपी जिम्मेदारी; कमलनाथ खेमे के हैं जैन
गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, संपादकीय

विदिशा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बदला:गंजबासौदा से पूर्व विधायक रहे निशंक जैन को सौंपी जिम्मेदारी; कमलनाथ खेमे के हैं जैन

प्रदेश कांग्रेस ने बुधवार को तीन जिलों में नए जिलाध्यक्षों को नियुक्ति दी है। विदिशा में पूर्व विधायक व कमलनाथ खेमे के नेता निशंक जैन को जिम्मेदारी दी गई है। बीते विस चुनाव में राहुल गांधी व कमलनाथ निशंक जैन के समर्थन में सभा की थी। लेकिन वे भाजपा की लीला जैन से चुनाव हार गए थे। वे छात्र राजनीति से जुड़े होने के साथ तेज तर्रार व जमीनी नेता माने जाते है। वर्षों बाद भाजपा के गढ़ में सेंध लगाने वाले विदिशा विधायक शशांक भार्गव के खेमे से उनकी पसंद से 21 मई 2020 को कमल सिलाकारी जिलाध्यक्ष बनाए गए थे। लेकिन बाद में कमल सिलाकारी के नेतृत्व में शशांक भार्गव विरोधी एक साथ आ गए थे। विधायक होने के चलते कमलनाथ से सीधे जुड़े विधायक शशांक भार्गव कमल सिलाकारी की जगह अपने किसी व्यक्ति को जिलाध्यक्ष बनवाने की जुगत में थे। विधायक से मनमुटाव के चलते पूर्व में कमल सिलाकारी ने अपना इस्तीफा दिया था। जिसके...
लाल पठार के कुआं बनने की कहानी:महागौर में कुआं खोदते समय ब्लाॅस्टिंग से तोड़ी थी चट्टान, निर्माण के बाद 2 साल की थी गारंटी
कहानी, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, संपादकीय

लाल पठार के कुआं बनने की कहानी:महागौर में कुआं खोदते समय ब्लाॅस्टिंग से तोड़ी थी चट्टान, निर्माण के बाद 2 साल की थी गारंटी

13 साल पहले 1 लाख 92 हजार की राशि की थी खर्च मैंने लाल पठार पर ग्राम पंचायत महागौर की सीमा में 13 साल पहले पीएचई के लिए 1 लाख 92 हजार की लागत से कुएं का निर्माण किया था। इसकी 2 साल की गारंटी थी। कुएं से स्वरूप नगर की बस्ती में जल सप्लाई के लिए 1 लाख 36 हजार की लागत से पाइप लाइन बिछाई गई थी जबकि महागौर बस्ती के लिए 85 हजार रुपए की लागत से अलग पाइप लाइन जल सप्लाई के लिए बिछाई थी। यह बात कुएं की खुदाई करने वाले ठेकेदार छोटेलाल रघुवंशी ने कही। ठेकेदार ने बताया कि उसने कुएं का निर्माण पेयजल योजना के लिए पीएचई विभाग के अधिकारियों की देखरेख में उन्हीं की डिजाइन के आधार पर किया था। निर्माण के लिए 30 फीट खुदाई की गई थी। नीचे पत्थर आने पर ब्लास्टिंग से पत्थर थोड़ा था। रिटायर्ड पीएचई एसडीओ गौरीशंकर मेहता ने बताया यदि 20 फीट चौड़े कुएं के फर्श पर एक साथ 50-60 लोग चढ़ जाएं और लोहे के गार्डर 2 इंच...
लाल पठार (मौत का कुआं):11 लोगों की मौत के साथ कुएं का अस्तित्व खत्म, अब तय करेंगे स्मारक बने या उद्यान
कहानी, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, संपादकीय

लाल पठार (मौत का कुआं):11 लोगों की मौत के साथ कुएं का अस्तित्व खत्म, अब तय करेंगे स्मारक बने या उद्यान

