Saturday, November 8

हादसा

फ्रांस देगा यूक्रेन को 40 क्रूज़ मिसाइलें, रूस के खिलाफ युद्ध में मिलेगी मदद
अपराध जगत, कहानी, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

फ्रांस देगा यूक्रेन को 40 क्रूज़ मिसाइलें, रूस के खिलाफ युद्ध में मिलेगी मदद

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 24 फरवरी, 2022 से चल रहा युद्ध अभी भी जारी है। इस युद्ध को अगले महीने 2 साल पूरे हो जाएंगे। रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर कब्ज़ा करने के इरादे से रुसी सेना को यूक्रेन में घुसपैठ करते हुए जंग छेड़ने का आदेश दिया था और तभी से यह युद्ध जारी है। हालांकि इतने समय में भी पुतिन यूक्रेन पर कब्ज़ा नहीं कर पाए। रुसी सेना ने यूक्रेन में काफी कहर बरपाया है और इस युद्ध की वजह से यूक्रेन को जान-माल का भारी नुकसान हुआ है, पर रूस और रुसी सेना को भी इस युद्ध की भारी कीमत चुकानी पड़ी है। साथ ही यूक्रेनी सेना कई इलाकों से रुसी सेना को खदेड़ भी चुकी है। इसकी मुख्य वजह यूक्रेन को लगातार मिल रही मदद है। अब फ्रांस (France) ने यूक्रेन की मदद का ऐलान किया है। फ्रांस देगा यूक्रेन को 40 क्रूज़ मिसाइलें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emman...
ट्रक से टकराई पंजाब पुलिस की बस, 4 पुलिस कर्मचारियों की मौके पर मौत, कई घायल
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, हादसा

ट्रक से टकराई पंजाब पुलिस की बस, 4 पुलिस कर्मचारियों की मौके पर मौत, कई घायल

पंजाब में बुधवार को सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक पंजाब सशस्त्र पुलिस बस और एक ट्रक के हुई जबरदस्त टक्कर में तीन पुलिसकर्मी की जान चली गई। वहीं इस हादसे में करीब 10 लोग घायल हो गए है, इनमें में कुछ घायलों की हालत बताई जा रही है। यह घटना होशियारपुर मुकेरियां में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय और पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 15-20 पुलिसकर्मियों से भरी एक बस जालंधर पीएपी सेंटर से गुरदासपुर जा रही थी।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 4 पुलिस कर्मचारियों की मौके पर मौत मुकेरियां पुलिस स्टेशन प्रभारी जोगिंदर सिंह के अनुसार, आज होशियारपुर मुकेरियां में पंजाब सशस्त्र पुलिस की बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई। सड़क के किनारे पर एक ट्रक खड़ा था। पीछे से आ रही बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे में चार पुलिसकर्मी की मौके पर ही म...
डीपफेक वीडियो को रोकने के लिए सरकार लाएगी नए नियम, 7-8 दिन में हो जाएंगे जारी
अपराध जगत, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

डीपफेक वीडियो को रोकने के लिए सरकार लाएगी नए नियम, 7-8 दिन में हो जाएंगे जारी

पफेक मामले में केंद्र सरकार का यह बड़ा फैसला आया है। डीपफेक वीडियो को रोकने के लिए सरकार नए नियम लाने की तैयारी में है। इस विषय पर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बताया कि नए नियमों में डीपफेक से जुड़े प्रावधानों को क्लियर किया जाएगा। सरकार 7-8 दिन के अंदर इस संबध में आईटी एक्ट के नए नियम जारी करेग। नए नियम आने के बाद डीपफेक के आरोपियों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत ही कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने को कहा कि सरकार अगले सात से आठ दिनों में संशोधित आईटी नियम जारी करने जा रही है। सचिन तेंदुलकर के डीपफेक वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मंत्री की प्रतिक्रिया आई है। केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि नए आईटी नियम में डीपफेक और गलत सूचना से जुड़े प्रावधानों को और सख्ती के साथ स्पष्ट किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि सरकार ने इसके लिए एक एडवाइजरी जारी क...
कोहरे ने रोकी रफ्तार: 170 उड़ानें प्रभावित, 53 रद्द, कई ट्रेनें लेट
कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

