Wednesday, September 24

कोहरे ने रोकी रफ्तार: 170 उड़ानें प्रभावित, 53 रद्द, कई ट्रेनें लेट

देशभर में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। ठिठुरन के साथ कोहरे के कारण लोगों को हाल बेहाल है। बुधवार को भी दिल्ली में कोल्ड डे की स्थिति है। आज न्यूनतम तापमान गिरकर 3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। घने कोहरे ने रेल, हवाई और सड़क यातायात की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। देश की राजधानी दिल्ली में फॉग के कारण कई उड़ाने देरी होने की सूचना है। दिल्ली एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार राजधानी में विजिबिलिटी कम होने के चलते घरेलू और अंतरराष्ट्रीय लगभग 170 उड़ानें प्रभावित हुई हैं और कुल 53 उड़ानें कैंसिल कर दी गई हैं। इसके अलावा ट्रेनों का भी यही हाल है।

170 फ्लाइट्स लेट, 53 रद्द
दिल्ली हवाईअड्डा एफआईडीएस के अनुसार, बुधवार को कोहरे के कारण 170 डोमेस्टिक और इंटरनेशनल फ्लाइट्स में देरी की सूचना है। कम विजिबिलिटी के चलते 21 घरेलू आगमन, 16 घरेलू प्रस्थान, 13 अंतर्राष्ट्रीय प्रस्थान और 3 अंतर्राष्ट्रीय आगमन सहित कुल 53 उड़ानों को रद्द कर दिया गया है।

ट्रेनों की रफ्तार भी थमी
फॉग की वजह से अधिकांश ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं। रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन वंदे भारत और हावड़ा-दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस सहित लगभग 20 ट्रेनें लेट चल रही है। इससे कई यात्री नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर फंस गए। बताया जा रहा है कि ज्यादातर ट्रेनें 6 घंटे से ज्यादा लेट है।

ये ट्रेनें चल रही है लेट
– ट्रेन संख्या 12413 : अजमेर-कटरा पूजा एक्सप्रेस
– ट्रेन संख्या 22437 : प्रयागराज-आनंद विहार एक्सप्रेस
– ट्रेन संख्या 12225 : आजमगढ़-दिल्ली जंक्शन कैफियत एक्सप्रेस
– ट्रेन संख्या 12801 : पुरी-निजामुद्दीन पुरूषोत्तम एक्सप्रेस
– ट्रेन संख्या 12451 : कानपुर-नई दिल्ली श्रमशक्ति एक्सप्रेस
– ट्रेन संख्या 12553 : सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस
– ट्रेन संख्या 12427 : रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस
– ट्रेन संख्या 20171 : रानी कमलापति- निज़ामुद्दीन वंदे भारत
– ट्रेन संख्या 12301 : हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस
– ट्रेन संख्या 12309 : राजेंद्र नगर-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस
– ट्रेन संख्या 12313 : सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस
– ट्रेन संख्या 22823 : भुवनेश्वर-नई दिल्ली राजधानी
– ट्रेन संख्या 12423 : डिब्रूगढ़-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस
– ट्रेन संख्या 12426 : जम्मूतवी-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस
– ट्रेन संख्या 22691 : बेंगलुरु-निजामुद्दीन राजधानी
– ट्रेन संख्या 12266 : जम्मूतवी- दिल्ली सराय रोहिल्ला दुरंतो
– ट्रेन संख्या 12273 : हावड़ा-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस