Saturday, October 18

सीहोर

धन लाभ के योग! विशाखा नक्षत्र में ग्रहों का संगम दे सकता है 3 राशियों को बड़ा फायदा
Culture, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

धन लाभ के योग! विशाखा नक्षत्र में ग्रहों का संगम दे सकता है 3 राशियों को बड़ा फायदा

Grah 2025:- 13 अक्टूबर को मंगल और 16 अक्टूबर को बुध का विशाखा नक्षत्र में प्रवेश बेहद शुभ संयोग बना रहा है। मंगल-बुध की युति से इन राशि के जातकों को मिलेगा धन, पदोन्नति और सफलता का वरदान। जानिए किन राशियों पर होगी कुबेर की कृपा।                                   Rashifal:- आज सोमवार, 13 अक्टूबर 2025 को सुबह 09:29 बजे ग्रहों के सेनापति मंगल ग्रह स्वाति नक्षत्र से निकलकर विशाखा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। अब ग्रहों के राजकुमार बुध भी 16 अक्टूबर 2025, शाम 07:08 बजे विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। विशाखा नक्षत्र शक्ति, समृद्धि, और महत्वाकांक्षा का प्रतीक माना जाता है। जब इस नक्षत्र में मंगल (पराक्रम) और बुध (बुद्धि) एक साथ युति करते हैं, तो इसे पराक्रम और बुद्धि की युति कहा जाता है। यह युति कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ मानी जा रही है। खासकर 3 राशियों के जातकों पर इसका विशेष प्रभाव पड...
बिहार विधानसभा चुनाव : सीएम मोहन यादव को मिलने वाली है विशेष सीटों की कमान, जीत का प्लान तैयार
Politics, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

बिहार विधानसभा चुनाव : सीएम मोहन यादव को मिलने वाली है विशेष सीटों की कमान, जीत का प्लान तैयार

मध्य प्रदेश के अन्य नेताओं की तरह जल्द ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी बिहार विधानसभा चुनाव में अपना दम दिखाते नजर आएंगे। केंद्रीय नेतृत्व दिवाली के बाद उनका शेड्यूल जारी करेगा।          बिहार विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद देशभर का सियासी पारा बढ़ने लगा है। राजनीतिक पार्टियों की राज्य में सक्रीयता बढ़ने लगी है। राजनीतिक पार्टियां प्रत्याशी चयन के साथ प्रचार प्रसार में जुट गए हैं। इसी कड़ी में के मध्य प्रदेश अन्य नेताओं की तरह जल्द ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी बिहार विधानसभा चुनाव में अपना दम दिखाते नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि, भाजपा की आलाकमान सीएम मोहन को यादव बाहुल्य सीटों पर जिम्मेदारी सौपेगी। सीएम डॉ मोहन की ताबड़तोड़ सभाएं और रोड शो होंगे। सीएम डॉ मोहन 17 अक्टूबर को इसके लिए बिहार जा सकते हैं। दीपावली के बाद सीएम मोहन बिहार में जनसंपर्...
पुतिन ने माना, रूस की वजह से ही क्रैश हुआ था अजरबैजान एयरलाइंस का प्लेन
कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर, हादसा

पुतिन ने माना, रूस की वजह से ही क्रैश हुआ था अजरबैजान एयरलाइंस का प्लेन

कजाकिस्तान में पिछले साल अजरबैजान एयरलाइंस का प्लेन क्रैश हो गया था, जिसमें 38 लोग मारे गए थे। इस मामले में अब रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बड़ा खुलासा किया है।   पिछले साल दिसंबर में प्लेन क्रैश  का एक बड़ा मामला सामने आया था। अजरबैजान एयरलाइंस ) का प्लेन कजाकिस्तान  में क्रैश हो गया था। यह प्लेन अजरबैजान की राजधानी बाकू से रूस में चेचन्या क्षेत्र की राजधानी ग्रोज़्नी जा रहा था। हालांकि इसे किसी वजह से कजाकिस्तान की ओर डायवर्ट करना पड़ा, जहाँ उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। इसी दौरान अक्ताऊ शहर से करीब 3 किलोमीटर दूर प्लेन क्रैश हो गया और उसके दो टुकड़े भी हो गए। इस प्लेन क्रैश में 38 लोगों की मौत हो गई थी। इस भीषण हादसे के बाद कई थ्योरीज़ सामने आई, लेकिन हादसे की असल वजह का पता नहीं चल पाया। अब इस मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। रूस की वजह से हुआ था ...
गौतम गंभीर नहीं… रोहित शर्मा ने राहुल द्रविड़ को दिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने का श्रेय
Entertainment, Sports, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

गौतम गंभीर नहीं… रोहित शर्मा ने राहुल द्रविड़ को दिया चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने का श्रेय

