Sunday, October 19

Uncategorized

पुरुषों की युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी ने मलेशिया के मैन वे चोंग-टी काई वुन के खिलाफ राउंड ऑफ 32 मुकाबले में 23-21, 19-21, 21-16 से जीत हासिल की।
Entertainment, Gaming, Reviews, Sports, Uncategorized, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान

पुरुषों की युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी ने मलेशिया के मैन वे चोंग-टी काई वुन के खिलाफ राउंड ऑफ 32 मुकाबले में 23-21, 19-21, 21-16 से जीत हासिल की।

भारत की बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने मंगलवार को इंडिया ओपन 2025 बैडमिंटन टूर्नामेंट में महिला एकल इवेंट में चीनी ताइपे की शुओ युन सुंग को हराकर इस सीजन की शुरुआत की।आज यहां खेले गये मुकाबले में पीवी सिंधु ने अपनी विश्व नंबर 24 प्रतिद्वंद्वी को 51 मिनट में 21-14, 22-20 से हराया। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता ने पहले गेम में आसानी से जीत हासिल की, लेकिन दूसरे गेम में उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ी। वह एक समय 17-19 से पिछड़ रही थीं। सिंधु ने वापसी की और स्कोर 20-20 पर बराबर किया, फिर टाई-ब्रेकर में जीत दर्ज करते हुए उन्होंने मुकाबले को 21-14, 22-20 से अपने नाम किया। सिंधु अगले राउंड में मुकाबला जापान की मनामी सुइज से होगा। पुरुषों की युगल जोड़ी सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी ने मलेशिया के मैन वे चोंग-टी काई वुन के खिलाफ राउंड ऑफ 32 मुकाबले में 23-21, 19-21, 21-16 से जीत हासिल की। भारतीय ...
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा है कि मोहम्मद सिराज मौजूदा सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उन्होंने 7 पारियों में कुल 13 विकेट लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नई गेंद से भी उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है।
Uncategorized

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा है कि मोहम्मद सिराज मौजूदा सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उन्होंने 7 पारियों में कुल 13 विकेट लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नई गेंद से भी उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है।

उन्होंने भारतीय गेंदबाज के प्रदर्शन पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, मोहम्मद सिराज मौजूदा सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। उन्होंने 7 पारियों में कुल 13 विकेट लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में नई गेंद से भी उनका प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। इसकी वजह से जसप्रीत बुमराह के कंधों पर अतिरिक्त बोझ पड़ा है। सुनील गावस्कर का मानना ​​है कि दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज को आराम देने के बजाय यह बताया जाना चाहिए कि उन्हें टीम से बाहर किया जा रहा है। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि सिराज को शायद थोड़े आराम की जरूरत है। इस मायने में मैं उनके आराम की बात नहीं कर रहा हूं। 75 वर्षीय पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कहा, आपको पूरी ईमानदारी से कहना चाहिए कि देखो, तुम्हारा प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। इस वजह से तुम्हें टीम से बाहर किया जा रहा है। जब आप आराम के बारे में बात करना शुरू करते हैं, तो खिलाड़...
साल 2025 में मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को छुट्टियां तो बहुत सारी मिलेंगी लेकिन इस बार शनिवार और रविवार को कई सारे त्योहार पड़ रहे हैं।
Uncategorized

साल 2025 में मध्यप्रदेश के कर्मचारियों को छुट्टियां तो बहुत सारी मिलेंगी लेकिन इस बार शनिवार और रविवार को कई सारे त्योहार पड़ रहे हैं।

साल 2024 खत्म होने ही वाला है, इसी बीच लोगों को आने वाले नए साल का तेजी से इंतजार है। नए साल के साथ लोग साल 2025 की छुट्टियों को भी तेजी से इंतजार कर रहे हैं। लोग साल शुरु होने से पहले ही हिसाब लगाने लगते है कि तीन-चार दिन का लंबा वीकेंड कब-कब पड़ रहा है। सबसे पहले इस बार 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) रविवार के दिन पड़ रहा है, जिससे कर्मचारियों की एक छुट्टी कम हो गई है। -वसंत पंचमी, 2 फरवरी 2025 को है। इस दिन रविवार पड़ रहा है। वसंत पचंमी पर इस दिन कई स्कूलों और कार्यालयों में छुट्टी होती है। -15 फरवरी दिन शनिवार शबे बारात है। जिसकी एक छुट्टी कम हो गई है। – महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती, 23 फरवरी को पड़ रही है. बच्चों को स्कूलों में इस दिन छुट्टी मिलती है. -साल 2025 में चैत्र नवरात्रि 30 मार्च, दिन रविवार को पड़ रही है. इसी दिन उगाडी, गुड़ी पड़वा का पर्व भी है। स्कूलों-ऑफिसों में छुट्ट...
राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भाजपा शासित असम और उत्तरप्रदेश में लोकतंत्र और संविधान की फिर से हत्या हुई है।
Uncategorized

राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भाजपा शासित असम और उत्तरप्रदेश में लोकतंत्र और संविधान की फिर से हत्या हुई है।

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को आरोप लगाया कि बीजेपी शासित प्रदेश यूपी और असम में अत्यधिक पुलिस बल के कारण दो कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मौत (Congress workers death in UP and Assam) हो गई। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि भाजपा शासित असम (Assam) और उत्तरप्रदेश में लोकतंत्र और संविधान की फिर से हत्या हुई है। देश भर में कांग्रेस पार्टी बाबासाहेब और संविधान के समर्थन में सत्याग्रह कर रही है। इस दौरान अत्यधिक पुलिस बल के कारण गुवाहाटी में मृदुल इस्लाम और लखनऊ में प्रभात पांडे, हमारे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मृत्यु बहुत दुखद और निंदनीय है। उनके शोकाकुल प्रियजनों को अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इन परिवारों को पूरे न्याय का अधिकार है। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ को तितर-बितर करने के ...
आप नेता और दिल्ली की CM Atishi ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के इतिहास में एकमात्र ऐसे नेता हैं जो गरीबों के लिए काम करते हैं।
Uncategorized

आप नेता और दिल्ली की CM Atishi ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दिल्ली के इतिहास में एकमात्र ऐसे नेता हैं जो गरीबों के लिए काम करते हैं।

आप (AAP) नेता और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी (CM Atishi) ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार करते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) दिल्ली के इतिहास में एकमात्र ऐसे नेता हैं जो गरीबों के लिए काम करते हैं। राष्ट्रीय राजधानी के तिलक नगर इलाके में अपने चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने शिक्षा क्षेत्र में आप सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला और दावा किया कि सरकारी स्कूलों में निजी स्कूलों की तुलना में बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं। पिछले दस सालों से जब से अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बने हैं, उन्होंने दिल्ली के आम आदमी के लिए काम किया है। दिल्ली के इतिहास में अरविंद केजरीवाल एकमात्र ऐसे नेता हैं, जिन्होंने दिल्ली के गरीब लोगों के लिए काम किया है। उन्होंने कहा, “दिल्ली एकमात्र ऐसा शहर है, जहां 24 घं...
One Nation One Election पर बात करते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए बोले
Uncategorized

One Nation One Election पर बात करते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए बोले

देश में ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ (One Nation One Election) को लेकर विपक्षी दलों में विरोध देखा जा रहा है। इसी बीच हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज का ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ को लेकर बड़ा बयान सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि यह देश को आगे ले जाने वाला फैसला है। ‘वन नेशन वन इलेक्शन’ को लेकर बात करते हुए अनिल विज ने कहा, “पहले लोकसभा का चुनाव हुआ तो सारे काम रुके हुए थे, फिर विधानसभा चुनाव में काम रुक गए। इसके बाद महाराष्ट्र और हरियाणा के इलेक्शन आ गए थे। अब दिल्ली में चुनाव आ जाएंगे। पूरा साल केवल और केवल चुनाव ही चलते रहते हैं। विकास की ओर ध्यान नहीं जा पाता है। मंत्री अनिल विज ने आगे कहा, अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी राष्ट्रवादी सोच के तहत देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना चाहते हैं। बार-बार चुनावों का होना देश के विकास में व्यवधान पैदा करता है।...
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद हर्ष मल्होत्रा ​​(Harsh Malhotra) ने AAP पर कटाक्ष करते हुए कहा महिला सम्मान योजना सिर्फ एक झूठ और धोखा है।
Uncategorized

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद हर्ष मल्होत्रा ​​(Harsh Malhotra) ने AAP पर कटाक्ष करते हुए कहा महिला सम्मान योजना सिर्फ एक झूठ और धोखा है।

