Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर
खजुराहो नृत्य समारोह 20 फरवरी से शुरू
भोपाल मध्य प्रदेश के अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल खजुराहो में नृत्य समारोह का आगाज 20 फरवरी को होगा और यह 26 फरवरी तक जारी रहेगा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए तैयारी जोर शोर से जारी है।
इसका आयोजन भोपाल स्थित उस्ताद अलाउद्दीन खां संगीत एवं कला अकादमी मध्य प्रदेश संस्कृति परिषद की ओर से किया जा रहा है। समारोह के पहले दिन 20 फरवरी को दीप्ति ओमचेरी भल्ला मोहनीअट्टम प्रस्तुति देंगी। इसी दिन पद्मिनी कृष्णन एवं द्रौपदी प्रवीण कुचिपुड़ी और भरतनाट्यम की युगल प्रस्तुति देंगी, जबकि विचित्रानंद स्वैन एवं उनके साथी ओडिसी समूह नृत्य पेश करेंगे।
संस्कृति विभाग के अनुसार, समारोह के दूसरे दिन 21 फरवरी को मोनिसा नायक कथक, सुविकास मुखर्जी एवं ऐश्वर्या सिंहदेव ओडिसी युगल तथा घनाकांत बोरा एवं उनके साथी सत्रिया समूह नृत्य पेश करेंगे। तीसरे दिन 22 फरवरी को अरूपा लाहिरी भरतनाट्यम, सुरश्री भट्टाचार्य, अनुस...










