Saturday, October 18

सीहोर

9वी के बच्चो को बाँट दिया १२वी अंग्रेजी का पेपर, 2 शिक्षक निलंबित
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

9वी के बच्चो को बाँट दिया १२वी अंग्रेजी का पेपर, 2 शिक्षक निलंबित

हरदा। ग्राम अबगांव कला के स्कूल में कक्षा 9वीं के बच्चों को कक्षा 12वीं का अंग्रेजी सामान्य का पेपर देने के मामले में कलेक्टर ने केंद्राध्यक्ष आरती जाट और शिक्षिका आरती जोशी को निलंबित कर दिया है। वहीं, माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 12वीं का यह पेपर आउट मानकर दोबारा छपवाना तय किया है, लेकिन पेपर की तारीख 9 मार्च ही रहेगी। बता दे की 28 फरवरी को कक्षा 9वीं का अंग्रेजी विषय का पेपर था। अबगांव कला के शासकीय हासे स्कूल पदस्थ केंद्राध्यक्ष आरती जाट 9 वी के पेपर थाने से लाने थे लेकिन वह कक्षा 12वीं का अंग्रेजी सामान्य का पेपर ले आई थीं और कक्षा 9वीं के बच्चों को बंटवा दिया था। बच्चों की आपत्ति को वहां मौजूद शिक्षकों ने खारिज कर दिया था। इस कारण बच्चे अपने हिसाब से पेपर हल कर घर चले गए थे। बच्चों की कॉपियां भी जमा करा ली थीं। एक मार्च को जब कक्षा 10वीं के लिए पदस्थ केंद्राध्यक्ष राजेश्वरी दुबे ...
कल से शुरू हो रही हैं हाई स्कूल की परीक्षाएं
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

कल से शुरू हो रही हैं हाई स्कूल की परीक्षाएं

फाइल फोटो गंजबासौदा | माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल की परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू हो रही हैं वही हायर सेकण्डरी की परीक्षाएं 2 मार्च से हो रही हैं, पूरे जिले में लगभग 72 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 37470 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल के 23434 और हायर सेकंडरी के 14036 परीक्षार्थी शामिल हैं। जिले में 72 में 14 अति संवेदनशील और 4 संवेदनशील परीक्षा केंद्र शामिल हैं। इन केंद्रों में सुरक्षा बल भी तैनात किया जाएगा। नकल रहित परीक्षा संचालन को लेकर निगरानी के लिए जिला स्तरीय, ब्लाक स्तरीय उड़नदस्ता दल बनाया गया है। हाई स्कूल का इसमें पहला पेपर संस्कृत का होगा। वही हायर सेकंडरी का पहला पेपर हिंदी विशिष्ट का होगा बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए सुबह 8.30 बजे से परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। सुबह 8.45 बजे के बाद प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। ...
दो दिन में एनीकट के गेट बंद नहीं किए गए तो होगा आंदोलन
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

दो दिन में एनीकट के गेट बंद नहीं किए गए तो होगा आंदोलन

गंजबासौदा| बीना रिफायनरी को पानी देने को लेकर मामला बिगड़ता जा रहा हैं| जिला प्रशासन के निर्देश के बाद नगरपालिका के द्वारा महुआ घाट पर बने एनीकेट को खोल दिया गया था, जिसकी जानकारी लगते ही गंजबासोदा विधायक लेना जैन और नगर पालिका अध्यक्ष मधुलिका अग्रवाल स्वयं कर्मचारियों को लेकर एनीकट का गेट बंद कराने पहुंची थी। तब न.पा. कर्मचारियों ने गेट बंद कर दिए थे, लेकिन जिला प्रशासन ने फिर से गेट खुलवा दिए गेट खुलवाने के बाद जिला प्रशासन ने सख्त लहजे में हिदायत देते हुए कहा की फिर से गेट बंद किए गए तो उन पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। जिसके बाद नगर पालिका ने सर्व दलीय बैठक बुलाकर नागरिकों के सामने पक्ष रखते हुए एनीकट के गेट बंद न होने से रोज घट रहे जल स्तर पर चिंता जाहिर करते हुए आगामी रणनीति पर विचार विमर्श किया। बैठक के दौरान नागरिकों और पार्षदों ने चेतावनी दी कि यदि दो दिन में एनीकट के गेट बंद नहीं किए गए...
धर्मगुरु और हवलदार पद के लिए होगी भर्ती 9 जिलों अभ्यर्थी होंगे शामिल
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

