Tuesday, October 21

आंदोलन

टोंक जिले में एसडीएम थप्पड़ कांड के बाद पुलिस ने इलाके में इंटरनेट बंद कर दिया गया है।
अपराध जगत, आंदोलन, कहानी, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, हादसा

टोंक जिले में एसडीएम थप्पड़ कांड के बाद पुलिस ने इलाके में इंटरनेट बंद कर दिया गया है।

देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र के समरावता गांव को नगरफोर्ट तहसील के मामले में एसडीएम थप्पड़ कांड के बाद मौके पर नरेश मीना और उनके समर्थक धरने पर बैठ गए। मतदान पूरा होने के बाद समरावता गांव में रात में नरेश मीना के साथ बैठे ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने पहले लाठीचार्ज की कोशिश की तो ग्रामीणों ने उग्र होकर आगजनी कर दी। पुलिस ने हवाई फायर कर ग्रामीणों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस भी छोड़ी। जिससे कई घरों में आग लग गई। इसके बाद पुलिस मीना समर्थकों को खदेड़कर निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीना को गिरफ्तार कर लिया। इलाके में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। देर रात समर्थक मीना को छुड़ा ले गए। RAS एसोसिएशन ने दी चेतावनी निर्दलीय प्रत्याशी द्वारा एसडीएम को थप्पड़ मारने की आरएएस एसोसिएशन ने कड़ी निंदा की है। साथ ही आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग राज्य सरकार से की है।...
Lawrence Bishnoi का Encounter करो और 1,11,11,111 रुपए ले जाओ
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

Lawrence Bishnoi का Encounter करो और 1,11,11,111 रुपए ले जाओ

लॉरेंस बिश्नोई फिर से चर्चा में है। इस बार एक नहीं दो कारण है। एक कारण राजस्थान से जुड़ा है और दूसरा कारण महाराष्ट्र से सामने आ रहा है। दरअसल लॉरेंस का एनकाउंटर करने वाले को एक करोड़ से ज्यादा रुपए ऑफर किए जा रहे हैं और उधर एक राजनीतिक दल ऐसा है जो चाहता है कि लॉरेंस चुनाव लड़े…। दल के नेताओं को लॉरेंस में शहीद भगत सिंह की छवि दिखाई देती है। बिश्नोई फिलहाल गुजरात की जेल में बंद है। दरअसल करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत के नाम से एक वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें राज सिंह दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में कहा जा रहा है कि अगर कोई पुलिसकर्मी बिश्नोई का एनकाउंटर करता है तो वे उसे एक करोड़, 11 लाख, 11 हजार 111 रुपए इनाम में देंगे और साथ ही परिवार की सुरक्षा की जिम्मेदारी करणी सेना लेगी। वीडियो में यह भी बताया जा रहा है कि इस भारत को भय मुक्त बनाने के लिए इस तरह के खतरनाक अपराधियों का सा...
Terror Attack को लेकर दिखा आक्रोश, डॉक्टर के जनाजे में उमड़ा जन सैलाब
अपराध जगत, आंदोलन, कहानी, देश विदेश, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

Terror Attack को लेकर दिखा आक्रोश, डॉक्टर के जनाजे में उमड़ा जन सैलाब

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के गांदरबल (Ganderbal) जिले में रविवार के कायराना आतंकी हमले (Ganderbal Terror Attack) को लेकर देशभर में आक्रोश है। इस बीच हमले में मारे गए बडग़ाम के डॉ. शाहनवाज के घर हजारों लोग उनके जनाजे में उमड़े। श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुरंग निर्माण स्थल पर आतंकियों ने डॉक्टर के अलावा छह प्रवासी निर्माण कामगारों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इनमें से एक पंजाब के गुरमीत सिंह करवाचौथ वाले दिन अपनी पत्नी से फोन पर बात कर रहे थे, तभी उन्हें गोली लग गई। ऐसे ही पेशे से आर्किटेक्चर डिजाइनर शशिभूषण की पत्नी करवाचौथ का व्रत कर पति की कॉल का इंतजार कर रही थी लेकिन उनकी मौत की खबर आई। उनके पांच साल की एक बेटी है, जिसके आंसू थम नहीं रहे। बजरंग दल ने जलाए पाकिस्तान के झंडे पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा की शाखा द रेजिस्टेंस फ्रंट ने हमले की जिम्मेदारी ली है। इस बीच, जम्मू ...
सीएम के साथ दो घंटे चली बैठक, जूनियर डॉक्टरों का अनशन खत्म
अपराध जगत, आंदोलन, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा, हैल्थ

