Tuesday, September 23

इतिहास की गाथा

टीवी धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ के ऐक्टर का निधन
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

टीवी धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ के ऐक्टर का निधन

टीवी धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' में सुशांत सिंह राजपूत के पिता का किरदार निभाने वाले ऐक्टर अजय बाधवकर अब इस दुनिया में नहीं रहे। हिंदी और मराठी फिल्म जगत के इस जाने माने अभिनेता ने शुक्रवार शाम पुणे में अंतिम सांस ली। दरअसल पिछले कुछ समय से वह काफी बीमार चल रहे थे। उन्हें गले का कैंसर था और साथ ही डायबिटीज से भी जूझ रहे थे। मुंबई के नानावटी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। सुनने में यह भी आया है कि इन दिनों वह आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे और बॉलिवुड के कॉमिक ऐक्टर जॉनी लीवर ने उन्हें पैसों से मदद भी की। अजय आखिरी बार एक टेलिविजन शो 'पवित्र रिश्ता' में नजर आए थे। दूरदर्शन के सीरियल 'नुक्कड़' में उन्होंने गनपत हवलदार का किरदार निभाया था, जिससे उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता मिली। वह बॉलिवुड स्टार शाहरुख खान के साथ 'यस बॉस', 'इंग्लिश बाबू देशी मेम' और 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' फिल्मों में...
दिलीप संघवी बने सबसे अमीर भारतीय, मुकेश अंबानी दूसरे नंबर पर
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

दिलीप संघवी बने सबसे अमीर भारतीय, मुकेश अंबानी दूसरे नंबर पर

मुंबई। फार्मा क्षेत्र के दिग्गज दिलीप संघवी अब देश में सबसे अमीर उद्योगपति हो गए हैं। उनकी नेटवर्थ 21.5 अरब डॉलर (करीब 1.34 लाख करोड़ रु.) बताई गई है। उन्होंने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है। उनकी नेटवर्थ 21 अरब डॉलर (लगभग 1.30 लाख करोड़ रु.) है। बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने दो दिन पहले ही देश के अमीरों की सालाना फेहरिस्त जारी की है।इसके 'रियल टाइम' अपडेट के मुताबिक, विप्रो के अजीम प्रेमजी तीसरे स्थान पर हैं। फोर्ब्स की सूची में इससे पहले लगातार आठ साल तक मुकेश अंबानी नंबर एक पर रह चुके हैं। दुनिया के अमीरों की सूची में संघवी 37वीं पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं मुकेश अंबानी फिसल कर 43वें स्थान पर आ गए हैं।   अब तक देश के सबसे अमीर आदमी रहे मुकेश अंबानी को इस बार लिस्ट में दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। ओवरऑल लिस्ट में मुकेश 42 नंबर हैं। उनकी नेटवर्थ 21 अरब डॉलर (लगभग 1.30 लाख करोड़ रु....
US: गीता पाठ पर सेनेटर ने किया ‘बवाल
Uncategorized, अपराध जगत, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

US: गीता पाठ पर सेनेटर ने किया ‘बवाल

आइडहो एक तरफ अमेरिकी प्रेजिडेंट बराक ओबामा भारत को धार्मिक सहिष्णुता का पाठ पढ़ा रहे हैं, तो दूसरी ओर उनके ही एक राज्य आइडहो में हिंदुओं के पवित्र ग्रंथ गीता के पाठ पर बवाल होने लगा है।  ऐसा करने वाला कोई और नहीं बल्कि एक सेनेटर है। आइडहो के एक रिपब्लिकन सेनेटर ने कह दिया है कि स्टेट सेनेट में हिंदू पूजा हुई, तो वह इसका बहिष्कार कर देंगे। आर-डॉल्टन गार्डन्स से सेनेटर स्टीव विक ने कहा है कि फर्स्ट अमेंडमेंट गैर-ईसाइयों को पूजा की इजाजत देता है, लेकिन उनका मानना है कि हिंदू को पूजा की इजाजत नहीं मिलनी चाहिए। इसके पीछे वह तर्क देते हैं कि हिंदुओं में जाति व्यवस्था है और वह गाय की पूजा करते हैं। विक यह भी कहते हैं, 'जिन धर्मों का प्रतिनिधित्व हमारे कानून बनाने वाली सभा में नहीं है, मैं नहीं मानता कि उनसे हमारे राज्य या देश को कोई मजबूती मिलेगी।' उनका कहना है कि अमेरिका का आधार न सिर्...
जनगणना से सामने आया बहुविवाह का सच
Uncategorized, अपराध जगत, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