लाल पठार में जिस कुएं ने 11 लोगों की जान ली अब उसका समतली करण कर प्रशासन ने अस्तित्व ही समाप्त कर दिया। इस काम में 2 पोकलेन और 2 जेसीबी की मदद ली। सोमवार सुबह 7.15 बजे से पुलिस -प्रशासन के अफसरों की मौजूदगी में शुरू काम करीब 11 घंटे बाद शाम 6 बजे पूरा हो सका । इस मौके पर तहसीलदार यशवर्धनसिंह और नायब तहसीलदार दोजीराम और पटवारी मौजूद रहे। अब इस जगह पर सार्वजनिक उपयोग के लिए स्मारक बनाया जाए या फिर पार्क, इसे तय किया जाना है। 16 जुलाई को हादसा होने के अगले दिन सुरक्षा की दृष्टि प्रशासन ने बैरिकेट्स लगाकर बंद कर दिया था। चारों तरफ पुलिस तैनात था। अब बैरिकेट्स हटा लिए जाएंगे। कमिश्नर रविंद्र कियावत ने बस्ती का विकास प्लान शहरी माप दंड के आधार पर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। इससे दो साल बाद इस बस्ती के नगर पालिका सीमा में सम्मिलित होने के बाद विकास के लिए फिर से धन राशि की आवश्यकता न पड़े। ...
कलेक्टोरेट में बैठक:11 लोगों की मौत के बाद जागा प्रशासन- बस्ती में दो बोर कराए, प्रशासन जुटा रहा है सुविधाएं
कहानी, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, संपादकीय

कलेक्टोरेट में बैठक:11 लोगों की मौत के बाद जागा प्रशासन- बस्ती में दो बोर कराए, प्रशासन जुटा रहा है सुविधाएं

बदहाली और अव्यवस्थाओं से जूझ रहे ग्रामीणों को सुविधाएं देने हुई अफसरों की बैठक गंजबासौदा के लाल पठार क्षेत्र में 11 लोगों की मौत के बाद प्रशासन जागा है। रविवार को बस्ती के रहवासियों को पानी उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने दो बोर कराए। अब इन बोर की मदद से रहवासियों को पानी उपलब्ध हो सकेगा। वहीं रविवार को मृतकों के परिजनों को चेक दिए गए। इसके अलावा रविवार को कलेक्टोरेट में बैठक हुई। लाल पठार में हुए कुआं हादसे से शासन-प्रशासन में खलबली मची हुई है। असुविधाओं और समस्याओं के बीच बसर कर रहे बासौदा के लाल पठार क्षेत्र व आसपास के ग्रामीणों के लिए अब तमाम सुविधाएं जुटाई जा रही हैं। इन गांवों में किए जाने वाले विकास कार्य को लेकर रविवार को भी अवकाश के दिन भोपाल संभाग के कमिश्नर कवीन्द्र कियावत ने विदिशा आकर जिले के तमाम आला अधिकारियों के साथ बैठक रखी। बैठक में कमिश्नर कियावत ने जिले के अधिकारिय...
लोग जंगल में हो रहे थे एकत्रित:मुरवास लटेरी जैसे हालात न बनें, इसलिए बिना इजाजत जंगल में प्रवेश करने से रोका
इतिहास की गाथा, कहानी, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, विदिशा

लोग जंगल में हो रहे थे एकत्रित:मुरवास लटेरी जैसे हालात न बनें, इसलिए बिना इजाजत जंगल में प्रवेश करने से रोका

दो दिन से चल रहे कार्यक्रम में सैकड़ों की तादाद में लोग जंगल में हो रहे थे एकत्रित मुरवास लटेरी जैसी घटनाएं न हों, इसके चलते प्रशासन ने त्योंदा तहसील अंतर्गत ग्राम कोहना के जंगल में दो दिन से चल रहे कार्यक्रम पर रोक लगा दी। बिना इजाजत जंगल में प्रवेश न करने की हिदायत भी दी। ग्रामीणों ने शिकायत की थी दो दिन से मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी तादाद में एकत्रित हो रहे हैं। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया। जो लोग एकत्रित हो रहे थे, उनको समझाइश दी। साथ ही दो टूक शब्दों में कह दिया कि यदि कोई कार्यक्रम करना है तो ईदगाह, मस्जिद या घर पर ही करें। जंगल या सार्वजनिक स्थान पर नहीं। इसके लिए पहले स्वीकृति लें। जबकि एकत्रित होने वाले लोगों का कहना था बारिश के लिए दुआ मांगने एकत्रित हो रहे हैं। इनमें आसपास के गांव के अतिरिक्त बाहर के भी लोग शामिल थे। शिकायत मिलने के बाद जंगल मैं प्रवेश पर रोक लगा दी ह...
प्रतिनिधिमंडल एसपी से मिला कहा-बढ़ती चोरी को रोकें:रात्रि गश्त न होने के कारण चोरियां बढ़ती ही जा रही हैं
अपराध जगत, कहानी, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, हादसा

