40 किमी सफर 2.5 घंटे में, ठेकेदारों की खामी भुगत रहे लोग
विदिशा। गढ़ीमार्ग करीब 6 साल से खस्ताहाल पड़ा हुआ है। दो जिलों के लोगों के लिए इस सड़क पर सफर करना मुश्किलों भरा हो गया है। उक्त सड़क निर्माण के दौरान गुणवत्ता का ध्यान दोनों ही ठेकेदारों ने नहीं रखा। इसका खामियाजा आज तक राहगीर भुगत रहे हैं।
विदिशा से गढ़ी तक करीब 40 किमी का सफर लोग 2.5 घंटे में तय कर पा रहे हैं। रायसेन जिले की सीमा में जहां मार्ग बदहाल है, वहीं विदिशा सीमा क्षेत्र जगह-जगह हुई मरम्मत से काम चल रहा है।
दो ठेकेदारों द्वारा इस मार्ग का निर्माण कार्य कराया गया था। दोनों ही ठेकेदार राजनीतिक रसूख वाले हैं। विदिशा जिले के हिस्से में जहां कांग्रेसी नेता डल्लू गुप्ता ने सड़क का निर्माण किया था, वहीं रायसेन सीमा क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य रायसेन के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शिवाजी पटेल ने किया था। करीब 10 किमी के दायरे में तो लोगों को गड्ढे और ऊबड़-खाबड़ सड़क पर दचके से जूझना...