Wednesday, October 1

मर्ज होंगे 35 हजार स्कूल

P-17-8भोपाल | अब प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल के बच्चों को हाई और हायर सेकेंडरी के शिक्षक पढ़ाएंगे। इससे स्कूल की शिक्षा में सुधार होगा। इसके तहत प्रदेश के लगभग 35 हजार हजार स्कूलों को मर्ज किया जा रहा है और 9340 प्रधानाध्यापक अब शिक्षक बन गए हैं। राजधानी के लगभग 700 से अधिक स्कूल हैं, जिन्हें मर्ज किया जा रहा है। बताया जा रहा हैं की प्रदेश भर के लगभग  34,997 स्कूलों को 15,961 स्कूलों के परिसर में शिफ्ट किया जाएगा। इससे प्रदेश के 19,961 स्कूल बंद हो जाएंगे। साथ ही जिले के 753 स्कूलों को एकीकृत होने के बाद 330 स्कूलों के परिसर में शिफ्ट किया जाएगा। ये सभी सरकारी स्कूल एक ही शिफ्ट में एक ही परिसर में चलेंगे और उसकी कमान वरिष्ठ प्राचार्य के हाथों में होगी। यह प्रक्रिया एक विद्यालय एक परिसर के तहत की जा रही है।