Wednesday, September 24

इतिहास की गाथा

बेरूत। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने मंदिर को नष्ट कर दिया
Uncategorized, अपराध जगत, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

बेरूत। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने मंदिर को नष्ट कर दिया

बेरूत। आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट ने सीरिया के प्राचीन शहर पल्मायरा के एक और प्राचीन मंदिर के कुछ भाग को नष्ट कर दिया। यह जानकारी सीरिया के घटनाक्रम पर नजर रखने वाले सीरियन आब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स ने दी। सोशल मीडिया ने भी बेल मंदिर को काफी महत्वपूर्ण प्राचीन ऎतिहासिक धरोहर बताया है। इस्लामिक स्टेट ने पल्मायरा पर इस वर्ष मई में सरकारी सेनाओं पर अचानक हमला कर कब्जा किया था। इस्लामिक स्टेट ने सीरिया और इराक के जिन क्षेत्रों पर कब्जा किया है उसे उन्होंने खिलाफत क्षेत्र घोषित कर खलीफा राज्य की स्थापना कर दी है।...
विश्व हिन्दी सम्मेलन की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं –
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

विश्व हिन्दी सम्मेलन की व्यापक तैयारियां की जा रही हैं –

भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को दोपहर में समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने राजधानी में होने वाले विश्व हिन्दू सम्मेलन की तैयारियों पर अधिकारियों के साथ विचार-विमर्श किया। चौहान ने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरा करने के लिए कहा है। विद्वानों का सम्मान और मध्यप्रदेश की खूबियां भी लोगों तक पहुंचाने के लिए कहा गया है। बताया गया है कि विश्व स्तरीय सम्मेलन होने के दौरान पूरे भोपाल को हिन्दीमय कर दिया जाएगा। हिन्दी के प्रयोक का जनअभियान भी चलाने को कहा गया है। मेहमानों के आतिथ्य सत्कार में कोई कमी नहीं होने और झीलों की नगरी भोपाल को संवारने के लिए भी कहा गया है। 10 सितंबर से 12 सितंबर तक होने वाला आयोजन राजधानी के लाल परेड मैदान पर होगा, जिसमें विश्व भर से करीब 5000 लोग शामिल होंगे। बारकोड वाले परिचय पत्र धारकों को ही मिलेगा प्रवेश विश्व हिन्दी सम्मेलन म...
उज्जैन नगर निगम: अरबों के विकास की घोषणा
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

उज्जैन नगर निगम: अरबों के विकास की घोषणा

वैष्णो देवी यात्रा और सुविधाजनक होगी,अब कटरा तक जाएंगी अंडमान एक्सप्रेस समेत 9 ट्रेनें
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

वैष्णो देवी यात्रा और सुविधाजनक होगी,अब कटरा तक जाएंगी अंडमान एक्सप्रेस समेत 9 ट्रेनें

माता वैष्णोदवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कुछ ट्रेनों को जम्मू से कटरा तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। इनमें चेन्नई-जम्मूतवी अंडमान एक्सप्रेस और जबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस समेत 9 ट्रेनें शामिल हैं। इन गाड़ियों को बुधवार से इस रूट पर चलाने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। ट्रेन नंबर 16031 चेन्नई सेंट्रल-जम्मूतवी अंडमान एक्सप्रेस 2 सितंबर से कटरा तक जाएगी, जबकि 11449 जबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस 8 सितंबर से कटरा तक जाने लगेगी। वहीं, 16032 जम्मूतवी-चेन्नई सेंट्रल अंडमान एक्सप्रेस 4 सितंबर से कटरा से शुरू होकर चेन्नई जाने लगेगी। ट्रेन नंबर 11450 जम्मूतवी-जबलपुर एक्सप्रेस 9 सितंबर से कटरा से रवाना होकर जबलपुर की ओर जाएगी। उधर, ट्रेन नंबर 16687 मंगलोर सेंट्रल-जम्मूतवी नवयुग एक्सप्रेस 5 सितंबर से कटरा जाने लगेगी, जबकि 16688 जम्मूतवी-मंगलोर सेंट्रल नवयु...
मोदी ने किया रिलीज़—62 घंटे की ‘डिजिटल रामायण’,
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

