Monday, September 22

मुंबई में-भगवान श्रीरामदेव कथा बासौदा दरबार का आयोजन होगा

ramdev

 

गंजबासौदा| मुंबईरवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने रविवार को श्रीरामदेव मंदिर परिसर बर्रीघाट मार्ग पर गुरुदेव पं. हरिनारायण पाठक का सम्मान किया। वे दोपहर पौने चार बजे भोपाल हवाई अड्डे से हवाई जहाज से मुंबई के लिए रवाना हो गए। वहां हरिओम पार्क साउथ इंडियन स्कूल के पास अंबरनाथ पूर्व ठाणे मुंबई में 23 फरवरी से 1 मार्च दोपहर तीन से शाम छह तक भगवान श्रीरामदेव कथा बासौदा दरबार का आयोजन होगा। मंदिर प्रांगण में गुरुदेव का सम्मान नागरिकों सहित सेवादल के कार्यकर्ताओं ने किया