Tuesday, October 28

राजधानी समाचार

सत्ता की सीढ़ी’ कोल्हान में 5 पूर्व सीएम की प्रतिष्ठा दांव पर
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

सत्ता की सीढ़ी’ कोल्हान में 5 पूर्व सीएम की प्रतिष्ठा दांव पर

सत्ता की सीढ़ी माने जाने वाले कोल्हान इलाके में पिछली बार की चूक से सबक लेते हुए भाजपा ने इस बार पूरी ताकत झोंक दी है। सोरेन पिता-पुत्र को छोड़कर राज्य के सभी पांच पूर्व मुख्यमंत्रियों की प्रतिष्ठा कोल्हान इलाके में दांव पर है जो भाजपा के साथ खड़े हैं। ‘कोल्हान टाइगर’ के नाम से चर्चित झामुमो नेता चंपाई सोरेन के पार्टी में आने से भी भाजपा को सीटों का लाभ होने की उम्मीद है। 14 सीटों पर भाजपा का नहीं खुला था खाता पिछले चुनाव (2019) कोल्हान इलाके की 14 सीटों पर भाजपा का खाता भी नहीं खुला था। झामुमो ने 11 और उसकी सहयोगी कांग्रेस ने दो सीटें जीती थीं और प्रदेश में सरकार बनाई थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास खुद जमशेदपुर पूर्व सीट पर भाजपा के बागी सरयू राय से चुनाव हार गए थे। कोल्हान की 14 में से 13 सीटें जीतकर झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सत्ता में पहंचने में सफल रहा था। इस बार बदले हैं समी...
डीजे की आवाज से परेशान होकर महिला आईएएस शैलबाला मार्टिन ने सोशल मीडिया पर व्यक्त की अपनी पीड़ा। मंदिर के लाउडस्पीकर पर भी सवाल उठाते हुए कहा- ये आधी रात तक बजते हैं, उनसे किसी को डिसटरबेंस नहीं होता।
Culture, Politics, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान

डीजे की आवाज से परेशान होकर महिला आईएएस शैलबाला मार्टिन ने सोशल मीडिया पर व्यक्त की अपनी पीड़ा। मंदिर के लाउडस्पीकर पर भी सवाल उठाते हुए कहा- ये आधी रात तक बजते हैं, उनसे किसी को डिसटरबेंस नहीं होता।

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार के सख्त आदेश के बाद भी सूबे के अधिकतर इलाकों में डीजे की धुन और लाउड स्पीकर की आवाज पर नियंत्रण नहीं किया जा रहा है। इसकी हकीकत तब जाहिर हुई, जब सूबे की राजधानी भोपाल में डीजे की असहनीय आवाज ने एक महिला आईएएस को परेशान कर दिया। हम बात कर रहे हैं, आईएएस शैलबाला मार्टिन की, जिन्होंने नियमों की धज्जियां उड़ाती डीजे की आवाज पर चिंता व्यक्त की है। आईएएस शैलबाला मार्टिन ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लंबा चौड़ा पोस्ट लिखते हुए कहा- ‘भोपाल के चार इमली जैसे इलाके में जहां पुलिस कमिश्नर का खुद का आवास हैं। चार इमली में फुल वॉल्यूम में डीजे पर भयानक शोर करते हुए बजने वाले भजनों के साथ मंत्री, अफसर के बंगलों के सामने से झांकियां निकाली गई। लेकिन, कहीं किसी तरह की कोई रोक-टोक देखने को नहीं मिली। उन्होंने आगे कहा कि, ‘पुलिस थाना मुश्किल से आधा किलोमीटर की दूरी पर है। चार...
Tikamgarh – कलेक्टर के निर्देश का नहीं हो रहा पालन
Culture, Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान

Tikamgarh – कलेक्टर के निर्देश का नहीं हो रहा पालन

जिले में संचालित निजी स्कूलों द्वारा बसों का संचालन किया जा रहा है। उनके द्वारा बच्चों को घर से स्कूल और स्कूल से घर छोड़ा जा रहा है। उनकी सुरक्षा के लिए स्कूल वाहनों में सीसीटीवी कैमरे और महिला कर्मचारी रखने के निर्देश थे। जिसको लेकर निजी स्कूल संचालकों की बैठक आयोजित की गई थी। लेकिन जिम्मेदारों द्वारा निर्देशों का पालन नहीं किया गया है।कक्षा एक से १२ वीं तक निजी स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। निजी स्कूलों में हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं अध्ययन कर रही है। उन्हें स्कूल बस, वैन, कार, ऑटो के साथ अन्य वाहनों से घर से स्कूल और स्कूल से घर छोड़ा जा रहा है, लेकिन उनकी सुरक्षा के लिए किसी भी स्कूल वाहन में महिला कर्मचारी नहीं है। जबकि कलेक्टर ने टीएल बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी को स्पष्ट निर्देश दिए थे एक भी बसों में नहीं मिला महिला कर्मचारीमंगलवार और बुधवार को टीम ने जिला अस्पताल ...
यूपी के मुरादाबाद में एक नौकरानी ने करीब 50 लाख के गहने चुराकर प्लाट खरीदा और उस पर घर बनवा लिया। वह 12 साल से सपा नेता के यहां काम कर रही थी।
Culture, Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