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद हर्ष मल्होत्रा ​​(Harsh Malhotra) ने शुक्रवार को महिलाओं के लिए नकद हस्तांतरण योजना, ‘महिला सम्मान योजना’ (Mahila Samman Yojana) को लेकर आम आदमी पार्टी सरकार (AAP) पर कटाक्ष किया और इसे “झूठ और धोखा” बताया। पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि आप सरकार को यह योजना 10 साल पहले लानी चाहिए थी और वह इसे आज विधानसभा चुनावों के कारण ही ला रही है। केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा ​​ने कहा, “केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने 2020 के चुनावों से पहले दावा किया था कि वे आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana) लाएंगे, जो भी एक धोखा था। यह भी एक धोखा और झूठ है।” पूर्वी दिल्ली से लोकसभा सांसद ने कहा, ” उन्हें (केजरीवाल को) यह 10 साल पहले करना चाहिए था। अगले साल फरवरी में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव...
सुनसान स्टेशन पर गुजारी आधी रात, दूसरा रैक आने के बाद हुई ट्रेन रवाना
Uncategorized

सुनसान स्टेशन पर गुजारी आधी रात, दूसरा रैक आने के बाद हुई ट्रेन रवाना

रेलवे के विभागों द्वारा किस कदर अपने काम के प्रति लापरवाही बरती जा रही है, इसकी बानगी शुक्रवार को देखने को मिली। प्रतिदिन छिंदवाड़ा से शाम 6 बजे सिवनी से होते हुए नैनपुर तक जाने वाली पैसेंजर ट्रेन रात 10 बजे रवाना की गई। पैसेंजर ट्रेन चार घंटे की देरी से रात 11.30 बजे सिवनी स्टेशन पहुंची। ट्रेन का निर्धारित समय शाम 7.20 बजे है। इसके बाद यह ट्रेन रात रात 7.43 बजे की जगह रात 10 बजे भोमा, रात 12.13 बजे कान्हीवाड़ा, रात 12.33 बजे खैरी हाल्ट, रात 12.45 बजे केवलारी पहुंची। जबकि केवलारी स्टेशन पहुंचने का निर्धारित समय रात 8.21 बजे है। पैसेंजर ट्रेन के देरी से परिचालन की वजह ब्रेक पॉवर सर्टिफिकेट(बीपीसी) का एक्सपायर हो जाना था। दरअसल रेलवे के नियम के अनुसार मालगाड़ी, पैसेंजर ट्रेन, एक्सप्रेस ट्रेन एक बार मेंटनेंस होने के बाद निर्धारित समय या फिर दूरी तक ही चलाई जाती है। इसके बाद दोबारा मेंटनेंस कि...
गुरुवार को जेएमएम नेता हेमंत सोरेन चौथी बार सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होगा। यह समारोह शाम 4 बजे से है।
Uncategorized

गुरुवार को जेएमएम नेता हेमंत सोरेन चौथी बार सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होगा। यह समारोह शाम 4 बजे से है।

झारखंड में विधानसभा चुनाव (Jharkhand Election Result) का रिजल्ट आने के बाद अब सरकार गठन को लेकर तैयारी तेज हो गई है। गुरुवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है। जेएमएम नेता हेमंत सोरेन चौथी बार सीएम पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित होगा। यह समारोह शाम 4 बजे से है। समारोह में शामिल होने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं को न्योता दिया गया है। बता दें कि झारखंड में शपथ ग्रहण समारोह (Jharkhand Oath Ceremony) के लिए इंडिया गठबंधन के करीब 18 नेताओं को आमंत्रित किया गया है। जिनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की सीएम अरविंद केजरीवाल, शरद पवार, सीएम भगवंत मान, सीएम कोनराड संगमा, सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू, दीपांकर भट्टाचार्य, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव, महबूबा मुफ्ती, सीएम उदयन...
BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा झारखंड लव जिहाद-लैंड जिहाद के बाद अब पत्थरबाजों की गिरफ्त में आ चुका है।
Uncategorized

BJP प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा झारखंड लव जिहाद-लैंड जिहाद के बाद अब पत्थरबाजों की गिरफ्त में आ चुका है।

झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Election Result) में एनडीए गठबंधन की करारी हार हुई है। प्रदेश में एक बार फिर जेएमएमनीत गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। इसी बीच बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और जेएमएम के लोग सत्ता के अहंकार में झारखंड में लोकतंत्र के रखवालों पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने कहा झारखंड लव जिहाद-लैंड जिहाद के बाद अब पत्थरबाजों की गिरफ्त में आ चुका है। बाबूलाल मरांडी ने इससे पहले साहिबगंज जिले के बरहेट विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर उन लोगों से मुलाकात की, जिनके घरों पर कांग्रेस और झामुमो के समर्थकों द्वारा कथित रूप से हमला किया गया है। उन्होंने कहा कि मोहम्मदपुर में इमाम मिर्जा के घर पर सिर्फ इसलिए पथराव किया गया, क्योंकि उसने बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में वोट किया। चुनाव परिणाम आते ही जेएमएम पार्टी के लोग बीज...