जनगणना से सामने आया बहुविवाह का सच

नई दिल्ली हाल ही में जारी हुए जनगणना के आंकड़े बताते हैं कि भारत में 29.3 करोड़ शादीशुदा महिलाएं और 28.7 करोड़ विवाहित पुरुष हैं। इन आंकड़ों से साफ है कि देश में पुरुषों के साथ वैवाहिक जीवन बिता रहीं महिलाओं की संख्या 66 लाख ज्यादा है।  2011 की जनगणना से संबंधित आंकड़े यह भी बताते हैं कि बीते 10 सालों में 15 वर्ष से कम उम्र की 18 लाख लड़कियां ब्याही गईं। इस आंकड़े का एक पक्ष उन पुरुषों से भी जुड़ा हो सकता है जो अपनी पत्नियों को छोड़कर कमाने के लिए विदेश चले गए। साथ ही, इन आंकड़ों से पता चलता है कि महिलाओं की एक बड़ी संख्या बहुविवाह जीवन में हैं। जनगणना के वक्त देश की 120 करोड़ की आबादी में से 58 करोड़ लोग विवाहित थे। इन आंकड़ों में तलाकशुदा, विधवा या अलग हो चुकी जनसंख्या शामिल नहीं है। इन 58 करोड़ लोगों में से 29.3 करोड़ महिलाएं थी, जबकि 28.7 करोड़ पुरुष थे। विवाहित पुरुषों और महि...
होली के रंग में रंगे बीजेपी सांसद
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

होली के रंग में रंगे बीजेपी सांसद

नई दिल्ली बुधवार को बीजेपी के दो सांसद गुलाल से रंगे चेहरे के साथ लोकसभा के चैंबर में पहुंच गए । इस पर सभापति की नाखुशी के चलते इन दोनों को बाहर निकलना पड़ा। जिस वक्त सदन में इंश्योरेंस लॉज़ (अमेंडमेंट) बिल पर चर्चा चल रही थी, उसी वक्त जगदंबिका पाल और एक अन्य बीजेपी सांसद हाउस में आए। इन दोनों के चेहरे और कपड़ों पर गुलाल लगा हुआ था। हालांकि, डेप्युटी स्पीकर एम. तांबीदुरै ने सीधे तो सांसदों को कुछ नहीं कहा, मगर यह साफ सुनाई दिया कि उन्होंने अपने एक सहयोगी से कहा, 'यह ठीक नहीं है।' बीजेपी के बृज भूषण शरन सिंह तुरंत जगदंबिका पाल के पास गए और उनसे हाउस से बाहर जाने के लिए कहा। इसके बाद पाल और एक अन्य सांसद, जिनकी पहचान नहीं हो सकी, हाउस से बाहर चले गए...
लाइफ स्टाइल-पूजा में कलश रखने का कारण और उसका महत्व
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर, हैल्थ

लाइफ स्टाइल-पूजा में कलश रखने का कारण और उसका महत्व

कलश में क का अर्थ है जल और लश का तात्पर्य सुशोभित करने से है यानी वह पात्र जो जल से सुशोभित होता है। हिंदू धर्म में कलश को सुख-समृद्धि, वैभव और मंगल कामनाओं का प्रतीक माना गया है। इसलिए गृहप्रवेश या किसी भी तरह का पूजन होने पर कलश स्थापित किया जाता है। कलश एक विशेष आकार का बर्तन होता है, जो चौड़ा होने के साथ ही कुछ गोलाई लिए होता है। मान्यताओं के अनुसार कलश के ऊपरी भाग में विष्णु , मध्य में शिव और तल यानी मूल में ब्रह्मा का निवास होता है। इसलिए पूजन से पहले कलश को देवी-देवता की शक्ति, तीर्थस्थान आदि का प्रतीक मानकर कलश रखा जाता है। कलश में डाली जाती हैं ये चीजें शास्त्रों में बिना जल के कलश को स्थापित करना अशुभ माना गया है। इसी कारण कलश में पानी, पान के पत्ते, आम के पत्ते, केसर, अक्षत, कुमकुम, दुर्वा-कुश, सुपारी, पुष्प, सूत, नारियल, अनाज आदि का उपयोग कर पूजा के लिए रखा जाता है। कलश ...
विदिशा-गर्ल्स कॉलेज में वार्षिक स्नेह सम्मेलन हुआ
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