मोदी ने किया रिलीज़—62 घंटे की ‘डिजिटल रामायण’,

भोपाल। मप्र की राजधानी भोपाल में 10-12 सितंबर तक आयोजित होने जा रहे विश्व हिंदी सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को डिजिटल रामायण रिलीज की। ये 1980 में बनना शुरू हुई थी लेकिन बाद में इसका काम रोक दिया गया था. 14 प्रसिद्ध गायकों ने 62 घंटे तक इसके लिए रिकॉर्डिंग की है. भारत को स्मार्ट बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक और पहल की है। भोपाल में 10 से 12 सितंबर तक विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन के लिए आकाशवाणी ने डिजिटल रामायण तैयार की है। इसका प्रसारण जल्द किया जाएगा। मोदी ने सोमवार को इसे रिलीज किया। डिजिटल रामायण की रिकॉर्डिंग भोपाल के कलाकारों ने की है। इसे तैयार करने में लंबा समय लगा है। डिजिटल रामायण के बारे में डिजिटल रामायण पर 1980 में दूरदर्शन केंद्र भोपाल के प्रमुख समर बहादुर सिंह के नेतृत्व में काम शुरू किया गया था। यह...
गुजरात में तनाव कायम लेकिन हालात काबू में
Uncategorized, अपराध जगत, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

गुजरात में तनाव कायम लेकिन हालात काबू में

गुजरात में तनाव कायम अहमदाबाद। गुजरात में गुरूवार को कहीं से हिंसा की किसी बड़ी घटना की खबर नहीं है लेकिन तनाव बरकरार है। बुधवार को बड़े पैमाने पर हिंसा का गवाह बना राज्य गुरूवार को पटरी पर लौटता दिखा। तनाव के मद्देनजर राज्य के तीन शहरों सूरत, राजकोट और मेहसाणा में गुरूवार को सेना तैनात कर दी गई।   सेना के एक प्रवक्ता ने बताया कि राज्य के पटेल समुदाय द्वारा ओबीसी दर्जे और शिक्षा एवं रोजगार में आरक्षण की मांग को लेकर प्रदर्शन किए जाने के बाद व्याप्त तनाव के मद्देनजर सेना की तैनाती की गई है। बुधवार को हुई हिंसा में 9 लोग मारे गए थे। 100 से अधिक लोग जख्मी हुए थे। सैकड़ों वाहन फूंक दिए गए थे। लूटपाट की घटनाएं भी हुई थीं।   राज्य में गुरूवार को तनावपूर्ण शांति रही। प्रमुख शहरों में सड़कों पर लगभग सन्नाटा पसरा रहा। स्कूल, कॉलेज बंद रहे। दुकानें भी बंद रहीं लेकिन सरकारी द...
पेंसिल की नोक पर उकेर दिया अमिताभ का चित्र, बिग बी रह गए हैरान!
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

पेंसिल की नोक पर उकेर दिया अमिताभ का चित्र, बिग बी रह गए हैरान!

मुंबई। फैंस अपने चहेते सितारों के लिए क्या-क्या कर सकते हैं इसका हाल ही में सामने आया अनोखा उदाहरण आपको भी आश्चर्य में डाल सकता है। बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्‍चन के लिए उनके एक फैन ने कुछ ऎसा किया जिसें देखकर खुद बिग बी भी हैरान रह गए। मुंबई के रहने वाले सचिन सांघे ने पेंसिल की नोंक पर अमिताभ बच्चन के चेहरे को उकेर दिया। इसकी तस्वीर उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ टि्वटर पर शेयर की है। -...
लाइव शो के दौरान अमरीका में  दो पत्रकारों को गोलियों से भूना
Uncategorized, अपराध जगत, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

