Sunday, October 26

आंदोलन

रामलला का आशीर्वाद लेकर रोड शो करेंगे PM मोदी, इटावा और सीतापुर में भी गरजेंगे प्रधानमंत्री
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

रामलला का आशीर्वाद लेकर रोड शो करेंगे PM मोदी, इटावा और सीतापुर में भी गरजेंगे प्रधानमंत्री

PM मोदी आज इटावा, सीतापुर में जनसभा करेंगे और अयोध्या में रोड शो करेंगे। आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बदायूं में रोड शो करेंगे। CM योगी हरदोई और इटावा में जनसभा के बाद शाम को अयोध्या में मोदी के रोड शो में शामिल होंगे। PM मोदी करेंगे रोड शो PM मोदी आज इटावा में दोपहर 2:45 बजे और सीतापुर में 4:45 बजे जनसभा करेंगे। इसके बाद आज शाम को 7:15 बजे अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पथ से लता चौक तक करीब 2km लंबा रोड शो करेंगे। अयोध्या में रोड शो से पहले PM मोदी रामलला के दर्शन करेंगे। जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी करीब दो घंटे राम की नगरी में बिताएंगे। अखिलेश यादव एटा में करेंगे जनसभा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज दोपहर 12 बजे एटा जिले में जनसभा करेंगे। यहां से अखिलेश यादव आगरा सीट के सपा प्रत्याशी सुरेश चंद्र कर्दम के समर्थन में जनता से वोट की अपील करेंगे। CM योगी तीन लोकस...
गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा दावा-4 जून को दोपहर 1 बजे तक NDA को मिल जाएंगी 400 सीटें
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा दावा-4 जून को दोपहर 1 बजे तक NDA को मिल जाएंगी 400 सीटें

भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता और देश के गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम को लेकर बड़ा दावा किया है। 31 दिन पहले ही उन्होंने कहा है कि 4 जून दोपहर 1 बजे तक राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को 400 से ज़्यादा सीटें मिल जाएंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता के आशीर्वाद से लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। विपक्षी की क्या बात करें वह हर हार को लोकतंत्र पर हमला बताते हैं। ईवीएम का दोष देते हैं। जहां जीतेंगे वहां ईवीएम ठीक है और जहां हारेंगे वहां खराब। अगर ईवीएम में दोष है तो जहां जीते हो वहां से ​शपथ न लो। सूरत और इंदौर में खेल गृहमंत्री अमित शाह ने सूरत और इंदौर में हुए राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर कहा कि अब तक देश में 37 लोग निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इसमें से ज्यादातर कांग्रेस प्रत्याशी रहे हैं। राहुल गांधी को उस समय इशारा करना चाहिए था कि उनकी कांग्रेस पार्...
‘सर्जिकल स्ट्राइक और एयरस्ट्राइक ने पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया’- झारखंड में गरजे पीएम मोदी
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

‘सर्जिकल स्ट्राइक और एयरस्ट्राइक ने पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया’- झारखंड में गरजे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 4 मई को झारखंड के पलामू में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पाकिस्तान को निशाने पर लिया। पीएम ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक और एयरस्ट्राइक के तमाचे ने पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया। 2014 में आपके वोट ने ऐसा काम किया कि पूरी दुनिया भारत के लोकतंत्र की ताकत को सलाम करने लगी थी। पहले कांग्रेस की डरपोक सरकार दुनिया में जाकर रोती थी। मगर आज पाकिस्तान दुनियाभर में जाकर रो रहा है। वह बचाओ-बचाओ चिल्ला रहा है। लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि आप सभी अपने हर एक वोट के महत्व को बहुत अच्छी तरह जानते हैं। आपके इस एक वोट की ताकत से आज भारत का पूरी दुनिया में डंका बज रहा है। ‘आपके वोट से राम मंदिर बन गया- पीएम पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि 500 साल से हमारी कितनी पीड़ियां संघर्ष करती रहीं। लाखों लोग शहीद होते रहे, लंबा संघर्ष चला, शायद दुनिया में इतना लंबा संघर्ष...
रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से केएल शर्मा लड़ेंगे चुनाव, आज करेंगे नामांकन
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से केएल शर्मा लड़ेंगे चुनाव, आज करेंगे नामांकन

उत्तर प्रदेश की हाई प्रोफाइल सीट अमेठी और रायबरेली में कांग्रेस उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी गई है। पार्टी ने रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को उम्मीदवार घोषित किया है। दोनों नामों की लिस्ट आ गई है। दोनों ही सीटों पर कांग्रेस की ओर से नामांकन के दौरान रोड शो की मंजूरी ले ली गई है। सात चरण के पांचवें फेज में 20 मई को अमेठी और रायबरेली सीट पर वोटिंग होगी। दोनों सीटें परंपरागत रूप से गांधी परिवार के सदस्यों के पास रही हैं। पहली बार पार्टी ने अमेठी से गैर गांधी परिवार से उम्मीदवार बनाया है। अमेठी में बीजेपी की स्मृति ईरानी अमेठी से इस बार भी भाजपा ने सांसद स्मृति ईरानी को चुनावी मैदान में उतारा है। जबकि रायबरेली से बीजेपी ने दूसरी बार दिनेश प्रताप सिंह पर भरोसा जताया है। दिनेश 2019 का चुनाव हार गए थे। केएल शर्मा को अमेठी से टिकट लोकसभा चुनाव 2019 में अ...
सीएम साय बोले – कांग्रेस के युवराज पिकनिक में मस्त, मोदी रोज 18 घंटे काम में व्यस्त
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

सीएम साय बोले – कांग्रेस के युवराज पिकनिक में मस्त, मोदी रोज 18 घंटे काम में व्यस्त

बुधवार को जशपुर के पण्डरापाठ (चुन्दापाठ) में चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा, यह चुनाव देश की तकदीर बदलेगा। यह चुनाव नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का है। मोदी गरीब के बेटे हैं। गरीब का दर्द गरीब ही समझ सकता है। एक तरफ पिकनिक मनाने वाले कांग्रेस के युवराज हैं, दूसरी ओर पीएम मोदी हैं, जो 24 में से 18 घंटे काम करते हैं। पीएम मोदी भी कह चुके हैं कि दस साल तो ट्रेलर था, पिक्चर तो अभी बाकी है। सीएम साय ने कहा कि पांच साल तक प्रदेश में राज करने वाली कांग्रेस पार्टी ने केंद्र की योजनाओं को रोकने का काम किया, सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार किया। सभा में सीएम साय ने 7 मई को तीसरे चरण के चुनाव में रायगढ़ से भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया के लिए समर्थन भी मांगा। सीएम साय आज यहां करेंगे चुनावी जनसभा सीएम साय आज चार लोकसभा सीटों को साधते हुए कोरबा, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा...
कांग्रेस का श्रमिकों से 5 न्याय का वादा, खड़गे बोले- मैंने अपने जीवन की शुरुआत मजदूरों की वकालत करने से की
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

कांग्रेस का श्रमिकों से 5 न्याय का वादा, खड़गे बोले- मैंने अपने जीवन की शुरुआत मजदूरों की वकालत करने से की

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बुधवार को अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर असंगठित क्षेत्र में काम करने वालों के “आत्मसम्मान” को सुनिश्चित करने के लिए पार्टी की “पांच गारंटी” पर जोर दिया। खड़गे ने केंद्रीय श्रम मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल को याद करते हुए इसे अपने लिए एक “विशेष दिन” बताया। “आज मजदूर दिवस है। आज का दिन मेरे लिए विशेष है। मैंने अपना जीवन श्रमिकों के अधिकारों की वकालत करते हुए शुरू किया। केंद्रीय श्रम मंत्री के रूप में, मैंने श्रमिकों के जीवन को आसान और खुशहाल बनाने के लिए कई प्रयास किए। हमारे श्रमिकों की एक अनूठी पहचान है खड़गे ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, देश की नींव के निर्माण में योगदान। घंटों की कड़ी मेहनत, परिश्रम और संघर्ष के साथ, वे राष्ट्र निर्माण में अपनी अभिन्न भागीदारी सुनिश्चित करते हैं। कांग्रेस पार्टी की गारंटी पर प्रकाश डालते हुए, ...
जीतू पटवारी और राहुल गांधी ने बनाई नई रणनीति, बोले- ‘भाजपा’ को सबक सिखाएंगे
आंदोलन, कहानी, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

जीतू पटवारी और राहुल गांधी ने बनाई नई रणनीति, बोले- ‘भाजपा’ को सबक सिखाएंगे

कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम के नामांकन वापस लेकर भाजपा में शामिल होने की चर्चा देशभर में है जिससे कांग्रेस तिलमिलाई हुई है। मीडिया से मुखातिब हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले कि इस कुकृत्य के लिए इंदौर की जनता भाजपा को सबक सिखाए, ये लोकतंत्र की हत्या है, इंदौर का अपमान है। उन्होंने ये भी कहां कि हम किसी भी निर्दलीय प्रत्याशी का समर्थन नहीं करेंगे, नोटा का विकल्प भी है। जनता तय करे कि अहंकार से भरी भाजपा को कैसे सबक सिखाना है। एक जुटता इंदौर की पहचान चर्चा में पटवारी बोले कि इंदौर शहर में देश व दुनिया में स्वच्छता के लिए जाना जाता है, यहां की अपनी एक सभ्यता है। न्याय की नगरी है। ऐसा शहर है जिसने में पानी की लड़ाई एक जुटता होकर लड़ी। दलगत भावना से ऊपर उठकर सकारात्मक भूमिका निभाई। जितना स्वच्छ शहर है हमारा उतनी ही राजनीतिक रूप से भाजपा व उसके नेताओं ने प्रदुषित कर दिया...
राहुल गांधी के MP दौरे से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, आज BJP ज्वाइन करेंगे कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत
आंदोलन, कहानी, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