सीएम के साथ दो घंटे चली बैठक, जूनियर डॉक्टरों का अनशन खत्म

आरजी कर मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में एक महिला ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या से उत्पन्न गतिरोध सोमवार रात को समाप्त हो गया। राज्य सचिवालय नवान्न में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ लगभग दो घंटे बैठक के बाद आंदोलनकारी जूनियर डॉक्टरों ने अनिश्चितकालीन अनशन खत्म कर दिया। डॉक्टरों ने मंगलवार को प्रस्तावित पूर्ण स्वास्थ्य हड़ताल भी वापस ले ली। जूनियर डॉक्टरों का अनशन खत्म, हड़ताल वपास सीएम से मिलने के बाद जूनियर ड़क्टरों ने वेस्ट बंगाल जूनियर डॉक्टर फ्रंट की बैठक की। आंदोलनकारी डॉक्टर देवाशीष हलदर ने कहा कि घटना की शिकार महिला डॉक्टर के मां-बाप के आग्रह पर हम आमरण अनशन समाप्त कर रहे हैं लेकिन, अभया को न्याय दिलाने और राज्य के स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार लाने के लिए हमारा आंदोलन जारी रहेगा। आगामी शनिवार को हम महासम्मेलन करेंगे और आगे की रणनीति तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि हमें मालूम...
सत्ता की सीढ़ी’ कोल्हान में 5 पूर्व सीएम की प्रतिष्ठा दांव पर
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

सत्ता की सीढ़ी’ कोल्हान में 5 पूर्व सीएम की प्रतिष्ठा दांव पर

सत्ता की सीढ़ी माने जाने वाले कोल्हान इलाके में पिछली बार की चूक से सबक लेते हुए भाजपा ने इस बार पूरी ताकत झोंक दी है। सोरेन पिता-पुत्र को छोड़कर राज्य के सभी पांच पूर्व मुख्यमंत्रियों की प्रतिष्ठा कोल्हान इलाके में दांव पर है जो भाजपा के साथ खड़े हैं। ‘कोल्हान टाइगर’ के नाम से चर्चित झामुमो नेता चंपाई सोरेन के पार्टी में आने से भी भाजपा को सीटों का लाभ होने की उम्मीद है। 14 सीटों पर भाजपा का नहीं खुला था खाता पिछले चुनाव (2019) कोल्हान इलाके की 14 सीटों पर भाजपा का खाता भी नहीं खुला था। झामुमो ने 11 और उसकी सहयोगी कांग्रेस ने दो सीटें जीती थीं और प्रदेश में सरकार बनाई थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास खुद जमशेदपुर पूर्व सीट पर भाजपा के बागी सरयू राय से चुनाव हार गए थे। कोल्हान की 14 में से 13 सीटें जीतकर झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सत्ता में पहंचने में सफल रहा था। इस बार बदले हैं समी...
छठ का त्योहार नजदीक है। दिल्ली में बड़ी संख्या में बिहार और पूर्वांचल के लोग रहते हैं, जो इस त्योहार को बहुत ही श्रद्धा और आस्था के साथ मनाते हैं।
Culture, Politics, आंदोलन, इतिहास की गाथा, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, लाइफ स्टाइल, शिक्षा और ज्ञान, संपादकीय, हैल्थ

छठ का त्योहार नजदीक है। दिल्ली में बड़ी संख्या में बिहार और पूर्वांचल के लोग रहते हैं, जो इस त्योहार को बहुत ही श्रद्धा और आस्था के साथ मनाते हैं।

छठ का त्योहार नजदीक है। दिल्ली में बड़ी संख्या में बिहार और पूर्वांचल के लोग रहते हैं, जो इस त्योहार को बहुत ही श्रद्धा और आस्था के साथ मनाते हैं। लोगों में अभी से ही इस त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। लेकिन, अगर इन लोगों की नजर यमुना के मौजूदा सूरतेहाल पर गई, तो निसंदेह इनका उत्साहित मन निरुत्साहित हो सकता है, क्योंकि यमुना नदी पूरी तरह केमिकल के झाग में तब्दील हो चुकी है। यमुना का सफेद झाग दूर-दूर तक दिखाई दे रहा है, जिसे देखते ही दिल्ली सरकार के उन दावों पर सवाल खड़े होते हैं, जो यह कहते नहीं थक रही थी कि यमुना को साफ करने की दिशा में हमने कई कदम उठाए हैं। स्‍थानीय नागर‍िक हितैश कौशिक ने यमुना के प्रदूषित होने पर कहा, यमुना को प्रदूषित करने की दिशा में दिल्लीवासियों का 70 फीसद योगदान रहता है और सबसे बड़ी बात जब अरविंद केजरीवाल मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज हुए थे, त...
मौजूदा रफ्तार के साथ दुनिया में घनघोर गरीबी मिटाने में कई दशक और लग जाएंगे और रोजाना 6.85 डॉलर से ऊपर लोगों को ले जाने में एक शताब्दी से भी अधिक समय लग जाएगा।
Uncategorized, आंदोलन, आर्थिक जगत, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

मौजूदा रफ्तार के साथ दुनिया में घनघोर गरीबी मिटाने में कई दशक और लग जाएंगे और रोजाना 6.85 डॉलर से ऊपर लोगों को ले जाने में एक शताब्दी से भी अधिक समय लग जाएगा।

भारत में गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले लोगों की संख्या में कमी आई है। विश्व बैंक की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, यह 1990 के 43.1 करोड़ से कम होकर 2024 में 12.9 करोड़ (लगभग 13 करोड़) रह गई है। हालांकि, यह आंकड़ा 2.15 डॉलर प्रतिदिन के मानक पर आधारित है। मध्यम-आय वाले देशों के लिए निर्धारित 6.85 डॉलर प्रतिदिन की मानक सीमा के अनुसार, 1990 की तुलना में 2024 में ज्यादा लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन गुजर-बसर कर रहे हैं। रिपोर्ट में इसका बड़ा कारण देश में तेजी से बढ़ रही आबादी को बताया है। इससे पहले विश्व बैंक ने कहा था कि भारत में अत्यंत गरीब लोगों की संख्या 2021 में 3.8 करोड़ कम होकर 16.74 करोड़ रह गई थी। इससे पूर्व दो वर्ष के दौरान इसमें इजाफा देखा गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, अफ्रीका के सहारा क्षेत्र और अन्य पिछड़े देशों में अत्यंत गरीबी विकराल हुई है।...
सब इंस्पेक्टर पेपर लीक मामले में एसओजी ने आरपीए से दो थानेदार और गिरफ्तार किए है। थानेदार बने बेटा-बेटी के लिए मादक पदार्थ तस्कर पिता ने 20 लाख में पेपर खरीदा था।
Politics, अपराध जगत, आंदोलन, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, शिक्षा-ज्ञान

सब इंस्पेक्टर पेपर लीक मामले में एसओजी ने आरपीए से दो थानेदार और गिरफ्तार किए है। थानेदार बने बेटा-बेटी के लिए मादक पदार्थ तस्कर पिता ने 20 लाख में पेपर खरीदा था।

