शिवराज कैबिनेट ने दी कई प्रस्तावों को मंजूरी,
शिवराज कैबिनेट की अहम बैठक मंगलवार को मंत्रालय में हुई। इसमें कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिल गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में यह बैठक हुई। कैबिनेट बैठक की जानकारी गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मीडिया को दी।
मिश्रा ने बताया कि इसमें पट्टा वितरण को मंजूरी दी गई। विभिन्न प्रकार के पट्टे देने पर कैबिनेट ने सहमति दे दी। मिश्रा ने बताया कि 19 मई 2022 के मुख्यमंत्री भूअधिकार योजना के नगरीय क्षेत्र के पट्टे हैं, उस अवधि में वृद्धि करके संशोधन किया गया है। मिश्रा ने कहा कि फसलों की क्षतिपूर्ति, ओला, पाला, बाढ़, सूखा जैसी स्थितियों में फसलों को नुकसान के मानदंडों में संशोधन किया है। इसमें 25 से 33 फसल क्षति, 33 से 50 का है। 50 से अधिक नुकसान को 100 प्रतिशत मानते हुए संशोधन किया है। इसमें 25 से 33 प्रतिशत क्षति पर 5 हजार से बढ़ाकर 5 हजार 500 दिया जाएगा, लघुसीमांत दो हेक्टेयर से कम...