धर्मगुरु और हवलदार पद के लिए होगी भर्ती 9 जिलों अभ्यर्थी होंगे शामिल

विदिशा | आगामी 16 जनवरी व 24 जनवरी विदिशा के एसएटीआई कॉलेज में आर्मी भर्ती रैली होना है। जिसमे लगभग 9 जिलों से अभ्यर्थीयो के आने की उम्मीद हैं आर्मी भर्ती रैली को लेकर की जाने वाली तैयारियों की समीक्षा गुरुवार को कलेक्टर केवी सिंह ने कलेक्टोरेट में एक बैठक के दौरान की। कलेक्टर ने इंतजामों की जिम्मेदारी अलग-अलग विभागों को सौंपी है। इस भर्ती में विदिशा के अलावा, बैतूल, हरदा, छिंदवाडा, भोपाल, सीहोर, होशंगाबाद, राजगढ़ और रायसेन जिले के युवा शामिल होंगे। इस बैठक में कानून व्यवस्था और सुरक्षा के तहत पाइंटों पर पुलिस बल तैनात करने, साफ-सफाई, आवागमन, फोटो कॉपी, पेयजल, ठंड के मद्देनजर विभिन्न स्थलों पर अलाव व्यवस्था, चलित शौचालयों की व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा कर अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। मेजर पवन कुमार ने बताया कि 16 जनवरी को धर्मगुरू और हवलदार पद के लिए 2308 अभ्यर्थी सभी नौ ज...
मर्ज होंगे 35 हजार स्कूल
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

मर्ज होंगे 35 हजार स्कूल

भोपाल | अब प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल के बच्चों को हाई और हायर सेकेंडरी के शिक्षक पढ़ाएंगे। इससे स्कूल की शिक्षा में सुधार होगा। इसके तहत प्रदेश के लगभग 35 हजार हजार स्कूलों को मर्ज किया जा रहा है और 9340 प्रधानाध्यापक अब शिक्षक बन गए हैं। राजधानी के लगभग 700 से अधिक स्कूल हैं, जिन्हें मर्ज किया जा रहा है। बताया जा रहा हैं की प्रदेश भर के लगभग  34,997 स्कूलों को 15,961 स्कूलों के परिसर में शिफ्ट किया जाएगा। इससे प्रदेश के 19,961 स्कूल बंद हो जाएंगे। साथ ही जिले के 753 स्कूलों को एकीकृत होने के बाद 330 स्कूलों के परिसर में शिफ्ट किया जाएगा। ये सभी सरकारी स्कूल एक ही शिफ्ट में एक ही परिसर में चलेंगे और उसकी कमान वरिष्ठ प्राचार्य के हाथों में होगी। यह प्रक्रिया एक विद्यालय एक परिसर के तहत की जा रही है।...
एक मार्च से एमपी बोर्ड परीक्षाएं
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

एक मार्च से एमपी बोर्ड परीक्षाएं

भोपाल | माध्यमिक शिक्षा मंडल ने नोटिफिकेशन के साथ ही मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया है। 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं एक मार्च से होंगी। वहीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 2 मार्च से शुरू हो रही हैं।नियमित विद्यार्थियों की प्रायोगिक परीक्षाएं 12 से 26 फरवरी के बीच कराई जाएंगी। वहीं, प्राइवेट छात्रों की प्रायोगिक परीक्षाएं 7 मार्च से 31 मार्च के मध्य संचालित की जाएंगी। बोर्ड परीक्षाओ का टाइम टेबल देखने के लिए यहाँ किलक करे  TTable-2019...
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