कोहरे ने रोकी रफ्तार: 170 उड़ानें प्रभावित, 53 रद्द, कई ट्रेनें लेट

देशभर में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। ठिठुरन के साथ कोहरे के कारण लोगों को हाल बेहाल है। बुधवार को भी दिल्ली में कोल्ड डे की स्थिति है। आज न्यूनतम तापमान गिरकर 3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। घने कोहरे ने रेल, हवाई और सड़क यातायात की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। देश की राजधानी दिल्ली में फॉग के कारण कई उड़ाने देरी होने की सूचना है। दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार राजधानी में विजिबिलिटी कम होने के चलते घरेलू और अंतरराष्ट्रीय लगभग 170 उड़ानें प्रभावित हुई हैं और कुल 53 उड़ानें कैंसिल कर दी गई हैं। इसके अलावा ट्रेनों का भी यही हाल है। 170 फ्लाइट्स लेट, 53 रद्द दिल्ली हवाईअड्डा एफआईडीएस के अनुसार, बुधवार को कोहरे के कारण 170 डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स में देरी की सूचना है। कम विजिबिलिटी के चलते 21 घरेलू आगमन, 16 घरेलू प्रस्थान, 13 अंतर्राष्ट्रीय प्रस्थान और 3 अंतर्राष्ट्रीय आगमन...
800 मीटर से कम दृष्यता लैंड नहीं करेगी फ्लाइट, एक साथ कंट्रोल हो सकेंगी 400 फ्लाइट्स
कहानी, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

800 मीटर से कम दृष्यता लैंड नहीं करेगी फ्लाइट, एक साथ कंट्रोल हो सकेंगी 400 फ्लाइट्स

इंदौर। आने वाले सालों में इंदौर से हवाई सफर के लिए जाने वाले लोगों के साथ ही फ्लाइट्स की संख्या भी बढ़ेगी। एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा एयरपोर्ट पर एयर ट्रैफिक कंट्रोल रूम के लिए नया वॉच टॉवर बनाया जा रहा है। जिसमें राडार सिस्टम से विमानों की जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल 100 से 150 फ्लाइट कंट्रोल की सुविधा है। राडार सिस्टम होने से यह क्षमता 400 तक पहुंचेगी। नए राडार सिस्टम से फ्लाइट्स की लाइव स्थिति स्क्रीन पर नजर आएगी। अभी पुराने सिस्टम से स्क्रीन पर यह जानकारी मिलती है। नए सिस्टम से पीछे आने वाले विमान की गति को भी कंट्रोल करने में मदद मिलेगी। 150 किलोमीटर दूर से मिल जाती है जानकारी इंदौर एयरपोर्ट की सीमा से 150 किलोमीटर के दायरे में आने वाले विमान की जानकारी एटीसी रूम में मिलती है। इसके बाद एटीसी रूम का काम शुरू होता है। दिशा के साथ ही विमान कितनी ऊंचाई से उड़ाया जाए यह संदे...
कलेक्टर के बाद तहसीलदार का VIDEO सामने आया, किसान को कहा- अंडे का चूजा
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

कलेक्टर के बाद तहसीलदार का VIDEO सामने आया, किसान को कहा- अंडे का चूजा

सोनकच्छ से पांच किमी दूर ग्राम कुमारिया राव में फसल के बीच बिजली के पोल लगाने को लेकर किसान और तहसीलदार अंजली गुप्ता आमने-सामने हो गए। इस दौरान किसान के बेटे ने अंग्रेजी में 'यू आर रिस्पॉन्सिबल' कहा तो तहसीलदार अंजली गुप्ता भड़क उठीं। कहा- चूजे हैं ये अंडे से निकले नहीं, बड़ी-बड़ी मरने-मारने की बात करते है। अभी तक आराम से बात कर रही थी। आज इसने कैसे बोल दिया। मैं कैसे रिस्पॉन्सिबल हूं? क्या मैंने बोला एमपीपीटीएल को। मैं तहसीलदार हूं। शासन को आपने चुना...। इस बीच वीडियो बना रहे व्यक्ति के हाथ से फोन लेकर उन्होंने वीडियो डिलीट करवाया। ग्रामीणों और परिजनों ने माफी भी मांगी। मामला 11 जनवरी का है। घटना का वीडियो सोमवार को वायरल हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर कलेक्टर ने तहसीलदार को जिला मुख्यालय में अटैच कर दिया। दरअसल, चौबाराधीरा से सोनकच्छ तक 132 केवी लाइन के तार लगाए जा रहे हैं। सात...
रूस पर लगीं है 15 हजार से ज्यादा पाबंदियां, पहले यह देश था सबसे ज्यादा प्रतिबंधित
कहानी, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

रूस पर लगीं है 15 हजार से ज्यादा पाबंदियां, पहले यह देश था सबसे ज्यादा प्रतिबंधित

दुनियाभर के देशों की ओर से सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का सामना करने वाले राष्ट्रों की सूची में रूस का नाम शीर्ष पर है। जब से रूस ने यूक्रेन पर हमला किया, तब से लेकर अब तक रूसी व्यक्तियों और संस्थाओं पर 16,077 प्रतिबंध लगाए गए हैं, जो लुहांस्क और डोनेट्स्क क्षेत्रों को स्वतंत्र मानने से पहले की तुलना में लगभग छह गुना अधिक है। रूस पर वर्तमान में 18,772 प्रतिबंध हैं । न्यूयॉर्क स्थित प्रतिबंध निगरानी साइट कास्टेलम डॉट एआइ के आंकड़ों के अनुसार रूस पर नकेल कसने वाले देशों ने संगठनों के मुकाबले रूसी व्यक्तियों पर ज्यादा प्रतिबंध लगाए गए हैं। देश रूस पर प्रतिबंध क्यों लगा रहे हैं? फरवरी 2014 के अंत में क्रीमिया पर रूसी कब्जे के बाद अमरीका, कनाडा, यूरोपीय संघ और अंतरराष्ट्रीय संगठनों सहित कई देशों ने रूस पर प्रतिबंध लगाए। वहीं, 24 फरवरी 2022 को यूक्रेन पर रूस के हमलों की शुरुआत के स...
आठ दिन के लिए दिल्ली की फ्लाइट रद्द, मुंबई भी नहीं जाएंगे विमान
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

आठ दिन के लिए दिल्ली की फ्लाइट रद्द, मुंबई भी नहीं जाएंगे विमान

ग्वालियर में एक ओर मौसम परेशान कर रहा है वहीं यहां से आना—जाना भी कठिन होता जा रहा है। शहर में उत्तरी हवा के चलते रात के मौसम में जोरदार बदलाव आ गया है। दिन में ठिठुरन कम हुई लेकिन रात कंपकंपा रही है। हालांकि यहां 16 दिन बाद दिन का तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया। कड़ाके की सर्दी और नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बीच फ्लाइट रद्द होने की भी खबर आई है। ग्वालियर में इंडिगो की मुंबई फ्लाइट शुक्रवार को रद्द कर दी गई। शनिवार को भी मुंबई की फ्लाइट रद्द रहेगी। कंपनी अधिकारियों के अनुसार ऑपरेशन कारणों के चलते इन दोनों फ्लाइटों को रद्द किया गया है। बुरी बात तो यह है कि कंपनी ने दिल्ली की भी फ्लाइटों को भी रद्द कर दिया है। इंडिगो की आधिकारिक सूचना के अनुसार कंपनी ने 19 जनवरी से 26 जनवरी तक दिल्ली की फ्लाइट को रद्द कर दिया है। पूरे आठ दिनों तक दिल्ली की फ्लाइट रद्द रहेंगी। इसके...
घाटी में सेना शुरू करेगी ‘ऑपरेशन सर्वशक्ति’, आंतकियों के सफाये के लिए चलेगा अभियान
अपराध जगत, कहानी, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

घाटी में सेना शुरू करेगी ‘ऑपरेशन सर्वशक्ति’, आंतकियों के सफाये के लिए चलेगा अभियान

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने और आतंक पर शिकंजा कसे जाने के बाद पाकिस्तान बौखला गया है। वह फिर से कश्मीर घाटी में आतंकी गतिविधियां बढ़ाने की फिराक में है। ऐसे में भारतीय सेना आतंकियों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाने जा रही है। इसका नाम 'ऑपरेशन सर्वशक्ति' दिया गया है। घाटी में आतंकी जंगलों और पहाड़ियों का फायदा उठाकर छिप जाते हैं और फिर नागरिकों या जवानों पर हमला कर देते हैं। सेना यह ऑपरेशन पीर पंजाल की पहाड़ियों के दोनों तरफ से चलाएगी। 'सर्पविनाश' की तरह चलेगा यह ऑपरेशन बताया जा रहा है कि यह ऑपरेशन भी ऑपरेशन सर्पविनाश की तरह ही चलाया जाएगा। यह ऑपरेशन इसी इलाके में 2003 में चलाया गया था। जानकारी के मुताबिक उच्चस्तरीय बैठक के बाद ऑपरेशन को चलाने का फैसला किया गया है। बैठक में गृह मंत्री अमित शाह और एनएसए अजित डोभाल भी शामिल थे। हाल के दिनों में पाकिस्तान के आतंकी संगठन द...
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को घर में ‘भारत’ ने दी पटकनी
कहानी, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को घर में ‘भारत’ ने दी पटकनी

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को अपने ही देश में तगड़ा झटका लगा है। दरअसल, माले के मेयर चुनाव में भारत-समर्थक विपक्षी दल ‘मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी’ (एमडीपी) ने राजधानी में प्रचंड जीत हासिल की है। मालदीव के लोगों ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू को झटका देते हुए एमडीपी उम्मीदवार आदम अजीम को माले का नया मेयर चुना है। बता दें कि यह पद हाल तक मुइज्जू के पास था। लेकिन पिछले साल राष्ट्रपति चुने जाने के बाद मुइज्जू ने पद से इस्तीफा दे दिया था। बता दें कि एमडीपी का नेतृत्व भारत समर्थक पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद सोलिह कर रहे हैं, जो आम चुनाव में चीन समर्थक नेता मुइज्जू से हार गए थे। भारत समर्थक पार्टी ने जीता चुनाव बता दें कि मालदीव की राजधानी माले में हाल ही में मेयर के पद के लिए चुनाव हुआ था। इसमें अजीम ने मुइज्जू की अगुवाई वाले प्रतिद्वंद्वी दल ‘पीपुल्स नेशनल कांग्रेस’ (पी...