सब इंस्पेक्टर पेपर लीक मामले में एसओजी ने आरपीए से दो थानेदार और गिरफ्तार किए है। थानेदार बने बेटा दिनेश और बेटी प्रियंका के लिए उनके पिता ने बीस लाख रुपए पेपर खरीदा था, जो मादक पदार्थ तस्कर है। जेल से जमानत पर रिहा होने के बाद वह फरार चल रहा है। वहीं, एसओजी ने डमी अभ्यर्थी बैठाकर परीक्षा पास करने के मामले में बाड़मेर निवासी संतोष बिश्नोई को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार भाई-बहन के साथ चार अन्य प्रशिक्षु थानेदारों ने परीक्षा से पहले पेपर ले लिया था। गिरफ्तार थानेदार प्रियंका बिश्नोई व मामले में पाली के बगड़ी थाना एसएचओ गोपाल सारण भी बंद था। जेल में तीनों का गठजोड़ बन गया। जेल से बाहर आने पर भागीरथ ने बच्चों के लिए ओमप्रकाश के जरिए गोपाल से 20 लाख रुपए में सब इंस्पेक्टर का पेपर खरीदा था। उसके भाई दिनेश बिश्नोई को रविवार को न्यायालय में पेश किया। जहां एसओजी ने उन्हें 11 अक्टूबर तक रिमांड पर...
बारामूला में बदलाव की बयार, PDP की उतरी ‘हरियाली’, NC की छाई ‘लाली’,
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, शिक्षा-ज्ञान, संपादकीय

बारामूला में बदलाव की बयार, PDP की उतरी ‘हरियाली’, NC की छाई ‘लाली’,

जम्मू कश्मीर में बदलाव की बयार साफ दिखाई दे रही है। फिर चाहे बात राजनीति की हो या आतंक की। कभी पाकिस्तान से आने वाले आतंकियों का लैंडिंग ग्राउंड रहा बारामूला अब पूरी तरह से बदला- बदला नजर आ रहा है। आतंक को हवा देने वाली जमात यहां खुद अब चुनाव लड़ रही है। सड़कों पर राजनीतिक पार्टियों के झंडे नुमाया हो रहे हैं। 26 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बारामूला की सड़क झंड़ों से अटी पड़ी है। यहां 26 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। श्रीनगर से पाटन होते हुए जैसे ही बारामूला पहुचंते हैं, तो सड़क दो भागों में बंट जाती है। दाहिने तरफ की सड़क रफीयाबाद जाती है। इस सड़क पर सेब लाल और नरम हैं। राजनीतिक लड़ाई तल्ख नहीं है। बाएं तरफ की सड़क उरी की ओर जाती है। यहां 50 किलोमीटर तक अखरोट की क्यारी है। यहां सियासी जंग अखरोट के छिलके की तरह काफी कड़ी महससू हो रही है। दस साल बाद हो रहे चुनावों में ये देखना दिलचस्प होगा ...
‘दिल्ली में जंगल राज’, AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर जाहिर की चिंता
आंदोलन, कहानी, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

‘दिल्ली में जंगल राज’, AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर जाहिर की चिंता

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए लिखा कि दिल्ली में कानून व्यवस्था खत्म हो गई है। पूरी तरह से जंगल राज है। देश की राजधानी में लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। दिल्ली की कानून व्यवस्था केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अंडर आती है। उन्हें तुरंत प्रभावी कदम उठाने होंगे। अरविंद केजरीवाल ने अपने पोस्ट में अपराध की कुछ खबरों का भी जिक्र किया है। वहीं, दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली के उपराज्यपाल पर कानून व्यवस्था के बिगड़ते हालात को लेकर सवाल किए। सौरभ ने पोस्ट में लिखा, हाथ जोड़कर विनती है कि अब कुछ काम भी कर लीजिए। आपने पिछले 2 साल सिर्फ दिल्ली सरकार के कामों को रोकने में लगा दिए। हमारी कमियों को ढूंढते रहे। मगर जो जिम्मेदारी आपकी है, उसमें आप पूरी तरह फेल हो गए हैं। आपका तो वोट भी गुजरात में है मगर हमें तो दिल्ली में रहना है। दिल्ली में गैंग और गैंगस्ट...