Friday, October 31

सिरोंज

सोमालिया के राष्ट्रपति ने 27 साल पहले भोपाल से की ग्रेजुएशन
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

सोमालिया के राष्ट्रपति ने 27 साल पहले भोपाल से की ग्रेजुएशन

दो दिन पहले ही बीयू को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय का एक पत्र मिला है। इसमें राष्ट्रपति हसन को उनकी डिग्री एक बड़ा समारोह आयोजित कर प्रदान करने को कहा गया है। अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में दिल्ली में एक अंतरराष्ट्रीय समिट आयोजित की जा रही है। इसमें कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हो रहे हैं। जब सोमालिया के राष्ट्रपति को आमंत्रण भेजा गया तो उन्होंने अपनी सहमति दे दी। उन्होंने सरकार को लिखा कि सत्र 1987-88 में बीयू से तकनीकी शिक्षा में पीजी किया था। लेकिन अभी तक उन्हें यह डिग्री नहीं मिली है जो दी जाए। मानद उपाधि का सुझाव राष्ट्रपति हसन से चर्चा के बाद विदेश मंत्रालय ने बीयू को इस संबंध में सूचित किया है। अकादमिक शाखा के उप कुलसचिव अजीत श्रीवास्तव के अनुसार भारत सरकार से आए पत्र में केवल इतना ही जिक्र है। अब विवि प्रशासन इस बात पर विचार कर रहा है कि राष्ट्रपति को उनकी डिग्री विशेष दीक्षा...
पूर्णिमा के श्राद्ध के साथ ही पितृपक्ष शुरू
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

पूर्णिमा के श्राद्ध के साथ ही पितृपक्ष शुरू

सोमवार को शहर के प्रमुख घाटों पर लोगों की खासी भीड़ रही, यहां लोग अपने पितरों का तर्पण करने के लिए पहुंचे थे। जानकारों की माने तो पितृपक्ष में स्वर्ग लोक का द्वार खुल जाता है और पितरों का पृथ्वी पर आगमन होता है। इसीलिए उनके वंशज अपने-अपने पुरखों का श्राद्ध कर्मकाण्ड करते हैं। पूरे पितृपक्ष में लोग ज्ञात-अज्ञात आत्माओं को जल और तिल से तर्पण कर पितरों से अपने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना और खुशहाली का आशीर्वाद मांगते हैं। सोमवार को शहर की गिन्नौरी, शीतल दास की बगिया, काली मंदिर घाट, कंठाली माता मंदिर घाट, खटलापुरा घाट और गायत्री शक्ति पीठ पर पितरों को जल अर्पित करने व तिल आदि से तर्पण का सिलसिला शुरू हुआ है। जो आने वाले 12 अक्टूबर तक चलेगा। 16 दिवसीय यह पर्व सर्व पितृ मोक्ष अमावस्या के साथ संपन्न होगा। पं. विष्णु राजौरिया ने बताया कि श्राद्ध का कार्य मध्याह्न समय करने का नियम है, जो ...
19 साल की साध्वी जया लगती है भक्तों की लाइन
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

19 साल की साध्वी जया लगती है भक्तों की लाइन

राजस्थान के चुरु जिले की रहने वालीं जया किशोरी श्री राजस्थान मित्रमंडल की ओर से कटारिया लैंड में आयोजित नायरा बाई का मायरा नरसी का भात कार्यक्रम के लिए आई हैं। जया किशोरी ने केवल 19 वर्ष की उम्र में अपनी कथाओं और कीर्तन से अपनी लम्बी फॉलोअर लाइन बना ली है। जया किशोरी ने भास्कर से विशेष बातचीत में बताया कि कैसे वह इतनी कम उम्र में जया से साध्वी जया किशोरी बन गईं। ग्रैजुएशन फर्स्ट ईयर की हैं स्टूडेंट राजस्थान के चुरू में गौड़ ब्राह्मण परिवार में जन्मीं जयाकिशोरी ने कोलकाता के महादेवी बिरला सेकंडरी हाईस्कूल से बारहवीं पास की है। 19 साल की जयाकिशोरी भवानीपुर गुजराती सोसायटी कॉलेज में फर्स्ट ईयर की स्टूडेंट हैं। भक्तों ने दिया किशोरी नाम जया ने बताया कि मेरा नाम घर में जया शर्मा था। गुरुजी बचपन में राधा कहते थे। भक्तों ने मुझे किशोरी नाम दिया है। जब से कार्यक्रम करने लगी हूं तभी से सभी...
सिंधिया घराने की बहू, देश की सबसे खूबसूरत राजकुमारियों में शामिल
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

