Saturday, October 18

गंजबासौदा

अधिकारीविहीन नगर पालिका से कैसे हो गुणवत्ता की बाद
गंजबासौदा, विदिशा

अधिकारीविहीन नगर पालिका से कैसे हो गुणवत्ता की बाद

गंज बासौदा करोडों रूपए के विकास कार्य करने वाली नगर पालिका अधिकारीविहीन नगर पालिका है जिसमें सीएमओ से लेकर यूडीटी तक नहीं है। वर्तमान में प्रभारी सीएमओ से काम चलाया जा रहा है। जल प्रदाय विभाग मेंं उपयंत्री का पद खाली है, राजस्व शाखा में आर आई नहीं है, निर्माण शाखा में सब इंजिनियर नहीं है, स्वास्थ शाखा में स्वास्थ अधिकारी नहीं है और तो और हेडक्लर्क भी प्रतिनियुक्ति पर विदिशा परियोजना शहरी विकास अभिकरण में अटेच चल रहे हैं। ऐसे में शहर में चल रहे करोडों रूपए के विकास कार्यों की गुणवत्ता कैसे की जा सकती है। नगर पालिका नगर की ऐसी संस्था है जो नगर के मूलभूत ढंाचे को संचालित करती है और नगर के प्रति उसकी जबाबदेही भी ज्यादा रहती है। उसके द्वारा कराए जाने वाले कार्यों की यदि गुणवत्ता नहीं रहती है तो उसका प्रभाव शहर पर साफ देखा जा सकता है। गुणवत्ता बनाए रखने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों को होना आवश...
नेताजी को कमजोर न आंकें
गंजबासौदा, विदिशा

नेताजी को कमजोर न आंकें

गंज बासौदा हाल ही में हुए नगर पालिका चुनावों में अध्यक्ष का परिणाम भले ही भाजपा के खाते में गया हो पर कांग्रेस के भी ११ पार्षद चुनकर नगर पालिका में पहुंचे हैं जो भाजपा से दो अधिक हैं। २४ वार्डों की परिषद में से भाजपा के खाते में सिर्फ ९ ही पार्षद आ सके जो बडा ही विचारणाीय है क्योंकि जिस तरह से भाजपा के संगठन के लोग मेहनत कर रहे थे उससे मात्र ९ पार्षद आना प्रश्न चिन्ह खडा करता है। जबकि कांग्रेस की ओर से सिर्फ वर्तमान विधायक निशंक जैन ही मेहनत करने में लगे थे और कांगे्रस के बागी तेनगुरिया और सावित्री त्रिवेदी भी निशंक जैन के लिए चुनौती बनी हुईं थीं ऐसे में ११ पार्षद आना भी कोई कम उपलब्धि नहीं है। सत्ता और संगठन का गठजोड होने के बाद भी भाजपा वार्ड हारती है तो यह भी बडा सवाल है। जिसमें ४ प्रत्याशी निर्दलीय के रूप में चुनकर पहुंचे हैं । वो अलग बात है कि वह निर्दलीय किसकी गोदी में बैठते हैं। इस...
शिवराज का जादू चला
गंजबासौदा, भोपाल संभाग

शिवराज का जादू चला

गंज बासौदा नगर पालिका चुनावों में आखिरकार शिवराजसिहं चौहान का जादू चल ही गया। विधानसभा चुनावों में भाजपा को हार का मुंह देखना पडा था। इसके चलते नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव भाजपा के लिए एक चुनौतीपूर्ण चुनाव था क्योंकि वर्तमान विधायक कांग्रेस का हाने के कारण कहीं न कहीं उसका प्रभाव दिखाई दे रहा था। पर जिस तरह से भाजपा ने अपने विदिशा के नेतागणो को गंजबासौदा में उतारा उससे साफ लगने लगा की अब यह प्रतिष्ठा का चुनाव हो गया है। नगर पालिका चुनाव में भाजपा को १९६३९ मत प्राप्त हुए, कांग्रेस को १३१२१, तेनगुरिया को २९८१, नल को ६४४ और नोटा में ३५९ वोट पडे इस तरह वार्डों में भी भाजपा को ९ वार्ड कांग्रेस को ११ और ४ निर्दलीय प्रत्याशी विजयी हुए।...
मतदाता की खामोशी क्या गुल खिलाएगी
गंजबासौदा

