मुंबई। फार्मा क्षेत्र के दिग्गज दिलीप संघवी अब देश में सबसे अमीर उद्योगपति हो गए हैं। उनकी नेटवर्थ 21.5 अरब डॉलर (करीब 1.34 लाख करोड़ रु.) बताई गई है। उन्होंने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया है। उनकी नेटवर्थ 21 अरब डॉलर (लगभग 1.30 लाख करोड़ रु.) है। बिजनेस मैगजीन फोर्ब्स ने दो दिन पहले ही देश के अमीरों की सालाना फेहरिस्त जारी की है।इसके ‘रियल टाइम’ अपडेट के मुताबिक, विप्रो के अजीम प्रेमजी तीसरे स्थान पर हैं। फोर्ब्स की सूची में इससे पहले लगातार आठ साल तक मुकेश अंबानी नंबर एक पर रह चुके हैं। दुनिया के अमीरों की सूची में संघवी 37वीं पायदान पर पहुंच गए हैं। वहीं मुकेश अंबानी फिसल कर 43वें स्थान पर आ गए हैं।
अब तक देश के सबसे अमीर आदमी रहे मुकेश अंबानी को इस बार लिस्ट में दूसरे नंबर पर खिसक गए हैं। ओवरऑल लिस्ट में मुकेश 42 नंबर हैं। उनकी नेटवर्थ 21 अरब डॉलर (लगभग 1.30 लाख करोड़ रु.) है। 2014 में मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 23.6 अरब डॉलर थी। 13 अप्रैल, 1957 को जन्में मुकेश अंबानी ने 1981 में रिलायंस का काम संभाला था। इस वक्त वे रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन, मैनेजिंग डायरेक्टर और कंपनी के सबसे बड़े शेयर धारक हैं। उनकी कंपनी की जामनगर गुजरात में बुनियादी स्तर की विश्व की सबसे बड़ी पेट्रोलियम रिफाइनरी है। मुकेश इंडियन प्रीमियर लीग की टीम मुंबई इंडियंस के मालिक भी हैं।
रैंक | नाम | नेटवर्थ(डॉलर में) |
1 | बिल गेट्स | 79.2 अरब |
2 | कार्लोस स्लिम | 74.4 अरब |
3 | वारेन बफेट | 71.2 अरब |
4 | अमानिको ओर्टेगा | 65.5 अरब |
5 | लैरी एलिसन | 53.7 अरब |
6 | चार्ल्स कोच | 43.1 अरब |
6 | डेविड कोच | 43.1 अरब |
8 | लिलियन बेटनकोर्ट | 41.1 अरब |
9 | क्रिस्टी वाल्टन | 40.7 अरब |
10 | जिम वाल्टन | 39.3 अरब |