विदिशा को मिला देश का पहला ऊर्जा संरक्षण पुरुस्कार

विदिशा /भोपाल. विदिशा  रेलवे स्टेशन को ऊर्जा  संरक्षण के लिए देश का पहला पुरुस्कार मिला है । ये पुरुस्कार 14 दिसंबर को राष्ट्रीय ऊर्जा  संरक्षण दिवस पर विज्ञान भवन नई दिल्ली में मंडल रेल प्रंवधक शोभन चैधरी को दिया गया है। ज्ञात हो कि ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में भोपाल मंडल लगातार काम कर रहा हैं भोपाल रेलवे स्टेशन पर भी सौर पैनल से विजली का इस्तेमाल होता हैं इससे करीव 10 लाख रुपये की विजली की बचत होती है। इस मौके पर राज्यसभा अध्य़क्ष सुमित्रा महाजन उपस्थित थी ।...
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

कौन बनेगा मुख्यमंत्री ?

नई दिल्ली |तीन राज्यों में चुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस पार्टी के अद्याक्ष राहुल गाँधी फूले नहीं समां रहे थे | लेकिन अब यही जीत अब राहुल गाँधी के जी का जंजाल बन गयी हैं क्यूंकि मध्यप्रदेश में सिंधिया और राजस्थान में सचिन पायलट के समर्थक इनको मुख्यमंत्री बनाने के लिए सडको पर उतर आये है वही राजस्थान में सचिन पायलट के एक समर्थक विधायक ने कहा था कि अगर सचिन को म्मुख्यामात्री नहीं बनाया गया तो में इस्तीफा दी दूंगा अभी मुख्यमंत्री के चयन को लेकर राहुल गाँधी कुछ ही देर मैं प्रेस कांफ्रेंस कर सकते हैं अभी राहुल गन्दी के घर कौन मुख्यमंत्री बनेगा इस को लेकर चर्चा चल रही हैं अब देखना यह हैं की किसके हाथ में कमान आती हैं...
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

कमल के हाथ में प्रदेश का भविष्य

भोपाल | बिधानसभा में बहुमत हासिल करने के बाद कांग्रेस ने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया हैं वही कांग्रेस के कमलनाथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री होंगे, खबर हैं की ज्योतिरादित्य सिंधिया को डिप्टी सी.एम. बनाया जा सकता है राजस्थान में अशोक गहलोत को कमान सोपी गयी हैं छत्तीसगढ़ में किसको प्रदेश की कमान मिलेगी इसका फैसला होना अभी बाकी हैं...
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

कौन वनेगा प्रदेश का मुखिया अभी तय नही

मध्यप्रदेश में कांग्रेस को बहुमत तो मिल गया हैं लेकिन अभी तक यह तय नही हो पा रहा हैं कि कांग्रेस आलाकमान किसको मुख्यमंत्री बनायेगी किसको मुख्यमंत्री बनाया जाए इसके लिए आलाकमान के द्वारा सभी विधायको की दिल्ली में बैठक चल रही हैं खबर हैं की कमलनाथ या ज्योतिरादित्य सिधिंया में से किसी एक को प्रदेश का मुखिया बनाया जा सकता हैं वही प्रदेश में एक डिप्टी सीएम भी बनाया जा सकता हैं कांग्रेस विधायक दल ने बुधवार को केंद्रीय कार्यसमिति के पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में एक लाइन का प्रस्ताव पारित करते हुए अपने नेता के चयन के लिए पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को अधिकृत कर दिया है।वहींए सूत्रों के मुताबिक विधायक दल की बैठक के बाद पर्यवेक्षकों की विधायकों से वन.टू.वन रायशुमारी में ज्यादातर ने कमलनाथ के नाम का समर्थन किया जबकि कई विधायकों ने ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम भी लिया।कांग्रेस विधायक दल के नेता के नाम को...