Saturday, October 18

गंजबासौदा

सिरोंज  कपड़ा बाजार की होगी खुदाई-सड़क भी पूरी तरह से उखड़ी।
कुरवाई, गंजबासौदा, लटेरी, विदिशा, सिरोंज

सिरोंज कपड़ा बाजार की होगी खुदाई-सड़क भी पूरी तरह से उखड़ी।

सिरोंज सिरोंज  डामरीकरण की इस प्रक्रिया के साथ ही नपाध्यक्ष ने कपड़ा बाजार के दुकानदारों की समस्या समाधान के लिए भी नपा प्रबंधन को निर्देशित किया है। बारिश के मौसम में शहर के कपड़ा बाजार से घेतल गली के बीच की सड़क पर पानी भर जाता है। पानी कई बार यहां स्थित दुकानों में भी घुस जाता है। इसके चलते दुकानदारों को बारिश के हर सीजन में नुकसान उठाना पड़ता है। कपड़ा व्यापारियों की इस समस्या के निदान के लिए नपाध्यक्ष ने नपा प्रबंधन से कहा है। कपड़ा बाजार से घेतल गली के बीच के हिस्से को खोद कर सड़क को नीचा भी किया जा सकता है...
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज

40 किमी सफर 2.5 घंटे में, ठेकेदारों की खामी भुगत रहे लोग

विदिशा। गढ़ीमार्ग करीब 6 साल से खस्ताहाल पड़ा हुआ है। दो जिलों के लोगों के लिए इस सड़क पर सफर करना मुश्किलों भरा हो गया है। उक्त सड़क निर्माण के दौरान गुणवत्ता का ध्यान दोनों ही ठेकेदारों ने नहीं रखा। इसका खामियाजा आज तक राहगीर भुगत रहे हैं। विदिशा से गढ़ी तक करीब 40 किमी का सफर लोग 2.5 घंटे में तय कर पा रहे हैं। रायसेन जिले की सीमा में जहां मार्ग बदहाल है, वहीं विदिशा सीमा क्षेत्र जगह-जगह हुई मरम्मत से काम चल रहा है। दो ठेकेदारों द्वारा इस मार्ग का निर्माण कार्य कराया गया था। दोनों ही ठेकेदार राजनीतिक रसूख वाले हैं। विदिशा जिले के हिस्से में जहां कांग्रेसी नेता डल्लू गुप्ता ने सड़क का निर्माण किया था, वहीं रायसेन सीमा क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य रायसेन के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शिवाजी पटेल ने किया था। करीब 10 किमी के दायरे में तो लोगों को गड्ढे और ऊबड़-खाबड़ सड़क पर दचके से जूझना...
अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, विदिशा, सिरोंज

संदीप सोनी की हत्या के आरोपी से रिवाल्वर जब्त

गंजबासौदा| बरेठरोड निवासी संदीप सोनी की हत्या में प्रयुक्त रिवाल्वर पुलिस ने की है। नगर निरीक्षक सुदामा प्रसाद शुक्ला ने बताया कि आरोपी शानू शर्मा के कब्जे से जब्त यह रिवाल्वर उसने जिस व्यक्ति से खरीदना बताया है पुलिस उसकी तलाश कर रही है। नगर में अभी भी बड़ी तादाद में बाहर से कट्टे और रिवाल्वर रहे हैं। शहर हथियारों की मंडी बनता जा रहा है। पिछले चार सालों के दरम्यान जितनी भी हत्याओं की घटनाऐं हुई उनमें अधिकांश मामलों में रिवाल्वर या कट्टे का उपयोग किया गया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को न्यायालय में पेश किया है।...
अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, विदिशा, सिरोंज

हत्या कांड के आरोपी गिरफ्तार

गंजबासौदा| बरेठरोड जनपद पंचायत के सामने कृपाराम गली में शनिवार को 22 वर्षीय संदीप सोनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सिलसिले में पुलिस ने शानू शर्मा और सौरभ रघुवंशी को पकड़ा है। एसडीओपी अनुराग पांडे ने बताया कि प्रथम दृष्टि में मामला प्रेम प्रसंग का सामने आया है। मृतक युवक के परिजनों से अंतिम संस्कार के कारण रविवार को भी पूछताछ नहीं हो पाई। युवक का पोस्टमार्टम भोपाल किया गया है। उसका शव भोपाल से आने के बाद रविवार को अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के लिए ले जाते समय गुस्साए लोग शव को कोतवाली के सामने रखकर हत्यारों को पकडऩे की मांग करना चाहते थे। लेकिन पुलिस से हत्यारों को पकडऩे की सूचना मिलने के बाद लोगों ने प्रदर्शन का निर्णय त्याग दिया। वे सीधे शव पारासरी विश्रामघाट ले गए और अंतिम संस्कार किया।...
Uncategorized, अपराध जगत, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, संपादकीय, सिरोंज, सीहोर, हैल्थ

BETWAANCHAL NEWS PORTAL

       
Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज

बरेठ रोड पर गोली चली

गंजबासौदा। बरेठ रोड पर कृपाराम वाली गली में एक 16 वर्षीय युवक को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारी। हमलावर गोली मारकर फरार हो गए। हमलावरों की संख्या एक से अधिक हो सकती है। पुलिस प्रशासन जांच में जुटा हुआ है। गौरतलब है कि इन दिनों नगर में अपराधों की संख्या में बढ़ोतरी हुई हैं।
ये कैसी आरक्षण प्रक्रिया?चनावी आरक्षण प्रक्रिया पर सवाल
गंजबासौदा, भोपाल संभाग, विदिशा

ये कैसी आरक्षण प्रक्रिया?चनावी आरक्षण प्रक्रिया पर सवाल

बासौदा। नगर पालिका चुनाव संपन्न हो गए ओैर पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी हो गई पर इन दोनों की चनावों में चुनाव प्रक्रिया पर प्रशन चिन्ह दिखाई दे रहे है। निष्पक्ष चुनाव का दावा करने वाला चुनाव आयोग कि आरक्षण प्रक्रिया की निष्पक्षता दिखाई नहीं दे रही है। तो चुनाव निष्पक्ष कैसे संभव है। नगर पालिका में आरक्षण का जो क्रम अपनाया गया है वह कहीं न कहीं अपनी निष्पक्षता पर सवाल उठा रहा है। क्योंकि एक साधारण भाषा में यदि समझा जाऐ तो पहले नगर पालिका अध्यक्ष पद सामान्य पुरूष हुआ , दूसरा सामान्य महिला, तीसरा पिछड़ा पुरूष और इस बार नियमानुसार पिछड़ा वर्ग महिला होना चाहिए था तो सामान्य महिला सीट होकर चुनाव संपन्न करा दिए गए। इसी अब पंचायत चनाव आरक्षण की बात करें तो गंजबासौदा जनपद अध्यक्ष सीट वर्ष 2009 में पिछडा़ वर्ग महिला थी और इस बार भी पिछड़ा वर्ग महिला कर दी गई। इसी तरह पंचायत के वार्डों में भी आरक्षण...