Wednesday, September 24

मोदी ने किया रिलीज़—62 घंटे की ‘डिजिटल रामायण’,

भोपाल। मप्र की राजधानी भोपाल में 10-12 सितंबर तक आयोजित होने जा रहे विश्व हिंदी सम्मेलन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को डिजिटल रामायण रिलीज की। ये 1980 में बनना शुरू हुई थी लेकिन बाद में इसका काम रोक दिया गया था. 14 प्रसिद्ध गायकों ने 62 घंटे तक इसके लिए रिकॉर्डिंग की है.

भारत को स्मार्ट बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक और पहल की है। भोपाल में 10 से 12 सितंबर तक विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन के लिए आकाशवाणी ने डिजिटल रामायण तैयार की है। इसका प्रसारण जल्द किया जाएगा। मोदी ने सोमवार को इसे रिलीज किया। डिजिटल रामायण की रिकॉर्डिंग भोपाल के कलाकारों ने की है। इसे तैयार करने में लंबा समय लगा है।
डिजिटल रामायण के बारे में
  • डिजिटल रामायण पर 1980 में दूरदर्शन केंद्र भोपाल के प्रमुख समर बहादुर सिंह के नेतृत्व में काम शुरू किया गया था। यह काम 1992 तक चला, लेकिन बाद में रोक दिया गया। मोदी के आने के बाद इसे फिर से पुनर्जीवित किया गया। अब इसे ऑलइंडिया रेडियो ने रिलीज किया है।
  • डिजिटल रामायण को तैयार करने में 12 साल लगे। इसमें 62 घंटे 14 गायकों ने अपनी आवाज दी। इनमें महेंद्र कपूर, मन्ना डे, अनुराधा पौंडवाल और कविता कृष्णामूर्ति जैसे प्रसिद्ध कलाकार शामिल हैं।