इस घटना के बाद कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने करीब दो घंटे तक दिल्ली-अजमेर हाइवे को जाम कर दिया। देर रात करीब डेढ़ बजे के करीब पुलिस ने यह जाम खुलवाया। पूरी घटना करणी विहार थाना इलाके की है।
                    राजधानी जयपुर से बड़ी खबर है। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के कार्यक्रम में चाकूबाजी का मामला सामने आया है। जागरण और खीर आयोजन के दौरान कुछ लोगों ने कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमला करने वाले पिता और पुत्र थे। इस घटना के बाद कार्यकर्ताओं और अन्य लोगों ने करीब दो घंटे तक दिल्ली-अजमेर हाइवे को जाम कर दिया। देर रात करीब डेढ़ बजे के करीब पुलिस ने यह जाम खुलवाया।
दरअसल करणी विहार इलाके में स्थित एक मंदिर में शरद पूर्णिमा के मौके पर खीर आयोजन चल रहा था। मंदिर में जागरण भी जारी था। आरएसएस कार्यकर्ताओं को प्रसाद के तौर पर खीर दी जा रही थी। लेकिन तभी कुछ लोग वहां आ गए। बताया जा रहा है कि उनके हाथ में चाकू थे। पहले तो उन्होनें ये जागरण और खीर आयोजन बंद करने के लिए धमकाया। जब यह आयोजन बंद नहीं किया गया तो उन लोगों ने अपने कुछ अन्य साथियों को भी बुला लिया और चाकू लेकर आयोजन में घुस...                
                
            