प्रतिनिधिमंडल एसपी से मिला कहा-बढ़ती चोरी को रोकें:रात्रि गश्त न होने के कारण चोरियां बढ़ती ही जा रही हैं

एक दिन पहले नगर में मेन रोड की दुकानों पर एक साथ चार दुकानों के ताले तोड़कर चोरी एवं इसके 5 दिवस पूर्व त्योंदा रोड स्थित एक दुकान पर हुई। चोरियों की घटना को लेकर व्यापार महासंघ बासौदा के एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस अधीक्षक से भेंट की नगर की तमाम समस्याओं से अवगत कराया। इसमें रात्रि गश्त न होने के कारण चोरियां बढ़ती ही जा रही हैं । व्यापारी व आम नागरिकों में असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। थाने में नागरिकों को अपनी एफ आई आर दर्ज कराने के लिए भी इंतजार करना पड़ता है। उक्त समस्याओं के संबंध में पुलिस अधीक्षक ने तत्काल थाना प्रभारियों को रात्रि गश्त बढ़ाए जाने का कहा था। लेकिन इसके बावजूद भी रात में फिर से नगर के तिरंगा चौक पर रात्रि में तीन दुकानों सहित एक एटीएम मैं भी चोरों ने तोड़फोड़ की उक्त घटनाओं से नगर के व्यापारियों में भारी आक्रोश है। शीघ्र ही घटनाओं पर रोक लगाई जाए एवं उक्त चोरियों...
विदिशा में कुआं हादसा, 24 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म:मलबे में दबे सभी 11 लोगों के शव निकाले; जिस 10 साल के बच्चे को बचाने में हादसा हुआ, उसकी लाश सबसे आखिरी में मिली
कहानी, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, हादसा

विदिशा में कुआं हादसा, 24 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म:मलबे में दबे सभी 11 लोगों के शव निकाले; जिस 10 साल के बच्चे को बचाने में हादसा हुआ, उसकी लाश सबसे आखिरी में मिली

मध्य प्रदेश में विदिशा जिले के गंजबासौदा में 24 घंटे बाद रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो गया है। टीम ने कुएं के मलबे में दबे सभी 11 लोगों के शव बाहर निकाल लिए हैं। हादसे के वक्त करीब 31 लोग में कुएं में के मलबे में दब गए थे। इसमें से 20 लोगों की जान बच गई है। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुएं में सबसे पहले गिरे 10 साल के बच्चे रवि का शव सबसे आखिरी में मिला, जिसे बचाने की कोशिश में यह हादसा हुआ था। हादसे में एक पिता-पुत्र समेत 11 लोगों की मौत हो हुई है। यह हादसा गुरुवार शाम करीब 6.30 बजे हुआ था। यहां रवि पानी भरते समय कुएं में गिर गया था। उसे बचाने के लिए कुएं पर लोगों की भीड़ इकट्‌ठा हो गई। वजन बढ़ने से कुएं का एक हिस्सा धंस गया। इसके साथ ही करीब 30 लोग मलबे समेत कुएं में गिर गए। रात 10 बजे NDRF, SDRF की टीमें पहुंचीं थी। ADGP साईं मनोहर ने 11 शव निकाले जाने की पुष्टि की है। 20 अन्य ल...
विदिशा में कुएं में गिरने से 4 की मौत:पहले बच्चा गिरा फिर उसे बचाने के लिए जुटी भीड़ के वजन से कुआं धंसा, 20 को निकाला गया; रेस्क्यू जारी
कहानी, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, हादसा

विदिशा में कुएं में गिरने से 4 की मौत:पहले बच्चा गिरा फिर उसे बचाने के लिए जुटी भीड़ के वजन से कुआं धंसा, 20 को निकाला गया; रेस्क्यू जारी