सिंधिया घराने की बहू, देश की सबसे खूबसूरत राजकुमारियों में शामिल

ग्वालियर की रानी यानी ज्योतिरादित्य की पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया के बारे में। ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे का जन्म गुजरात के बडौदा, गायकवाड़ मराठा राजघराने में हुआ। प्रियदर्शनी की मां नेपाल के राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। प्रियदर्शनी का विवाह 12 दिसंबर 1994 को ज्योतिरादित्य सिंधिया से हुआ। जो देश की 50 सबसे खूबसूरत महिलाओं में भी शामिल हुईं। देश की सबसे खूबसूरत राजकुमारियों में शामिल प्रियदर्शनी देश की सबसे खूबसूरत राजकुमारियों में शामिल हुईं थी। फेमिना ने उन्हे 2012 में देश की 50 सबसे खूबसूरत महिलाओं में शामिल किया था। 2008 में प्रियदर्शनी को बेस्ट ड्रेस्ड हॉल ऑफ फेम लिस्ट में भी शामिल किया गया।  ...
राहुल भी अमेरिका में:ट्वीट किया फोटो
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज

राहुल भी अमेरिका में:ट्वीट किया फोटो

राहुल पिछले हफ्ते मंगलवार को अमेरिका के लिए रवाना हुए थे। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा था, ''राहुल अमेरिका के एसपेन में एक कॉन्फ्रेंस में शामिल होने गए हैं।'' हालांकि, उन्होंने कॉन्फ्रेंस की तारीख या अमेरिका में राहुल कब तक रहेंगे, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इसके बाद ही बीजेपी ने राहुल के दौरे को लेकर सवाल उठाया। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा था- कांग्रेस बिहार में हार की कगार पर है। इसलिए लालू और नीतीश ने राहुल को छुट्टी पर भेज दिया है। सोमवार की सुबह राहुल के दफ्तर की ओर से ट्वीट कर उनके एस्पेन में होने की जानकारी दी गई। साथ ही फोटो भी ट्वीट किया गया जिसमें राहुल गांधी किसी प्रोग्राम में बैठे दिख रहे हैं। बता दें कि बीजेपी नेता जीवीएल नरसिम्हा राव ने दावा किया था कि कांग्रेस देश को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा था, ''राहुल के जिस कॉन्फ्रेंस में जाने की बात हो रही...
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (कैब) के प्रेसिडेंट बने गांगुली
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (कैब) के प्रेसिडेंट बने गांगुली

कोलकाता. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (कैब) के प्रेसिडेंट बन गए हैं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। गांगुली को पहले से ही पश्चिम बंगाल सरकार का भी सपोर्ट मिला हुआ था। उनका बंगाल क्रिेकेट का प्रेसिडेंट बनना तय था। इससे पहले गांगुली सिर्फ स्टेट एसोसिएशन के ज्वाइंट सेक्रेटरी थे। वे बीसीसीआई की एडवाइजरी कमेटी के भी मेंबर हैं। बुधवार को ममता बनर्जी से की थी मुलाकात इससे पहले बुधवार को गांगुली ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की थी। इसके बाद से ही यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि गांगुली क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (कैब) के प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। गौरतलब है कि यह पद जगमोहन डालमिया के निधन के बाद खाली हुआ था। गांगुली के साथ इस बैठक में डालमिया के बेटे अभिषेक भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री के साथ हुई...
श्रीनगर —बकरीद पर लहराए पाक आईएसआईएस के झंडे
Uncategorized, अपराध जगत, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

श्रीनगर —बकरीद पर लहराए पाक आईएसआईएस के झंडे

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शुक्रवार को बकरीद के मौके पर आईएसआईएस और पाकिस्तान के झंडे लहराए गए। इस दौरान लोगों ने भारत विरोधी नारे भी लगाए। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को बकरीद की नमाज के बाद ईदगाह इलाके में लोगों ने पुलिस और सुरक्षाबलों पर भारी पथराव किया। इस घटना के जबाब में पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर आ रही है।...
व्यापमं घोटाला: भोपाल से लखनऊ तक 40 जगह CBI छापे
Uncategorized, अपराध जगत, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

