Sunday, October 19

आंदोलन

पाकिस्तान का सनसनीखेज दावा: 4-5 मई की रात भारतीय नौसेना का विमान उनकी रडार पर, वीडियो जारी
अपराध जगत, आंदोलन, इतिहास की गाथा, कहानी, देश विदेश, विविध, संपादकीय, हादसा

पाकिस्तान का सनसनीखेज दावा: 4-5 मई की रात भारतीय नौसेना का विमान उनकी रडार पर, वीडियो जारी

पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत के खिलाफ सनसनीखेज दावा कर क्षेत्रीय तनाव को हवा दी है। पाकिस्तानी नौसेना ने हाल ही में एक वीडियो जारी कर दावा किया है कि 4-5 मई 2025 की रात को भारतीय नौसेना का एक विमान उनकी रडार की निगरानी में था। यह वीडियो, जो कथित तौर पर पाकिस्तानी रडार सिस्टम की स्क्रीन का है, एक अज्ञात विमान की गतिविधियों को दर्शाता है, जिसे पाकिस्तान ने भारतीय नौसेना का होने का दावा किया है। पाकिस्तानी नौसेना के आधिकारिक बयान के अनुसार, यह विमान उनकी समुद्री सीमा के निकट उड़ान भर रहा था, और उनकी रडार प्रणाली ने इसे स्पष्ट रूप से ट्रैक किया। वीडियो में रडार स्क्रीन पर एक चलता हुआ बिंदु दिखाई देता है, जिसे पाकिस्तानी नौसेना ने भारतीय विमान के रूप में पहचाना। हालांकि, वीडियो की प्रामाणिकता और इसमें दिखाए गए विमान की वास्तविक पहचान अभी तक स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं की गई है। यह दावा ...
बाबिल खान के वीडियो के बाद करीबी दोस्त ने किया खुलासा, बोले- वह एंग्जाइटी अटैक से…
अपराध जगत, आंदोलन, कहानी, विविध, संपादकीय, हादसा

बाबिल खान के वीडियो के बाद करीबी दोस्त ने किया खुलासा, बोले- वह एंग्जाइटी अटैक से…

फेमस एक्टर रहे इरफान खान के निधन के बाद लोग उनके बेटे बाबिल खान से एक खासा कनेक्शन फील करते हैं। अक्सर लोग उनके फोटो और वीडियो पर प्यार लुटाते भी नजर आते हैं। अब इसी बीच रविवार को बाबिल खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। इसमें वह फूट-फूटकर रो रहे थे और बॉलीवुड के कुछ जाने माने लोगों का नाम लेकर कई बातें कही थीं। उनका ये वीडियो देखते-देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। बाबिल के इस वीडियो को हर कोई अपने तरीके से देखने और समझने लगा। उनके कई फैंस इस वीडियो को बाद परेशान भी हो उठे। अब इसी बीच बाबिल खान के एक दोस्त ने उन्हें लेकर राज खोला है। बाबिल खान का जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसे लेकर उनके खास दोस्त राघव जुआल ने मेल्टडाउन पर ई-टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘मैंने बाबिल की मां सुतापा मैम से बात की। उन्होंने बताया कि वह एंग्जायटी अटैक से गुजर रहे हैं’। सुतापा ने राघव क...
जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम, पुंछ में 5  बरामद; जेलों पर आतंकी हमले का अलर्ट
अपराध जगत, आंदोलन, आर्थिक जगत, कहानी, विविध, संपादकीय, हादसा