मतदाता की खामोशी क्या गुल खिलाएगी

गंज बासौदा: नगर पालिका चुनाव तो सम्पन्न हो गए ओैर मतदान का प्रतिशत भी अपनी कहानी कह रहा है। पर मतदाता की चुप्पी क्या गुल खिलाएगी यह अभी नहीं कहा जा सकता। वैसे मतदान का अधिक प्रतिशत होना भाजपा के पक्ष में माना जाता है पर इस चुनाव में नए नए बनते बिगडते समीकरणों के बीच कुछ भी कहना जलदबाजी होगी। वैसे तो दोनों ही राजनैतिक पार्टियां अपनी अपनी जीत के दावे कर रहीं हैं और जातिगत समीकरण भी अपने अपने हिसाब से बताए जा रहे हैं। पर जिस तरह से मतदाता मौन था और किसी के पक्ष में बात करने की स्थिति में नहीं था ऐसे में आंकलन करना भी मुश्किल हो रहा है। एक वाक्या आपको बता रहा हूँ जैसे ही एक भाजपा समर्थित मतदाता से जब वोट डालने के विषय में पूछा तो उसका अंदान भी निराला था। उसने अपनी दुकान की केशबाँक्स की चाबी लगाते हुए इशारा किया और फि र मुस्कुरा दिया। इस तरह की मतदाताओं ने कई जगह अपने अंदाज में संकेत दिए पर इस...
मतदान अवश्य करें
Uncategorized, गंजबासौदा, भोपाल संभाग

मतदान अवश्य करें

गंज बासौदा नगर पालिका के चुनाव दो दिसस्बर २०१४ को आपके अमूल्य मत के साथ सम्पन्न होने जा रहे हैं, जिससे शहर के विकास के स्वरूप की दशा तय होगी। वो अलग बात है कि खडे होने वाले प्रत्याशियों ने बासौदा विकास का अपना कोई ठोस विकास स्वरूप जनता के सामने नहीं रखा है। इतना जरूर कहते सुना गया है की सारे ही उम्मीदवार ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ, लगनशील, जुझारू हैं, वो अब समय बताएगा की इनकी कर्तव्यनिष्ठा, लगनशीलता और ईमानदारी शहर के विकास को कौन सी दिशा देगी। यह स्थानीय चुनाव है, लोकसभा और विधानसभा के चुनाव से भी ज्यादा महत्वपूर्ण चुनाव है। क्योंकि इसमे विकास का सपना आपका स्वयं का होता है, अपके वार्ड और आपके शहर का होता है। चुनाव में बहुत सारे प्रत्याशी खडे होते हैं और वह अपने अपने हिसाब से योग्य भी होते हैं पर यह देखना हमारा कर्तव्य है कि वह व्यक्ति आपके शहर के विकास के लिए कितना योग्य है, क्या उसकी छवि इसक...
राजनीति के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं
गंजबासौदा

राजनीति के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं

गंज बासौदा खुला मंच कार्यक्रम में जिस तरह से पार्टीयों के नुमाइंदों ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए शहर की राजनीति में जो गंदगी घोलने का काम किया है उससे स्वच्छ राजनीति के लिए अच्छे संकेत नहीं कहे जा सकते। भले ही शुरूआत किसी ने भी की हो पर ऐसी जगह पर संयमित भाषा का उपयोग करना चाहिए क्योंकि हमाम में सभी नंगे हैं। यदि कोई चेहरे चमकाने की बात करता हो या चेहरे पर दाग की पर ये नगर भलीभांति जानता है की सभी नेताओं के आचरणों को लुटते हुए शहर में सभी ने हाथ सेकें हैं, हां इतन जरूर हो सकता है किसी ने कम तो किसी ने ज्यादा। नेता भले ही अपने अतीत को भूल जाएं और वर्तमान जिन्दगी में संपन्नता की दम भरते हों पर शहर के लोगों से उनका अतीत छिपा नहीं है। सत्ता पाते ही जो उधार मांगा करते थे, वो ब्याज पर पैसा चलाते हैं, और जिसके घर बैठने खटिया नहीं होती थी वो दीवानों की बात करते हैं। खैर इन सब बातों से कोई ...
मतदान केन्द्र बदले जाने से वार्ड वासियों में रोष
गंजबासौदा

मतदान केन्द्र बदले जाने से वार्ड वासियों में रोष

गंजबासौदा चल रहे नगर पालिका चुनाव में चुनाव आयोग द्वारा वार्ड नं२२ का मतदान केन्द्र बदल दिए जाने से वार्ड वासियों में रोष देखा जा रहा है। वार्ड के लोगों का आरोप है कि भाजपा स्वयं नहीं चाहती कि वार्ड२२ जीतें नहीं तो कोई कारण नहीं है कि चुनाव आयोग की इस मनमानी के खिलाफ भाजपा ने कोई ठोस कदम नहीं उठाये हैं। आपको बता दें की वार्ड २२ में भाजपा से काई प्रत्याशी खडा होने तैयार नहीं था जैसे तैसे एक प्रत्याशी खडा भी हो गया पर जैसे ही उसे यह मालूम चला की चुनाव आयोग ने पोलिंग बूथ ही बदल दिया है इसकी शिकायत उसने पार्टी के पदाधिकारियों से की पर सभी का रुझान सुस्त सा दिखाई दिया इससे ऐसा लगता है कि पार्टी को वार्ड २२ जीतने में कोई रूचि नहीं है।...
उम्मीदों की नगर पालिका
गंजबासौदा