व्यापमं घोटाला: भोपाल से लखनऊ तक 40 जगह CBI छापे

लक्ष्मीकांत शर्मा के घर अलमारी का ताला तोड़ा सिरोंज में लक्ष्मीकांत शर्मा के घर सुबह दो गाड़ियों में पहुंची सीबीआई टीम ने पूछताछ कर कुछ दस्तावेज जब्त किए। सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक चली कार्रवाई के दौरान अफसरों ने घर के चप्पे-चप्पे की जांच की। शर्मा के बड़े भाई नलिनीकांत शर्मा, छोटे भाई उमाकांत शर्मा के साथ परिवार के सभी सदस्यों से पूछताछ की गई। बताया गया है कि इस दौरान घर में रखी एक अलमारी की तलाशी ताला तोड़कर ली गई। भोपाल. व्यापमं महाघोटाले की जांच का जिम्मा संभालने के दो महीने बाद सीबीआई ने गुरुवार को भोपाल में 23 ठिकानों समेत इंदौर, जबलपुर, रीवा, अशोकनगर, लखनऊ और इलाहाबाद में आरोपियों के 40 ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। घोटाला उजागर होने के बाद यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है। सुबह 7 बजे से शुरू हुई छापे की कार्रवाई शाम 5 बजे तक चलती रही। इस दौरान सीबीआई ने आरोपियों के घर का हरे...
चीन में खुला जमीन से 590 फीट ऊंचा शीशे का बना ब्रिज,
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

चीन में खुला जमीन से 590 फीट ऊंचा शीशे का बना ब्रिज,

लोगों ने डर-डरकर किया पार पिंगजैंग. कंस्ट्रक्शन सेक्टर में कई नए प्रयोग करने वाले चीन ने एक और कारनामा किया है। गुरुवार को चीन ने 984 फीट लंबा शीशे का ब्रिज आम लोगों के लिए खोल दिया। इस ग्लास ब्रिज से गुजरने वाले लोग नीचे सैकड़ों फीट गहरी खाई देखकर सहम उठे। जो भी शख्स यहां से गुजरा, उसके चेहरे पर डर साफ नजर आ रहा था। ज्यादातर लोग अपने साथी का हाथ पकड़कर ब्रिज पार करते दिखे। इस ब्रिज पर चलने के लिए विजिटर्स को स्पेशल फुट वियर्स दिए जाते हैं। ब्रिज से जुड़े कुछ खास फैक्ट्स * यह ब्रिज हुन्नान प्रांत के पिंगजैंग में बुद्धा क्षेत्र की दो पहाडि़यों के बीच बना है। * जमीन से 590 फीट है ऊंचाई। * 984 फीट है इस ब्रिज की लंबाई। * पहले यह ब्रिज लकड़ी से बनाया गया था। * 11 इंजीनियरों ने तैयार किया है यह ब्रिज। * इसमें लगे शीशे सामान्य शीशे से 25 गुना ज्यादा मजबूत हैं। शीशे के एक ब्लॉक का वजन ...
33 साल बाद पूर्ण चंद्रग्रहण के साथ सुपरमून
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

33 साल बाद पूर्ण चंद्रग्रहण के साथ सुपरमून

14 गुना बड़ा और गहरा लाल दिखेगा चांद वॉशिंगटन. कई दशकों बाद इस 27 सितंबर को पूर्ण चंद्रग्रहण के साथ सुपरमून का नजारा देखने को मिलेगा। सुपरमून का मतलब है कि चंद्रमा अपनी साइज से थोड़ा बड़ा और गहरे लाल रंग का दिखाई देता है, क्योंकि इस दिन चंद्रमा पृथ्वी से कुछ ज्यादा नजदीक होता है। हालांकि, इस सुपरमून को अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका, पश्चिमी एशिया और ईस्ट पैसिफिक के कुछ हिस्सों में ही देखा जा सकेगा। लंदन में रॉयल एस्ट्रोनॉमिकल सोसाइटी के सैम लिन्डसे ने कहा, ''इस सुपरमून को देखने के लिए हम बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ये आमतौर पर दिखने वाले चांद से ज्यादा बड़ा और चमकदार होगा।'' कैसे बनती है सुपरमून की स्थिति सुपरमून की स्थिति तब बनती है, जब चंद्रग्रहण हो और चंद्रमा अपनी कक्षा में पृथ्वी के सबसे करीबी बिंदु पर हो। इस दौरान चंद्रमा पृथ्वी की छाया के पीछे होता है और सूर्य की रोशनी चंद्रमा तक ...