सीएम ने मृतकों के परिवार वालों को 5 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा की मध्यप्रदेश में विदिशा जिले के गंजबासौदा में गुरुवार रात 9 बजे बड़ा हादसा हो गया। यहां कुएं में एक बच्चे के गिरने के बाद उसे निकालने के लिए पहुंचे लोगों की वजह से कुआं धंस गया। कई लोग अंदर गिर गए। इनकी संख्या स्पष्ट नहीं है, लेकिन सुबह तक 20 लोगों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा चुका था। 4 लोगों के शव भी कुएं से निकाले गए हैं। अब भी वहां रेस्क्यू चल रहा है। रात में रेस्क्यू में लगा ट्रैक्टर भी पलट गया। वहीं बचाव दल के तीन लोग भी घायल हुए हैं। कुएं में अब भी पानी है। कुछ और लोगों के कुएं के मलबे में दबे होने की आशंका है। रात को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी विदिशा जिले में ही थे। उन्होंने मौके पर अधिकारियों को रवाना कर दिया था। विदिशा के प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग भी भोपाल से विदिशा पहुंचे गए। NDRF औ...
आउटसोर्स कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा:निर्धारित किए गए रेट से कम वेतन देने का विरोध
कहानी, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध

आउटसोर्स कर्मचारियों ने ज्ञापन सौंपा:निर्धारित किए गए रेट से कम वेतन देने का विरोध

विद्युत विभाग के बाह्य स्त्रोत कर्मचारियों ने नवीन सेवा प्रदाता ऑल सर्विस ग्लोबल द्वारा कलेक्टर रेट से कम वेतन दिये जाने एवं बोनस न मिलने से नाराज होकर बुधवार दोपहर 1 बजे अनुविभागीय अधिकारी रोशन राय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि पूर्व सेवा प्रदाता द्वारा 10165 रुपये वेतन दिया जा रहा था। उसका टेंडर मार्च 2021 में समाप्त हो गया। उसके पश्चात नवीन सेवा प्रदाता ऑल सर्विस ग्लोबल को टेंडर मिला। कर्मचारियों को वेतन वृद्धि एवं बोनस की उम्मीद थी। परंतु नवीन सेवा प्रदाता द्वारा पूर्व से दिए जा रहे वेतन 10165 रु में से भी कटौती कर 9540 रु वेतन दिया जा रहा है जो कुशल श्रमिकों को दिए जाने वाले कलेक्टर रेट से कम है। यह सरासर श्रम कानूनों का उल्लंघन है। विद्युत विभाग के के अधिकांश काम बाह्य स्त्रोत कर्मचारियों के भरोसे चलते हैं। जिसमें मीटर रीडिंग, बिलिंग, राजस्व संग्रहण तथा जोखिम भरे काम...
शिकायत व चर्चा:500 से ज्यादा परिवार को नहीं मिल रही बुनियादी सुविधाएं
कहानी, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, शिक्षा-ज्ञान

शिकायत व चर्चा:500 से ज्यादा परिवार को नहीं मिल रही बुनियादी सुविधाएं

रेलवे स्टेशन पार पूर्वी बस्ती के नागरिकों ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष डॉ राकेश सिंह जादौन को ज्ञापन सौंपकर बुनियादी समस्याएं उपलब्ध कराने और विकास कराने की मांग की। पूरी बस्ती के लोगों का कहना था कि नगर पालिका सीमा वृद्धि का प्रस्ताव पिछले 2 सालों से भोपाल में पड़ा है। उसे शासन से स्वीकृति नहीं मिली। इस बस्ती को नगर पालिका क्षेत्र में जोड़ने का प्रस्ताव उसमें शामिल था। लेकिन हालत यह है कि 500 से ज्यादा परिवार इस बस्ती में रह रहे हैं। सभी बुनियादी समस्याओं को लेकर परेशान हैं। ग्राम पंचायत पर फंड उपलब्ध नहीं होता। इसलिए विकास नहीं हो पा रहा। बस्ती की गलियां बारिश के दौरान कीचड़ से सराबोर रहती है। जल निकास के लिए कोई प्रबंध नहीं है। जबकि रेलवे स्टेशन तक नगर पालिका सीमा लग रही है। बस्ती और नगर की सीमा के बीच सिर्फ रेलवे स्टेशन है। इसलिए हमारी समस्या मुख्यमंत्री और शासन तक प...