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की बड़ी साजिश नाकाम, पुंछ में 5 बरामद; जेलों पर आतंकी हमले का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ा ही जा रहा है। इसी बीच सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों की एक बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है। पहलगाम के बाद पुंछ में आतंकवादी बड़े हमले की फिराक में थे। समय रहते जवानों ने उनके मनसुबों पर पानी फेर दिया। सुरक्षाबलों ने सोमवार को पुंछ से 5 IED, वायरलेस सेट और कुछ कपड़े जब्त किए है। इसके बाद इलाके में भारतीय सेना के और रोमियो द्वारा ऑपरेशन जारी है। सुरक्षाबलों ने आतंकियों के ठिकाने का पर्दापास करते हुए , वायरलेस सेट और कुछ कपड़े बरामद हुए हैं। जवानों को यह सफलता पुंछ के सूरनकोट में मारहोट गांव में मिली है। सुरक्षा बलों का कहना है कि यह आतंकियों के छिपने की जगह है। सूरनकोट में इस बरामदगी के बाद श्रीनगर सेंट्रल जेल और जम्मू की कोट बलवाल जेल की सुरक्षा कड़ी कर दी है। क्योंकि इन जेलों में कई आतंकियों को बंद कर...
 जमकर बरसेंगे चौके- छक्के, क्या फिर हाईस्कोरिंग होगा मुक़ाबला? पढ़ें मुंबई की पिच का हाल
आंदोलन, कहानी, खेल जगत, विविध, संपादकीय

 जमकर बरसेंगे चौके- छक्के, क्या फिर हाईस्कोरिंग होगा मुक़ाबला? पढ़ें मुंबई की पिच का हाल

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 56वां मुकाबला पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच को जीत दोनों टीम प्लेऑफ की दावेदारी मजबूत करना चाहेंगी। अंक तालिका में मुंबई और गुजरात दोनों के 14- 14 अंक हैं। नेट रन रेट बेहतर होने की वजह से मुंबई तीसरे और गुजरात चौथे स्थान पर है। ऐसे में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला कांटे की टक्कर का हो सकता है। तो आइए इस मैच से पहले जानते हैं मुंबई की पिच का हाल। वानखेड़े स्टेडियम की पिच हमेशा से बल्लेबाजों के लिए अनुकूल रही है। यहां की लाल मिट्टी से बनी पिच में स्वाभाविक उछाल होती है, जिससे गेंद बल्ले पर अच्छे से आती है और बल्लेबाजों को शॉट खेलने में आसानी होती है। यही वजह है कि इस मैदान पर हाई-स्कोरिंग मुकाबले आम बात हैं। स्पिन गेंदबाजों को इस पिच से ज्यादा सहायता नही...
श्रमिकों के लिए खुशखबरी, 6 से 8 मई तक निशुल्क शिविरों में बनेगा ई-श्रम कार्ड, यह मिलेगा फायदा
अपराध जगत, आंदोलन, आर्थिक जगत, कहानी, विविध, संपादकीय, हादसा

श्रमिकों के लिए खुशखबरी, 6 से 8 मई तक निशुल्क शिविरों में बनेगा ई-श्रम कार्ड, यह मिलेगा फायदा

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर महानगर द्वितीय की सचिव पल्लवी शर्मा ने जानकारी दी कि इन शिविरों में श्रमिकों का मौके पर ही ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर ई-श्रम कार्ड जारी किया जाएगा। यह कार्ड श्रमिकों को राज्य सरकार की अनेक कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने में सहायक होगा। इन शिविरों में 18 से 60 वर्ष आयु वर्ग के श्रमिक आधार कार्ड, बैंक पासबुक और मोबाइल लेकर आकर तत्काल पंजीकरण करा सकते हैं। ई-श्रम कार्ड से श्रमिकों को छात्रवृत्ति, प्रोत्साहन राशि, दुर्घटना सहायता, गंभीर बीमारियों में आर्थिक सहायता, बच्चियों के विवाह में मदद, बीमा योजनाएं, ट्यूशन फीस की पुनर्भरण और खेल प्रतियोगिताओं में भागीदारी पर वित्तीय लाभ जैसी योजनाओं का लाभ मिलेगा।इस अभियान में एक्शन एड स्वयंसेवी संस्था, ट्रेड यूनियन और कॉमन सर्विस सेंटर भी सहयोग कर रहे हैं। यह पहल असंगठित श्रमिकों को अधिकारों से जोड़ने और उन्हें सामाजिक सुरक्...
धमतरी शहर को मिली सिटी बस की सौगात! जानें 6 वर्षों से बस सेवा बंद होने का क्या था कारण..
अपराध जगत, आंदोलन, आर्थिक जगत, कहानी, विविध, संपादकीय, हादसा

धमतरी शहर को मिली सिटी बस की सौगात! जानें 6 वर्षों से बस सेवा बंद होने का क्या था कारण..

