शादी के दो घंटे बाद भागी दुल्हन
सिरोंज | सागर के तिली क्षेत्र में रहने वाली 20 वर्षीय भारती का विवाह सिरोंज निवासी 33 वर्षीय मूलचंद नेमा के साथ हुआ था शादी के कुछ घंटो के बाद ही दुल्हन भारती अपने पति के घर से गहने ले कर भाग गयी जिसके बाद उसके पति ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई जिसके बाद उसकी पत्नी अपने ही मौसी के घर पर मिली दरअसल दो दिन पहले ही मूलचंद के परिजनों ने सागर के तिली क्षेत्र में रहने वाली 20 वर्षीय भारती से उनका रिश्ता तय किया था। भारती अपने मौसा गोविंद और मौसी सरोज के साथ रह रही थी। रिश्ता पक्का होने के बाद भारती के परिजन सागर में ही शादी कराने की बात कह रहे थे। उनके मना करने पर वे विदिशा में शादी के लिए तैयार हुए। इसके लिए मौसी सरोज और भारती के साथ वे बुधवार को वे गायत्री मंदिर पहुंचे थे। लेकिन वहां यज्ञ होने के कारण शादी नहीं हो पाई। इसके बाद वे बाढ़ वाले गणेश मंदिर भी गए थे। जहां पुजारी ने शादी कराने से इ...