भारत इस साल की शुरुआत में रोहित शर्मा की कप्‍तानी और गौतम गंभीर की कोचिंग में चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीती थी। लेकिन इस खिताब को जीतने का श्रेय रोहित शर्मा ने खुद पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ को देकर चौंका दिया है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का श्रेय वर्तमान कोच गौतम गंभीरी नहीं, बल्कि पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ को दिया है। सीएट अवॉर्ड शो में रोहित ने कहा कि द्रविड़ ने टीम में ऐसी मानसिकता पैदा की, जिससे उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में मदद मिली। ज्ञात हो कि 2023 के वनडे वर्ल्‍ड कप फाइनल में मिली हार के बाद हिटमैन की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने द्रविड़ के मार्गदर्शन में 2024 का टी20 विश्व कप अपने नाम किया। इसके बाद द्रविड़ की जगह गौतम गंभीर ने ली, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में रोहित एंड कंपनी के साथ मिलकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता। किसी भी ...
न्यूजीलैंड के खिलाफ ब्रिट्स-लुस की जोड़ी ने रचा इतिहास, ODI क्रिकेट में बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड
Sports, कहानी, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, रायसेन, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

न्यूजीलैंड के खिलाफ ब्रिट्स-लुस की जोड़ी ने रचा इतिहास, ODI क्रिकेट में बनाया ये बड़ा रिकॉर्ड

महिला विश्व कप 2025 में न्‍यूजीलैंड के खिलाफ ताजमिन ब्रिट्स और सुने लुस के बीच दूसरे विकेट के लिए 159 रन की साझेदारी हुई। साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की महिला टीमों के बीच ये वनडे इतिहास में किसी भी विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी रही। साउथ अफ्रीका की ओर से महिला विश्व कप 2025 के सातवें मुकाबले में ताजमिन ब्रिट्स और सुने लुस के बीच दूसरे विकेट के लिए 159 रन की साझेदारी हुई। यह साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की महिला टीमों के बीच वनडे इतिहास में किसी भी विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी रही। दोनों बल्लेबाजों के बीच यह साझेदारी उस वक्त हुई, जब टीम 232 रनों का पीछा करते हुए महज 26 के स्कोर पर कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट (14) का अहम विकेट गंवा चुकी थी। इस साझेदारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने मुकाबला 6 विकेट से अपने नाम किया। लिजेल ली और लौरा वोल्वार्ड्ट के नाम दर्ज है रिकॉर्ड ...
पुलिस कांस्टेबल: 7500 पदों के लिए 9 लाख आवेदन, MBA-MTEC वाले भी बनना चाहते हैं सिपाही
कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, शिक्षा और ज्ञान, सिरोंज, सीहोर

पुलिस कांस्टेबल: 7500 पदों के लिए 9 लाख आवेदन, MBA-MTEC वाले भी बनना चाहते हैं सिपाही

मप्र पुलिस की कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए अब तक नौ लाख से ज्यादा आवेदन आ चुके है। 7500 पदों के लिए होने वाली परीक्षा में एमबीए, एमटेक और पीएचडी वाले भी बैठेंगे। जबकि इस पद की शैक्षिक योग्यता सिर्फ हाई स्कूल है।   90 फीसदी युवाओं को खुद पर भरोसा नहीं है। लाखों खर्च कर हासिल की गयी डिग्री से नौकरी हासिल होगी या नहीं यह आत्मविश्वास भी नहीं है। तभी तो पुलिस की कॉन्स्टेबल भर्ती  के लिए अब तक नौ लाख से ज्यादा आवेदन आ चुके है। 7500 पदों के लिए होने वाली परीक्षा में एमबीए, एमटेक और पीएचडी वाले भी बैठेंगे। जबकि इस पद की शैक्षिक योग्यता सिर्फ हाई स्कूल है। कुछ युवाओं का कहना है कि वे खाकी वर्दी के शौक में सिपाही बनना चाहते हैं। ऐसा सोचने वालों में प्रोफेशनल डिग्रीधारी भी शामिल हैं।   यह होंगे परीक्षा केंद्र यह परीक्षा ऑनलाइन होगी। इसके लिए प्रदेश के 11 जिलों मे...
भरोसे की दवा से दिल में सुराख, क्या डॉक्टर्स को याद रहेगी पेरेंट्स के मन की ये टीस?
कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर, हैल्थ

भरोसे की दवा से दिल में सुराख, क्या डॉक्टर्स को याद रहेगी पेरेंट्स के मन की ये टीस?

जब छिंदवाड़ा में स्थानीय प्रशासन ने पांच दिन पहले ही बैन कर दिया था जहरीला सिरप... अब एक के बाद एक 17 मासूमों की मौत... वो भी दवा से... पूरा का पूरा विभाग 42 दिन तक कैसे रह गया चुप? दवा की जांच की बात को ढाल बनाकर एक पूरा विभाग छिपता नजर आया। जब छिंदवाड़ा में स्थानीय प्रशासन ने पांच दिन पहले ही जहरीले सिरप के खिलाफ बैन लगा दिया था तो उस कलेक्टर को गलत ठहराने के बजाय कम से कम एक बार तो उनके दावे की पड़ताल कर लेते। किरकिरी तो तब और ज्यादा हो गई जब तमिलनाडु ने मध्यप्रदेश से पहले फैसला लेकर सिरप के इस्तेमाल पर रोक लगा दी। एक के बाद एक लगातार 17 मौतें  मौत भी मामूली सी खांसी जुकाम के इलाज कराने के एवज में। क्योंकि आम आदमी के स्वास्थ्य के इर्द-गिर्द लालच का एक पूरा ताना-बाना बुना गया है। इस लालच की भेंट चढ़ रही हैं दवाइयां। ऐसी दवाइयां जिन पर आमजन मामूली बीमारियों में भरोसा कर लेता है। ...
सोने में आज भी भारी तेजी, चांदी में जबरदस्त उछाल, जानिए कितना महंगा हुआ जेवर बनवाना
Business, Life Style, Reviews, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

