Tuesday, September 23

विदिशा में जनपद की समितियों का निर्वाचन

bpl-n2556796-largeशुक्रवार को जनपद पंचायत कार्यालय विदिशा में नवनिर्वाचित जनपद पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। इसमें सदस्यों ने सर्व सम्मति से जनपद पंचायत की स्थायी समितियों का गठन करते हुए सभापतियों का चुनाव किया। इस मौके पर जनपद पंचायत की 7 समितियां बनाई गई हैं। सभापतियों के निर्वाचन के समय जनपद पंचायत अध्यक्ष रामदेवी रणधीरसिंह ठाकुर, पीठासीन अधिकारी और एसडीएम आरपी अहिरवार तथा जनपद सीईओ उपेंद्र सिंह सेंगर मौजूद थे।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनपद पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति में रामदेवी रणधीरसिंह ठाकुर को सभापति बनाया गया है। इसमें मनोज मीणा, लीलाधर कुशवाह, विनीता मैना, गीताबाई धाकड़, पूनम अहिरवार और जगन्नाथसिंह यादव को सदस्य बनाया गया है।

इसी प्रकार शिक्षा समिति में मनोज मीना को सभापति बनाया गया है। इसमें वर्षा भार्गव, परमवीरसिंह भार्गव, पूनम अहिरवार, जगन्नाथसिंह यादव को सदस्य बनाया गया है।

इसी प्रकार कृषि स्थायी समिति में लीलाधर कुशवाह को सभापति बनाया गया है। वहीं पूनम अहिरवार, विमलाबाई, जानकी मीना, कलाबाई गोंड को सदस्य बनाया गया है।

संचार एवं संकर्म समिति में विनीता मैना को सभापति बनाया गया है। इसमें इसमें कृष्णाबाई राय, गीताबाई धाकड़, कुसुम बाई, जगन्नाथसिंह यादव सदस्य बनाए गए हैं। सहकारिता एवं उद्योग समिति में गीताबाई धाकड़ को सभापति, कुसुमबाई, जानकीबाई, भूरीबाई किरार, विमला बाई को सदस्य बनाया गया है।

इसके अलावा स्वास्थ्य एवं महिला बाल कल्याण समिति में पूनम अहिरवार को सभापति बनाया गया है।

इसमें इसमें वतीबाई अहिरवार, कलाबाई गोंड, विमलाबाई दांगी, लीलाधर कुशवाह को सदस्य बनाया गया है। वन समिति में जगन्नाथसिंह यादव को सभापति बनाया गया है। इसमें भूरीबाई किरार, परमवीरसिंह, लीलाधर कुशवाह, जानकी मीना को सदस्य बनाया गया है।