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में वर्ष-2015 में धमतरी शहर को सिटी बस की सौगात मिली। सुविधा के लिए शासन ने 10 सिटी बसें दी। सस्ती बस सेवा का लाभ लोगों को 4 साल ही मिल पाया। पिछले 6 वर्षों से सिटी बस सेवा बंद है। कांग्रेस के कार्यकाल में बस सेवा फिर से शुरू नहीं हो पाई निगम में भाजपा की वापसी होने के बावजूद अब तक सिटी बस सेवा को लेकर कोई ठोस प्रयास नहीं हुआ। हालांकि महापौर जल्द से जल्द बस सेवा शुरू करने की बात कह रहे हैं। वर्ष-2017 में शहर व आसपास 7 स्थानों में प्रतीक्षालय भी बनाया गया। इसमें लगभग 10 लाख रूपए खर्च किया गया। अब ये सिटी बस स्टाप कंडम हो रहे हैं। असर-का लाभ पूर्व में छात्र-छात्राओं को मिल रहा था। शहर से 10 से 20 किमी परिधि में संचालन होने से स्कूल व कॉलेज के छात्रों को सुविधा मिल रही थी। साथ ही डेढ़ लाख से अधिक जनता को भी इसका लाभ मिल रहा था। अब सभी प्राइवेट बसों में महंगा सफर ...
बाबा रामदेव का ‘फ्यूचर प्लान’ सुन घबरा जाएगा पाकिस्तान! दावा- युद्ध में इतने दिन में हार जाएगा दुश्मन
अपराध जगत, आंदोलन, कहानी, विविध, संपादकीय, हादसा

बाबा रामदेव का ‘फ्यूचर प्लान’ सुन घबरा जाएगा पाकिस्तान! दावा- युद्ध में इतने दिन में हार जाएगा दुश्मन

पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले ने भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को चरम पर पहुंचा दिया है। इस हमले में आतंकवादियों ने निहत्थे पर्यटकों को निशाना बनाया, जिसमें 26 लोगों की दर्दनाक मौत हुई। इस घटना ने पूरे भारत में पाकिस्तान के खिलाफ गुस्से की लहर दौड़ा दी है। इसी बीच, योग गुरु बाबा रामदेव ने पाकिस्तान की ताकत को लेकर सनसनीखेज बयान दिया है, जिसने कराची से लाहौर तक हड़कंप मचा दिया है। बाबा रामदेव ने बेबाकी से कहा, “पाकिस्तान एक नापाक देश है, जो अपने आप में ही टूट रहा है। पख्तून, बलूचिस्तान और पीओके के लोग अपनी आजादी की मांग कर रहे हैं। पाकिस्तान में भारत से युद्ध करने की ताकत ही नहीं है। वह भारत के सामने चार दिन भी युद्ध में टिक नहीं सकता।” रामदेव ने पाकिस्तान की कमजोर स्थिति को उजागर करते हुए दावा किया कि वह आंतरिक संघर्षों से जूझ रहा है और बाहरी ताकत का मुकाबला करने की स्थिति में ...
ट्रेन की चपेट में आया सेना का जवान, दर्दनाक मौत
अपराध जगत, आंदोलन, कहानी, विविध, संपादकीय, हादसा

