लोगों ने डर-डरकर किया पार
पिंगजैंग. कंस्ट्रक्शन सेक्टर में कई नए प्रयोग करने वाले चीन ने एक और कारनामा किया है। गुरुवार को चीन ने 984 फीट लंबा शीशे का ब्रिज आम लोगों के लिए खोल दिया। इस ग्लास ब्रिज से गुजरने वाले लोग नीचे सैकड़ों फीट गहरी खाई देखकर सहम उठे। जो भी शख्स यहां से गुजरा, उसके चेहरे पर डर साफ नजर आ रहा था। ज्यादातर लोग अपने साथी का हाथ पकड़कर ब्रिज पार करते दिखे। इस ब्रिज पर चलने के लिए विजिटर्स को स्पेशल फुट वियर्स दिए जाते हैं।
ब्रिज से जुड़े कुछ खास फैक्ट्स
* यह ब्रिज हुन्नान प्रांत के पिंगजैंग में बुद्धा क्षेत्र की दो पहाडि़यों के बीच बना है।
* जमीन से 590 फीट है ऊंचाई।
* 984 फीट है इस ब्रिज की लंबाई।
* पहले यह ब्रिज लकड़ी से बनाया गया था।
* 11 इंजीनियरों ने तैयार किया है यह ब्रिज।
* इसमें लगे शीशे सामान्य शीशे से 25 गुना ज्यादा मजबूत हैं। शीशे के एक ब्लॉक का वजन 140 किलो है। इसे उठाने में चार आदमी लगते हैं।
* इस ब्रिज का कुछ हिस्सा 2014 में ही बनकर तैयार हो गया था, जिसे कुछ समय के लिए खोला गया था।