ग्वालियर की रानी यानी ज्योतिरादित्य की पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया के बारे में। ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शनी राजे का जन्म गुजरात के बडौदा, गायकवाड़ मराठा राजघराने में हुआ। प्रियदर्शनी की मां नेपाल के राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। प्रियदर्शनी का विवाह 12 दिसंबर 1994 को ज्योतिरादित्य सिंधिया से हुआ। जो देश की 50 सबसे खूबसूरत महिलाओं में भी शामिल हुईं।
देश की सबसे खूबसूरत राजकुमारियों में शामिल
प्रियदर्शनी देश की सबसे खूबसूरत राजकुमारियों में शामिल हुईं थी। फेमिना ने उन्हे 2012 में देश की 50 सबसे खूबसूरत महिलाओं में शामिल किया था। 2008 में प्रियदर्शनी को बेस्ट ड्रेस्ड हॉल ऑफ फेम लिस्ट में भी शामिल किया गया।