उम्मीदों की नगर पालिका

  गंजबासौदा नगर पालिका चुनाव में सभी पार्टीयां अपनी अपनी बात रख रहीं हैं। कोई सुषमा जी को आदर्श बता रहा है, तो कोई निशंक नेताजी को, तो निर्दलीय प्रत्याशीयों के पास अपना ठोस आधार काम का है। वो अपने काम को बता रहे हैं। पर बासौदा की जनता क्या सोचती है यह पता नहीं । पर मतदान करने से पहले इतना विचार जरूर करें क्या खडे किए गए प्रत्याशी आपकी अपेक्षाओं पर खरे उतर पाऐंगें ? क्या बासौदा के विकास में इसके पहले उन्होंने पहले कोई योगदान दिया है? क्या उनके उपर किसी प्रकार के आरोप निहित तो नहीं है? क्या उनकी छवि विकास पुरूष की है? क्या समाज के लोग उनके और उनके परिवार के व्यवहार से संतुष्ट हैं? क्या वह आपके शहर को अपने पास से कुछ देने की स्थिति में है? क्योंकि भावना में किया गया मतदान हमें पांच वर्ष तक रूलाता रहेगा । सडकों पर धूल उडती रहेंगी, गलियों में गढडे बने रहेंगें, शिकायत करने पर भी शिकायत...
फ ायर ब्रिगेड क्या करेगी।
गंजबासौदा

फ ायर ब्रिगेड क्या करेगी।

गंज बासौदा जब स्वयं ने शहर को बारूद का ढेर बना दिया हो तो फ ायर ब्रिगेड क्या करेगी। जब भी शहर में घटना घटती है तो आरोपों का दौर चालू हो जाता है। धरना प्रदर्शन शुरू हो जाते हैं और जैसे जैसे समय निकलता जाता है तो चोर चोर मौसेरे भाई आपस में गले मिलते नजर आते हैं। जो व्यापारी बात बात में शहर को बंद करते नजर आते हैं वो यह बताने की स्थिति में हेंँ क्या कि प्रशासन के नियमों को वह कितना पालन करते हैं। बीडी , सिगरेट, कपडा, माचिस, टायर, वारदान,तेल,आरा मशीने, पटाखे जैंसी ज्वलनशील वस्तुओं के गोदाम घरों के नीचे तलघरों में बना रखे हैं, एक तीली से पूरा शहर भस्म होने की स्थिति में हैं। इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि नगर पालिका का दायित्व है कि वह नगर की सुरक्षा करे उसमें कोताही के लिए माफ नहीं किया जा सकता। पर यह भी कडवा सच है कि जिस तरह से व्यापारी नियमों की धज्जियां उडाकर शहर में माहौल बनाते हैं...
डॉ तेनगुरिया बिगाड सकते हैं समीकरण
गंजबासौदा

डॉ तेनगुरिया बिगाड सकते हैं समीकरण

गंजबासौदा नगर पालिका चुनाव में पूर्व विधायक डॉ रामनारायण तेनगुरिया की पत्नि श्रीमति मंगला तेनगुरिया के निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में खडे होने से भाजपा और कांग्रेस दोनों के ही समीकरण बिगडते दिखाई देने लगे है। डॉ रामनारायण तेनगुरिया को कांग्रेस पार्टी से नगर पालिका के लिए अपनी पत्नि का टिकट न मिलने से नाराज होकर उन्होंने कांग्रेस छोड दी और मंगला तेनगुरिया को निर्दलीय के रूप चुनाव में खडा करके स्पष्ट संकेत दे दिए हैं की वह अब बासौदा के दोनों ही पार्टीयों के समीकरण बिगाडेंगें आपको बतादें की डाँ रामनारायण तेनगुरिया विधायक रहते हुए शहर के कई विकासों में अपनी मेहती भूमिका अदा की है स्वयं की कठोर प्रशासक की छवि का प्रभाव जनमानस में बना हुआ है जो नगर पालिका चुनाव में संजीवनी का काम कर सकता हैै।...