लाइव शो के दौरान अमरीका में दो पत्रकारों को गोलियों से भूना

    वाशिंगटन। अमरीका में एक महिला कारोबारी का साक्षात्कार प्रसारित कर रहे दो पत्रकारों की एक अज्ञात बंदूकधारी ने बुधवार को गोली मारकर हत्या कर दी। मृत पत्रकारों में एक संवाददाता और दूसरा कैमरामैन था। रिपोर्ट के मुताबिक, एलिसन पार्कर वर्जीनिया के मोनेटा के पास स्थित ब्रिजवाटर प्लाजा में सुबह लगभग 6.45 बजे साक्षात्कार ले रही थीं। इसी दौरान उन्हें गोली मारी गई। गोली मारे जाने के बाद कैमरा जैसे ही जमीन पर गिरा, दर्शकों ने एक व्यक्ति को देखा, जो जमीन पर गिरे कैमरामैन पर बंदूक ताने हुए था। इसके तत्काल बाद डब्ल्यूडीबीजे चैनल के स्टूडियो में घबराए एंकर ने घोषणा की कि संवाददाता पार्कर (24) और कैमरामैन एडम वार्ड (24) की हत्या कर दी गई। दोनों पत्रकार जिस महिला का साक्षात्कार ले रहे थे, उसे भी पीठ में गोली लगी है और उन्हें ऑपरेशन के लिए ले जाया गया है। विकी गार्डनर नामक यह महिला स्मिथ ...
1 लीटर पेट्रोल में 100 किलोमीटर–टाटा मोटर्स
Uncategorized, इतिहास की गाथा, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध

1 लीटर पेट्रोल में 100 किलोमीटर–टाटा मोटर्स

नई दिल्ली। टाटा मोटर्स को कार इंडस्ट्री में नए-नए प्रयोग और क्रांतिकारी कदम उठाने के लिए जाना जाता है। पहले टाटा ने सबसे सस्ती कार टाटा नैनो उतार कर तहलका मचाया अब कम्पनी एक और धमाका करने के मूड में है। टाटा मोटर्स जल्द ही एक ऐसी कार लांच करने जा रहा है जो 1 लीटर पेट्रोल में 100 किलोमीटर तक चलेगी। यह कार 2016 तक बाजार में लाई जा सकती है। - कौनसी है यह कार   मीडिया रिपोर्टस के अनुसार टाटा की 1 लीटर पेट्रोल में 100 किलोमीटर चलने वाली इस कार का नाम टाटा मेगापिक्सल है। इस कार को 2012 में आयेजिज 82वें जिनेवा मोटर शो में पेश किया गया था। तब यह एक कॉन्सेप्ट वीकल के रूप में उतारा गया था। टाटा नैनो की ही तरह यह कार भी मध्यम वर्ग को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।  ...
गूगल ने डूडल बनाकर मनाया टमाटरों का त्यौहार ‘ला टोमाटिना’
Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

गूगल ने डूडल बनाकर मनाया टमाटरों का त्यौहार ‘ला टोमाटिना’

नई दिल्ली। लोकप्रिय सर्च इंजन गूगल ने स्पेन के प्रसिद्ध टमाटरों के त्यौहार \'ला टोमाटिनाÓ के शुरुआत की 70वीं वर्षगांठ के मौके पर डूडल बनाकर इसे मनाया। उसने एक एनिमेशन के माध्यम से इस त्यौहार का जश्न मनाया। इस एनिमेशन में कई लोगों को एक-दूसरे पर टमाटर फेंकते हुए दिखाया गया है। उल्लेखनीय है कि स्पेन के बुलोन शहर में 1945 में इस त्यौहार की शुरुआत हुई थी और तब से हर साल अगस्त महीने के आखिरी बुधवार को यह मनाया जाता रहा है।   कब हुई थी शुरुआत इसकी शुरुआत 29 अगस्त 1945 को दुर्घटनावश दो युवाओं की लड़ाई से हुई थी। दोनों लड़कों ने आपसी लड़ाई में एक-दूसरे पर टमाटर फेंकना शुरु कर दिया। इसके बाद हर साल युवा अगस्त महीने के आखिरी बुधवार को शौकिया तौर पर प्रतीकात्मक लड़ाई करते हुए एक-दूसरों पर टमाटर फेंकने लगे। धीरे-धीरे इसे आधिकारिक मान्यता मिल गयी और शहर का प्रशासन इसका आयोजन करने लगा। ...