यूपी के मुरादाबाद में एक नौकरानी ने करीब 50 लाख के गहने चुराकर प्लाट खरीदा और उस पर घर बनवा लिया। वह 12 साल से सपा नेता के यहां काम कर रही थी।

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में सपा नेता और होटल कारोबारी के घर से 70 लाख रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। इसमें नौकरानी और उसके पति को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 12 लाख रुपये कीमत के जेवरात और पांच लाख रुपये नगद बरामद हुए हैं। मुरादाबाद में सपा नेता एवं होटल कारोबारी के आवास विकास कॉलोनी स्थित घर से जेवरात और नगदी सहित 70 लाख की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। रिपोर्ट दर्ज होने पर सिविल लाइंस पुलिस ने नौकरानी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 12 लाख कीमत के जेवरात और पांच लाख रुपये नगदी बरामद कर लिया है। पुलिस का कहना है कि चोरी के माल को बेचकर नौकरानी ने अपना मकान बनवाया है। पुलिस लाइन में एसपी सिटी रणविजय सिंह एवं सीओ अर्पित कपूर ने पत्रकारों को बताया कि आवास विकास के रहने वाले जुहैब यार खां सपा के नेता के साथ एक होटल क...
सर्दी बढ़ते ही वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने की आशंका, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हुआ सक्रिय।
Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान

सर्दी बढ़ते ही वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने की आशंका, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड हुआ सक्रिय।

दिल्ली और एनसीआर में वायु प्रदूषण का संकट अब लखनऊ तक पहुंच गया है। जैसे-जैसे तापमान गिरता जा रहा है, लखनऊ में भी हवा की गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका जताई जा रही है। वायु प्रदूषण विशेषज्ञों के अनुसार, राजधानी में तापमान के गिरते ही वायु प्रदूषण की मात्रा खतरनाक स्तर पर पहुंचने का खतरा है। इसे ध्यान में रखते हुए राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया है। हालांकि अन्य सरकारी महकमे अभी प्रदूषण रोकथाम के प्रयासों में सुस्त नजर आ रहे हैं। फिर भी  बोर्ड ने संवेदनशील क्षेत्रों को चिह्नित करने के लिए दो टीमों को मैदान में उतारा है। इन टीमों का मकसद है वायु प्रदूषण के हॉट स्पॉट्स की पहचान करना और प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों व निर्माण स्थलों पर सख्त निगरानी रखना। पिछले एक सप्ताह के दौरान लखनऊ की हवा की गुणवत्ता संतुलित बनी हुई थी...
राजधानी जयपुर सहित लगभग पूरे प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने आज जयपुर सहित पांच संभागों में बौछारों का अलर्ट जारी किया गया है।
Culture, Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान

राजधानी जयपुर सहित लगभग पूरे प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने आज जयपुर सहित पांच संभागों में बौछारों का अलर्ट जारी किया गया है।

राजधानी जयपुर सहित लगभग पूरे प्रदेश में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। मौसम विभाग ने आज जयपुर सहित पांच संभागों में बौछारों का अलर्ट जारी किया गया है। इससे गुलाबी सर्दी बढ़ने की संभावना है। मौसम में ठंडक बढ़ने से लोग पड़ रही गर्मी से राहत की सांस लेंगे। मौसम विभाग के अनुसार आज जयपुर, भरतपुर, कोटा, उदयपुर और जोधपुर संभाग में हल्की वर्षा होने की संभावना है। वहीं बीती रात दौसा जिले में चने के आकार के ओले गिरने की भी सूचना है। बदले मौसम के मिजाज से प्रदेश में सर्दी दस्तक देगी और मौसम में ठंडक बढ़ेगी। जानकारी के अनुसार, प्रदेश में बदले मौसम के मिजाज के चलते फिर से बादलों ने कई जिलों में डेरा डाल दिया है। प्रदेश के पूर्वी इलाकों में कल गिरी बौछारों ने रात में बढ़ते पारे की रफ्तार पर आंशिक ब्रेक लगाए। वहीं आज जयपुर समेत कई जिलों में छाए बादलों ने बारिश की संभावना बढ़ा दी है। ...
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता चंपई सोरेन (Champai Soren) ने पार्टी की ओर से जारी की गई उम्मीदवारों (BJP candidates List) की सूची पर प्रतिक्रिया दी।
Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता चंपई सोरेन (Champai Soren) ने पार्टी की ओर से जारी की गई उम्मीदवारों (BJP candidates List) की सूची पर प्रतिक्रिया दी।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता चंपई सोरेन (Champai Soren) ने पार्टी की ओर से जारी की गई उम्मीदवारों (BJP candidates List) की सूची पर प्रतिक्रिया दी। झारखंड चुनाव (Jharkhand Assembly Election 2024) के मुद्दों पर प्रकाश डाला। चंपई सोरेन ने कहा, ‘जो सूची जारी की गई है, वह सही है। पूरे प्रदेश में लोग खुश हैं BJP नेता चंपई सोरेन ने बताया कि झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा महत्वपूर्ण है और आदिवासियों की भूमि की सुरक्षा एक बड़ी चिंता का विषय है। खासकर, यदि नियमों में कोई बदलाव होता है और आदिवासियों की जमीन छीनी जाती है, तो यह बहुत बड़ा मुद्दा बन जाएगा। उन्होंने अपने अनुभवों का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने पांच महीने सत्ता में रहते हुए पारदर्शिता से काम करने का प्रयास किया था। उन्होंने कहा मैंने अपने कार्यकाल में भ्रष्टाचार से दूर रहने का प्रयास किया और जनता ने उनके काम की प्रशंसा क...
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को भाजपा ने 99 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी।
Culture, Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा और ज्ञान

