Tuesday, November 11

भोपाल संभाग

कमलनाथ ने दिए व्यापमं मामले की जांच के निर्देश
Uncategorized, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार

कमलनाथ ने दिए व्यापमं मामले की जांच के निर्देश

भोपाल | मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शपथ लेने के दुसरे ही दिन एक और बड़ा फैसला लेते हुये व्यापम घोटाले की जाँच के आदेश दे दिए हैं जानकारी के मुताबिक भोपाल के चिनार पार्क में व्यापमं पीड़ित युवा और छात्र प्रदर्शन के लिए पहुंचे थे। इसकी जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कालापीपल से युवा विधायक कुणाल चौधरी को निर्देश देकर छात्रों से मिलने भेजा। चौधरी से मुलाकात के दौरान व्यापमं की परीक्षा दे चुके युवाओं और छात्र ने रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप लगाए। साथ ही छात्रों ने उनके साथ हुए अन्याय के लिए भी गुहार लगाई। उसके बाद युवाओ का एक दल मुख्यमंत्री कमलनाथ से मिला जिसके बाद उन्होंने   मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव को निर्देश दिए कि मामले पर संज्ञान लेकर इसकी पड़ताल कराएं।...
Uncategorized, गंजबासौदा

धसकने लगे पेवरब्लॉक

गंजबासोदा | मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गंजबासोदा को मिनी स्मार्ट सिटी बनाने का ऐलान किया था जिसके तहत स्टेशन से सिरोंज चौराहे तक सीसी रोड का निर्माण एबीएम सड़क के दोनों साइड पेवरब्लॉक लगना थे कम्पनी ने दोनों का निर्माण भी समय सीमा में कर दिया| किन्तु निर्माण की क्वालिटी इतनी घटिया हैं की सड़क के साइड में लगे पेवरब्लॉक धसकने लगे है नागरिको का कहना हैं की निर्माण के समय ही  इस घटिया निर्माण की शिकायत संबधित अधिकारी से की गयी थी लेकिन उन्होंने किसी भी प्रकार की जाँच नहीं की लेकिन सम्बंधित अधिकारी अभी भी जाँच करने का कह रहे हैं |...
बासौदा के  जिला बनने की आश जगी
Uncategorized, गंजबासौदा

बासौदा के जिला बनने की आश जगी

गंजबासौदा | म.प्र. के मुख्यमंत्री के रूप में कमलनाथ जी के शपथ लेने के साथ की गंजबासौदा के लोग आशान्वित दिखाई देने लगे हैं, गौरतलब हैं की विगत दिनों अपनी परिवर्तन यात्रा के दौरान  कमलनाथ जी ने गंजबासौदा के लोगो से जिला बनाने का वादा किया था| उन्होंने कहा था कि मेरी सरकार बनते ही मैं 6 माह में गंजबासौदा को जिला बना दूंगा | हलाकि कांग्रेस पार्टी के पत्याक्षी की यह हार हुये हैं पर नागरिको का कहना हैं कमलनाथ जी ने सरकार बनाने का वादा किया था अब देखना यह हैं की कमलनाथ जी द्वारा किया गया वादा पूरा होता है या फिर एक बार बसोदा के लोग ठगे हुये रह जाते है |...
शपथ समारोह में नहीं आये केजरीवाल
Uncategorized, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार

शपथ समारोह में नहीं आये केजरीवाल

भोपाल/नई दिल्ली। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ के शपथ समारोह में लगभग सभी बड़े नेता उपास्थित थे, लेकिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शपथ समारोह में नहीं  बताया जा रहा हैं कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आमंत्रण भेजा गया था, लेकिन वे नहीं आए। वही ने 84 सिख दंगो के मामे में सजा सुनाये जाने पर ट्वीट कर कहा की दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले पर  इसका स्वागत करते हैं। केजरीवाल ने यह भी लिखा है कि किसी भी दंगे में शामिल आरोपी नहीं बचना चाहिए, चाहे कोई कितना भी ताकतवर क्यों न हो। इसके साथ ही भगवंत मान ने मांग की है कि सिख दंगों में कमलनाथ पर भी केस चलना चाहिए और उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनाया जाना चाहिए।...
कमलनाथ ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
Uncategorized, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार

कमलनाथ ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

भोपाल |  मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष  कमलनाथ ने  मध्य प्रदेश के 18वें मुख्यमंत्री के रूप में   जंबूरी मैदान में शपथ ली राज्यपाल आनंदीबन पटेल ने कमलनाथ को मुख्यमंत्री के पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में कई औद्योगिक घरानों के प्रतिनिधियों के अलावा कई नेताओं और संतों ने भी भाग लिया। मप्र में 15 साल बाद कांग्रेस सत्ता में लौटी  है।खुले मैदान में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में करीब एक लाख लोग जुटे। 25 हजार आमंत्रण कार्ड के अलावा कांग्रेस पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं के लिए खुला आमंत्रण भी दिया था। वही राजस्थान के 22वें मुख्यमंत्री के रूप में अशोक गहलोत ने शपथ ली। राज्यपाल कल्याण सिंह ने उन्हें शपथ दिलाई। इसी के साथ वह राज्य के तीसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं। उनके साथ सचिन पायलट ने भी शपथ ली। वह राजस्थान के उपमुख्यमंत्री नियुक्त किए गए हैं। सचिन पायलट ने मंत्री पद की श...
आज शपथ लेंगे कमलनाथ
Uncategorized, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, लाइफ स्टाइल

आज शपथ लेंगे कमलनाथ

भोपाल। प्रदेश के  नए मुखिया आज कमलनाथ आज शपथ लेंगे शपथ लेने के साथ वे आज किसकानो की क़र्ज़ माफ़ी की घोषणा कर सकते हैं इसके औपचारिक आदेश भी जल्द ही निकाले जाने की तैयारी मंत्रालय में हो चुकी है। कांग्रेस के वचन पत्र में सबसे बड़ा मुद्दा कर्ज माफी ही है। राहुल गांधी इसे लोकसभा चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा बनाना चाहते हैं और इस रणनीति के तहत कांग्रेस शासित राज्यों में कर्ज माफी प्राथमिकता के आधार पर की जा रही है। कांग्रेस को बहुमत मिलते ही कृषि, सहकारिता और वित्त विभाग ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी थी। बताया जा रहा है कि अधिकारियों ने पूरा रोडमैप तैयार कर लिया है। मुख्यमंत्री के सामने इसका प्रस्तुतिकरण होगा।...
Uncategorized, कुरवाई, हादसा

ठण्ड के कारण मजदूर की मौत

कुरवाई | रविवार सुबह बस स्टैंड के समीप खाली प्लाट में ठंड की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। उसकी पहचान गुड्डू पुत्र बच्चूलाल गोंड (40) ग्राम उमरघोड़ थाना जुन्नारदेव जिला छिन्दवाड़ा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है की ये मजदूर शहर में बिछाई जा रही पाइप लाइन के कार्य में लगा हुआ था। डाक्टर हफीज खान ने बताया कि मृतक का शरीर पूरी तरह अकड़ा हुआ था। उनका कहना था कि अत्यधिक ठंड के कारण मजदूर की मौत हुई है।...
आराधना करने पर भगवान दौड़े चले आते है – पंडित नागर
Uncategorized, विदिशा

आराधना करने पर भगवान दौड़े चले आते है – पंडित नागर

विदिशा | ग्रहस्थ आश्रम में रहते हुए सगुण उपासना करनी चाहिए। निगुर्ण की उपासना की जरूरत तो अंत में आती है। आंख और मन चंचल होते हैं। इन्हें देखने और सुनने की आदत होती है। इसलिए इन्हें सगुण ब्रम्ह के दर्शन कराओं।  भक्ति में ताकत होती है। जिस प्रकार शकर विखेर देने पर चीटी कहीं से भी दौड़ी चली आती है। उसी प्रकार ईश्वर आराधना करने पर भगवान दौड़ा चले  आते  है। ये सब बाक्य पंडित कमल किशोर नागर जी ने विदिशा के टीलाखेड़ी में चल रहे कथा में कही कथा का आयोजन टीलाखेड़ी के पास सरस्वती शिशु मंदिर के सामने चल रही है आज कथा का 5 वा दिन दिन है बड़ी संख्या में लोग कथा सुनने आरहे है  भक्तो की संख्या इतनी अधिक हैं की कथा स्थल का पंडाल भी छोटा पड़ने लगा है कथा सुनने के लिए जिले के अलावा अन्य कई जिलों से श्रद्धालु आ रहे हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने के कारण दुर्गानगर चौराहे से कथा स्थल तक जांम के हालात बन...
यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी
Uncategorized, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, हादसा

यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी

देवास। शनिवार की देर रात को करीब साढ़े बारह बजे के आस-पास इंदौर-बैतूल मार्ग पर  राहुल ट्रेवल्स की  यात्री बस कालीसिंध नदी की पुलिया से नदी में जा गिरी। हादसे में करीब 40 से अधिक यात्रियों को चोटें आई जिसमें से 4 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बस इंदौर से बैतूल की और जा रही थी तभी चापड़ा के नजदीक कालीसिंध नदी की पुलिया पर संतुलन बिगड़ने से बस 15 फुट ऊंची पुलिया से नदी में जा गिरी। नदी में पानी कम था। हादसे भी बस में सवार 40 से अधिक लोगों को चोटें आईं है। जिसमें 4 यात्री गंभीर रूप से घायल हुए हैं, इन्हें इलाज के लिए देवास रेफर किया गया है।...
पांच दिन में हुयी चौथी चोरी
Uncategorized, अपराध जगत, सिरोंज

पांच दिन में हुयी चौथी चोरी

सिरोंज | नगर में चोरो के होसले इतने बुलंद हैं की चोरो ने पांच दिन में चौथी बार चोरी की घटना को अंजाम दी दिया चोरो ने इसबा चोरी मोबाइल थाना से लगभग 100 मीटर की दूरी पर स्थित मोबाइल की दूकान पर धाबा बोल दिया पुराना बस स्टैंड पर पोस्ट आफिस की दीवार से सटी दुर्गेश यादव की दुकान की शटर का ताला तोड़ कर चोर करीब 10 हजार रुपए कीमत के दो मोबाइल और 16 सौ रुपए नगद चुरा ले गए। पुराना बस स्टैंड इलाके में रहने वाले लोगों ने मामले की जानकारी दुर्गेश को दी तो वह वहां पर पहुंचा। उनकी दुकान के समीप स्थित राजकुमार कुशवाह की दुकान के भी ताले टूटे हुए थे। चोर उनकी दुकान से भी मोबाइल चुरा कर ले गए है। हालांकि सिरोंज थाने मेंं दोनों ही घटनाओं की शिकायत शाम तक नहीं हुई थी।...