Uncategorized, अपराध जगत, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर
सिरोंज-भेदभाव से नाराज किसानों ने नीलामी का बहिष्कार किया
मंडी में अनाज चोरी एवं किसानों के साथ भेदभाव भरे रवैये से नाराज किसानों ने शुक्रवार सुबह नीलामी का बहिष्कार कर दिया। किसान मौके पर पहुंचे तहसीलदार और मंडी प्रबंधन की समझाइश को नकारते हुए सीधे थाना परिसर पहुंचे। उन्होंने अनाज चोरी के दोषी व्यापारी तथा तुलावट के विरूद्ध एफआईआर की मांग पुलिस प्रशासन से की। अधिकारियों की मध्यस्थता के बाद दोपहर में मंडी में नीलामी प्रक्रिया शुरू हो सकी।
कृषि उपज मंडी में गुरुवार को अपनी उपज बेचने आए ग्राम भौरा के किसान अरविंद दांगी का अनाज चोरी की घटना को लेकर तुलावटों एवं हम्मालों से विवाद हो गया था। इस विवाद और बहस के बाद गुरुवार शाम को सिरोंज मंडी में बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा था। पुलिस की मौजूदगी में ही मंडी में तुलाई की प्रक्रिया शुरू हुई। शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे होने वाली पहली नीलामी के पहले मंडी में आए सभी किसान कृषक नेता सुरेन्द्र रघुवंशी के...