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को भाजपा ने 99 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी।

 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को भाजपा ने 99 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को एक बार फिर नागपुर दक्षिण-पश्चिम से प्रत्याशी बनाया गया है। सूची में 13 महिलाओं को टिकट दिया गया है जबकि 71 विधायकों को फिर से मौका दिया गया है। सिर्फ तीन विधायकों के टिकट काटे गए हैं। सूची में छह सीटों पर अजा और चार पर जजा को टिकट दिया गया है। तीन निर्दलीय विधायक भी इस बार भाजपा की टिकट पर मैदान में उतरेंगे। महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले को कामठी सीट से टिकट दिया गया है। पिछले चुनाव में उनका टिकट कट गया था। भाजपा की सूची के मुताबिक पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे के बेटे नितेश राणे कंकावली से चुनाव लड़ेंगे। शिंदे सरकार में मंत्री चंद्रकांत पाटिल एक बार फिर से कोथरूड सीट से उतरेंगे। लोकसभा चुनाव हारे सुधीर मुनगंटीवार बल्लारपुर से चुनाव ...
पीएम नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते रूस जाएंगे।
Culture, Politics, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान

पीएम नरेंद्र मोदी अगले हफ्ते रूस जाएंगे।

अगले हफ्ते रूस (Russia) के दौरे पर जाएंगे। पीएम मोदी का यह दो दिवसीय रूस दौरा 22-23 अक्टूबर को होगा। इस दौरान पीएम मोदी कज़ान (Kazan) में आयोजित होने वाले 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit) में शामिल होंगे। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने आमंत्रण पर पीएम मोदी रूस जा रहे हैं। पुतिन ने पहले पीएम मोदी को व्यक्तिगत रूप से ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रण दिया था और उसके बाद जब उनके राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहाकार अजीत डोभाल (Ajit Dival) रूस गए थे और पुतिन से मिले, तब भी उन्होंने डोभाल के ज़रिए पीएम मोदी को रूस आने का आमंत्रण भेजा था। 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन 22-24 अक्टूबर को होगा। भारत ब्रिक्स का अहम और संस्थापक सदस्य है। इस साल का ब्रिक्स शिखर सम्मेलन हर बार की ही तरह अहम है, लेकिन इस बार ब्रिक्स में शामिल हुए नए सदस्य देश पहली बार इस शि...
बिहार के बांका जिले के फूलीडूमर थाना क्षेत्र के नगरडीह गांव के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक कांवरियों के झुंड में घुस गया।
Travel, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा और ज्ञान, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

बिहार के बांका जिले के फूलीडूमर थाना क्षेत्र के नगरडीह गांव के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक कांवरियों के झुंड में घुस गया।

बिहार के बांका जिले के फूलीडूमर थाना क्षेत्र के नगरडीह गांव के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक कांवरियों के झुंड में घुस गया। इस घटना में पांच कांवरियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश की लहर फैल गई है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है और घायलों की सहायता में जुटी हुई है। यह घटना सावन के महीने में कांवर यात्रा के दौरान हुई, जब श्रद्धालु भगवान शिव की आराधना के लिए यात्रा पर थे। मिली जानकारी के अनुसार, सभी कांवरिया सुल्तानगंज से गंगा नदी का पवित्र जल लेकर गौरनाथ महादेव मंदिर की ओर जा रहे थे, जब यह हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक अचानक श्रद्धालुओं के झुंड में घुस गया, जिससे पांच कांवरियों की मौके पर ही मौत हो गई और 20 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चाल...