सोने में आज भी भारी तेजी, चांदी में जबरदस्त उछाल, जानिए कितना महंगा हुआ जेवर बनवाना

सोने की कीमतों में पिछले 2 दिन से भारी तेजी देखी जा रही है। यूएस फेड के ब्याज दरें घटाने का असर सोने की कीमतों पर दिख रहा है। साथ ही फेस्टिव सीजन में घरेलू डिमांड भी बढ़ रही है। Gold & Silver Price Today :- सोने-चांदी की कीमतों में तेजी थमने का नाम नहीं ले रही हैं। दोनों ही कीमती धातुएं ऑल टाइम हाई पर ट्रेड कर रही हैं। सोमवार को सोने-चांदी में जबरदस्त उछाल देखने को मिला था। आज मंगलवार को भी सोने-चांदी में तेजी देखी जा रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुरुआती कारोबार में सोना 0.37 फीसदी या 420 रुपये की बढ़त के साथ 1,12,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा है। यह सोने का रिकॉर्ड हाई लेवल है। फेस्टिव सीजन में डिमांड बढ़ने से सोने की कीमतों को सपोर्ट मिल रहा है। चांदी में भी भारी तेजी सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी आज भारी तेजी देखने को मिल रही है...
नवरात्रि व्रत में ट्रेंड कर रही हैं फ्यूजन डिशेज, जानें क्या है सबसे पॉपुलर
Life Style, कहानी, कुरवाई, गंजबासौदा, फोटो गैलरी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

नवरात्रि व्रत में ट्रेंड कर रही हैं फ्यूजन डिशेज, जानें क्या है सबसे पॉपुलर

नवरात्रि 2025 में व्रत फूड का मजा लें नए अंदाज में। जानें कैसे मिलेनियल्स और जेन-जी ने साबूदाना, मखाना और सिंघाड़े से बनी फ्यूजन डिशेज को हेल्दी और टेस्टी बनाया। पढ़ें ट्रेंड्स, हेल्थ बेनिफिट्स और इंस्टाग्राम हिट रेसिपीज।   Navratri Recipes :- मां दुर्गा को समर्पित नवरात्रि का 9 दिवसीय फेस्टिवल शुरू हो चूका है। मतलब नौ दिनों का उपवास और पूजा-पाठ का माहौल। पहले व्रत का खाना मतलब सिर्फ साबूदाना खिचड़ी या आलू की सब्जी होती थी, लेकिन अब समय बदल गया है। आज की युवा पीढ़ी, जिन्हें हम मिलेनियल्स और 'जेन-जी' कहते हैं, उन्होंने व्रत के खाने को भी मॉर्डन और मजेदार बना दिया है।   पहले जहां व्रत का खाना सिर्फ एक धार्मिक क्रिया थी, वहीं अब यह स्वास्थ्य और स्वाद का एक मजेदार संगम बन चुका है। इंडिया की 'हेल्थ एंड न्यूट्रिशन काउंसिल' की एक रिपोर्ट के अनुसार, अगर व्रत में संतुल...
अब लिफ्ट-एस्केलेटर का रजिस्ट्रेशन जरूरी, सरकार का नया कानून जल्द
कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

अब लिफ्ट-एस्केलेटर का रजिस्ट्रेशन जरूरी, सरकार का नया कानून जल्द

मध्यप्रदेश सरकार की बड़ी तैयारी, दुर्घटनाओं को रोकने नगरीय विकास एवं आवास विभाग तैयार कर रहा है लिफ्ट संबंधी बिल का ड्राफ्ट, जल्द बनेगा नया कानून..     मध्यप्रदेश में लिफ्ट और एस्केलेटर के नियमित मेंटेनेंस न होने से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने सरकार जल्द कानून बनाने जा रही है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग लिफ्ट संबंधी बिल का ड्राफ्ट तैयार कर रहा है। लिफ्ट लगाने की अनुमति, नियमित निगरानी, मेंटेनेंस और इंस्पेक्शन आदि की व्यवस्था तय की जा रही है। शहरों में लगी सभी लिफ्ट का पंजीयन कराना अनिवार्य होगा। बिना अनुमति किसी भवन में लिफ्ट नहीं लगेगी। रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य पुराने भवनों में भी लगी हुई सभी लिफ्ट, एस्केलेटर आदि का पंजीयन निर्धारित प्राधिकारी के पास कराना अनिवार्य होगा। इसके लिए पूरा सिस्टम ऑनलाइन रहेगा। अभी मध्यप्रदेश नगर पालिका कॉलोनी वि...