एक साथ फन फैलाए बैठे थे 8 कोबरा सांप, जिसने भी देखा रह गया दंग
विदिशा. मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के अंतर्गत आने वाले सिरोंज में सोमवार को लोग उस समय हैरान रह गए जब उन्होंने शहर के एक इलाके में एक साथ फन फैलाए 8 विशाल कोबरा सांप देखे। दरअसल, एक स्थान पर दिखने वाले ये 8 कोबरा सांपों को शहर के अलग अलग इलाकों के घरों से बारिश के दौरान स्नेक कैचर्स द्वारा रेस्क्यू किया गया था, जिन्हें वन विभाग द्वारा एक साथ जंगल में छोड़ा गया। फन फैलाए 8 इंडियन कोबरा सांप को जिसने भी देखा उसकी रूह कांप गई। वहीं लोगों के मुंह से यही निकला- बाप रे बाप! इतने कोबरा एक साथ।
आपको बता दें कि, भारत में कई प्रकार के सांप पाए जाते हैं। मानसून सीजन में बारिश होने के कारण ये पानी से बचने के लिए सुरक्षित जगह की तलाश में घरों में घुस जाते हैं। इसी के चलते बारिश के दिनों में सांपों के मिलने के मामले और डसने के मामलों में एकाएक बढ़ोतरी हो गई है।
सर्पदंश के बाद भारत में ज्यादातर ग्र...