विदिशा-गर्ल्स कॉलेज में वार्षिक स्नेह सम्मेलन हुआ

मंगलवारको गर्ल्स कॉलेज में वार्षिक स्नेह सम्मेलन हुआ। इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। छात्राओं ने एकल गायन, समूह गायन, नृत्य, फैंसी ड्रेस, नाटक आदि में हुनर दिखाया। ग्रुप डांस में मिलन चौबे और उनके साथियों ने री चिरैया पर शानदार प्रस्तुति दी। निशा साहू एवं साथियों ने पंजाबी गीत झूम बराबर झूम पर जलबा दिखाया। ओशी कुशवाह ग्रुप द्वारा पंख होते तो उड़ जाती पर, जयश्री भार्गव ग्रुप ने राजस्थानी डांस पर अपनी प्रस्तुित दी। वहीं शालू शर्मा ग्रुप की प्रस्तुति पर सभी ने सराहाना की। एकल नृत्य में भी छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं। नैना खत्री, स्वाित मंगरोलिया, कंचन पंथी, नििध कुशवाह, निशा कीर, प्रियंका, सोनम गुप्ता, रितिका शर्मा, रानी मालवीय, जानकी विश्वकर्मा, वर्षा खरे ने मनमोहक नृत्य किया। फैंसी ड्रेस में छात्राओं ने दुल्हन, बंगाली दुल्हन, सबरी, हरे पेड़, बा...
गंजबासौदा-बाजार में रंग,गुलाल और आकर्षक पिचकारियों की दुकानें सज गई
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

गंजबासौदा-बाजार में रंग,गुलाल और आकर्षक पिचकारियों की दुकानें सज गई

गंजबासौदा| होलीत्योहार के नजदीक आते ही बाजार में रंग,गुलाल और आकर्षक पिचकारियों की दुकानें सज गई हैं। जो बच्चों को अपनी और आकर्षित कर रही है। इस बार बाजार में कई प्रकार की पिचकारियां आई है इनमें कार्टून किरदारों से लेकर फल और सब्जियों की डिजाइन शामिल है। पिचकारियों की बाजार में मांग बढ़ रही है। बच्चे भी इन्हें खूब पसंद कर रहे हंै। दुकानों के साथ ही मुख्य मार्गों और चौराहों पर होली के झंडे लगाए जा चुके हैं...
गंजबासौदा- नौलखी मंदिर में  बरसाना की लठमार होली का प्रदर्शन
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

गंजबासौदा- नौलखी मंदिर में बरसाना की लठमार होली का प्रदर्शन

गंजबासौदा। भगवानकी लीला लोक शिक्षा एवं संसार को कुछ देने के लिए हैं। जीवन में दो बाते आवश्यक है। एक जीवन गंगा की तरह पवित्र गतिशील हो क्योंकि बहाव में स्वाभाविक निर्मलता होती है दूसरा ताप- संताप हो। ऐसा होने पर जीवन में मधुरता आती है। नौलखी मंदिर में चल रहे होली उत्सव भागवत कथा के सातवें दिन पंडित केशव गुरु ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि अहंकार रहित होने में पूर्वाग्रह से युक्त व्यक्ति सत्य को स्वीकार नही करता। गौ शब्द का अर्थ इंद्रिया भी है। गाय भी है एवं उपनिषद भी है। अत: गोवर्धन पूजा के माने संयम, सदाचार पर्यावरण शुद्धि एवं ब्राह्मण यज्ञ भी है। ब्राह्मण आज के परिवेश में शिक्षक है। शिक्षकों का समाज सम्मान करें। पं. केशव गुरु ने कहा कि जीवात्मा- परमात्मा की मिलन की कथा है। सरिता सागर में मिल जाए, बिंदू सिंधु में मिल जाए तो दूरी समाप्त हो जाती है। ज्ञान भक्ति वैराग्य में कोई छोटा बड़...
मुस्लिम लड़कों को देखते ही पत्थर मारो: साध्वी बालिका सरस्वती
Uncategorized, अपराध जगत, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

मुस्लिम लड़कों को देखते ही पत्थर मारो: साध्वी बालिका सरस्वती

भोपाल केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आधिकारिक रूप से देश में लव जिहाद जैसे किसी मामले के होने को लेकर खंडन किया था। दूसरी तरफ मध्य प्रदेश की साध्वी बालिका सरस्वती मिश्रा ने कहा कि देश में लव जिहाद तेजी से 25 अलग-अलग रूपों में फैल रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा हिन्दुस्तान में मुस्लिम आधिपत्य की खातिर किया जा रहा है। लव जिहाद साध्वी ने कहा, 'मैं हिन्दू लड़कियों से आग्रह करती हूं कि वे मुस्लिम लड़कों से दूर रहें। यदि आपसे कोई मुस्लिम संपर्क साधने की कोशिश करता है तो उस पर पत्थर बरसाओ। हिन्दू लड़कियों को मुस्लिम लड़के बाद में जबरन इस्लाम कबूल करवाते हैं ताकि देश में मुस्लिमों की आबादी हिन्दुओं जितनी की जा सके। ये आबादी में बढ़ोतरी के लिए हिन्दू महिलाओं को डिलिवरी मशीन में तब्दील कर देते हैं। हिन्दू महिलाओं को ये 10 से 15 बच्चे पैदा करने पर मजबूर करते हैं। इन बच्चों और महिलाओं को इस्लाम ...