राहुल गांधी के MP दौरे से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, आज BJP ज्वाइन करेंगे कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत

मध्यप्रदेश में कांग्रेस के दिन अच्छे नहीं चल रहे हैं। एक के बाद एक कांग्रेस नेता साथ छोड़ते जा रहे हैं। सोमवार को इंदौर हुए एक बड़े घटनाक्रम के बाद अब ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में प्रभाव रखने वाले कांग्रेस के दिग्गज नेता एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत मंगलवार को भाजपा ज्वाइन करने वाले हैं। यह ऐसे समय में हो रहा है जब कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के मुरैना दौरे पर पहुंचने वाले हैं। मध्यप्रदेश में मंगलवार को कांग्रेस को एक और झटका लगने जा रहा है। पूर्व मंत्री एवं वर्तमान में कांग्रेस के विधायक और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष रामनिवास रावत अब भाजपा में जाने का मन बना चुके है। श्योपुर जिले की विजयपुर विधानसभा सीट से 6 बार के विधायक रहे राम निवास रावत ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। कुछ दिनों पहले राहुल गांधी ने उन्हें मनाने क...
भाजपा पर गरजे जयवर्धन सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया पर साधा निशाना
आंदोलन, कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

भाजपा पर गरजे जयवर्धन सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया पर साधा निशाना

लोक सभा चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024)के उत्सव के बीच कम वोटिंग ने जहां बीजेपी (BJP) की चिंता बढ़ाई है, वहीं कांग्रेस (Congress) का उत्साह बढ़ा दिया है। यही कारण है कि अब तक प्रचार मैदान में बीजेपी कांग्रेस पर हावी थी और कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रचार-प्रसार से दूर नजर आ रहे थे। लेकिन अब तीसरे और चौथे चरण के चुनाव को लेकर कांग्रेस का तूफानी प्रचार-प्रसार शुरू हो गया है। कांग्रेस नेता भाजपा पर लगातार पलटवार कर रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व मंत्री और राघौगढ़ से विधायक जयवर्धन सिंह (Jai Vardhan Singh) ने ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) पर जमकर निशाना साधा है। वहीं भाजपा के 400 पार के नारे पर तंज कसते हुए कहा है कि अब भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। सिंधिया पर जयवर्धन का बड़ा हमला बता दें कि गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट (Guna Shivpuri Lok Sabha Seat) से कांग्रेस प्रत्या...
वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए RSS ने संभाला मोर्चा, कांग्रेस ने भी शुरू की ‘स्पीकअप कैम्पेन’
आंदोलन, कहानी, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए RSS ने संभाला मोर्चा, कांग्रेस ने भी शुरू की ‘स्पीकअप कैम्पेन’

कम मतदान प्रतिशत से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भी चिंतित हैं। संघ जन जागरण अभियान चलाने जा रहा है। स्वयंसेवक घर-घर जाएंगे और प्रोजेक्टर पर राष्ट्रीय मुद्दों पर बात कर वोट का आग्रह करेंगे। 45 मिनट की जानकारी में पश्चिम बंगाल, केरल, कर्नाटक और अन्य राज्यों में हिन्दू समाज की स्थिति बताई जाएगी। राष्ट्रीय हित के कार्यों की जानकारी भी दी जाएगी, जिसमें अयोध्या में श्रीराम मंदिर व कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का जिक्र होगा। इस दौरान एक प्रवक्ता मुद्दों पर बात करेंगे। नियमित लगती हैं सैकड़ों शाखाएं इंदौर में संघ का नेटवर्क मजबूत है। सैकड़ों शाखाएं नियमित लगती हैं। टोली बनाकर घर-घर संपर्क करने की योजना पर काम शुरू हो गया है। शनिवार को संघ के अर्चना कार्यालय पर इस संबंध में बैठक बुलाकर चर्चा भी की गई थी। कांग्रेस की स्पीकअप कैम्पेन शुरू कांग्रेस भी सक्रिय हुई है। मतदाताओं से घर-घर संपर्क करते हुए सोश...