ट्रेन की चपेट में आया सेना का जवान, दर्दनाक मौत

के नरसिंहपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां ट्रेन हादसे में सेना के जवान की जीवन लीला समाप्त हो गई। दरअसल नरसिंहपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार की ट्रेन की चपेट में आने से सेना के जवान की मौत हो गई। सूचना पर सागर से सेना की टीम व परिजन शव लेने पहुंचे। शव देखकर परिजन की चीखें निकल गई। महाराष्ट्र के ग्राम गांधारी बुलढाना निवासी नागरे सुनील अंबादास (32) सागर में सेना की ईएमई शाखा में पदस्थ थे। वे छुट्टियां लेकर परिवार को लेने घर गांधारी जा रहे थे। जीआरपी के अनुसार जिस वक्त यह घटना हुई उस दौरान 12854 अमरकंटक एक्सप्रेस निकली थी। संभावना है कि जवान की उसी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। रविवार को शिनाख्त होने पर घटना की सूचना सागर कैंट को दी गई। जिसके बाद जवान के परिजन सहित सागर से सेना की एक टीम शाम को नरसिंहपुर पहुंची। शव को पूरे सम्मान के साथ ले जाया गया।...
‘3 राज्यों के 21 जिलों को मिलाकर चंबल प्रदेश बनाओ’, महापंचायत में नौजवानों ने उठाई बड़ी मांग
आंदोलन, आर्थिक जगत, इतिहास की गाथा, कहानी, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

‘3 राज्यों के 21 जिलों को मिलाकर चंबल प्रदेश बनाओ’, महापंचायत में नौजवानों ने उठाई बड़ी मांग

मध्य प्रदेश के भिंड जिले के अंतर्गत फूप में चंबल प्रदेश की मांग के लिए रविवार को किसान नौजवान मंच परिवार ने जनजागरण महापंचायत का आयोजन किया। सर्व समाज के साथ दिमनी के पूर्व विधायक रविंद्र सिंह तोमर भिड़ौसा ने चंचल को अलग प्रदेश का दर्जा दिलाने की मांग रखी। कार्यक्रम में चिलोंगा धाम के महंत श्रीनिवास अवधूत, क्षत्रिय समाज सुधार समिति के अध्यक्ष रामअवतार सिंह चच्चू, अशोक तोमर सहित सामाजसेवी और किसान मौजूद रहे। पूर्व विधायक तोमर ने कहा चंबल को अलग प्रदेश बनाकर तीन राज्यों (मध्यप्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश) का भरत मिलाप करवाना है। चंबल प्रदेश बनाना बेहद जरूरी है। केंद्रीय नेतृत्य का सहारा लेकर आगे बढ़ेंगे। राज्य का दर्जा प्राप्त करने सभी तीनों राज्यों के मुयमंत्री से मिलेंगे। उन्होंने स्वीकार किया कि अलग राज्य बनाने का बीड़ा किसी एक व्यक्ति का नहीं है, बल्कि चंबल क्षेत्र के विकास के लिए स...
भाई ने उजाड़ा बहन की मांग का सिंदूर! घरेलू विवाद में दामाद की पीट-पीटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
अपराध जगत, आंदोलन, कहानी, विविध, संपादकीय, हादसा

भाई ने उजाड़ा बहन की मांग का सिंदूर! घरेलू विवाद में दामाद की पीट-पीटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

 छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के डभरा में घरेलू विवाद को लेकर भाई ने अपने ही बहन की मांग का सिंदूर मिटा दिया। ससुराल पहुंचे दामाद की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना शनिवार रात डभरा थाना क्षेत्र के ग्राम फरसवानी की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डभरा पुलिस के मुताबिक, जैजैपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नंदेली निवासी अशोक कुमार चंद्रा की शादी फरसवानी निवासी रामेश्वर चंद्रा की बहन के साथ हुई थी।अशोक 3 मई को जाने के लिए निकला था और शाम 6 बजे फरसवानी पहुंचा, जहां पहले गांव में वह अपने एक रिश्तेदार के घर रुका। शाम 7 बजे किसी बात को लेकर अशोक अपनी पत्नी से झगडऩे लगा। जिसे देखकर बड़ा साला रामेश्वर आवेश में आ गया। रामेश्वर ने रात में अपने दोस्त शीलाराम कहरा के साथ अशोक को सुनसान जगह पर ले गए और नीम पेड़ के नीचे नीम की सांटी तोडक़र और बेल्ट से बेदम पिटाई कर दी। जिससे अशोक की मौके पर ही ...