सिंरोज। पंचायत चुनाव में बड़ी संख्या में क्षेत्र की बसों का अधिग्रहण किया गया है। इसका असर शनिवार को शहर के बस स्टैेंड पर दिखाई दिया। बस न मिलने की वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
रविवार को होने वाले पंचायत चुनाव में मतदान दलों के आने-जाने के लिए क्षेत्र में 40 से अधिक बसों का अधिग्रहण प्रशासन द्वारा किया गया है। प्रशासन द्वारा शुक्रवार से ही बसों की धरपकड़ शुरू कर दी गई थी।
अधिग्रहित बसों को एसडीएम के बंगले के पास खड़ा किया जा रहा था। बसों के अधिग्रहण की वजह से क्षेत्र के अनेक मार्गों पर शनिवार को बसों का आवागमन बंद रहा। इस वजह से यात्रियों को लंबे समय तक बसों का इंतजार करना पड़ा।
सबसे ज्यादा परेशानी ग्रामीण क्षेत्र के यात्रियों को करना पड़ी। अनेक यात्री दिनभर बसों के इंतजार में बैठे रहे। कुछ को इंतजार के बाद भी बसे नहीं मिल सकी। शनिवार और रविवार को क्षेत्र में अनेक शादियां भी हो रही है।बसों के मिलने की वजह से यात्रियों को किराए के वाहन का उपयोग करना पड़ा। यात्रियों की परेशानी का भी निजी वाहन संचालकों द्वारा खासा फायदा उठाया गया। ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर निजी वाहन तथा आटो यात्रियों को ढोते रहे। इन निजी वाहन चालकों द्वारा यात्रियों से मनमाना किराया भी वसूला गया।