Thursday, October 23

विविध

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले के बाद MP में आक्रोश, बोले-मुंहतोड़ जवाब दे भारत
अपराध जगत, आंदोलन, कहानी, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले के बाद MP में आक्रोश, बोले-मुंहतोड़ जवाब दे भारत

जम्मू कश्मीर में मंगलवार को हुए आतंकी हमले(Pahalgam Terror Attack) को लेकर मध्यप्रदेश में आक्रोश है। इस हमले की लोगों ने कड़ी निंदा की है। अनेक संगठनों ने इसको लेकर आक्रोश जताया है और सरकार से मांग की है कि जवाबी कार्यवाही करे और आतंकियों को सबक सिखाए। इस दर्दनाक हमले में मारे गए लोगों की आत्मशांति के लिए और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए प्रार्थना की गई है। घटना को लेकर बुधवार को अनेक स्थानों पर श्रद्धांजलि सभाओं का आयोजन होगा। बता दें कि, जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आंतकी हमले से पूरा देश सहम उठा है। इस हमले में के महू के एक प्रॉपर्टी कारोबारी सुमित शर्मा अपने परिवार के साथ फंस गए हैं। उन्होंने बताया कि आतंकी हमले होने के कुछ देर पहले ही वह बैसरन से नीचे आ गए थे। यहां सेना के जवानों ने सभी को बाहर निकाला और सुरक्षित जगह पर पहुंचाया। हरिओम शिव शक्ति अमरनाथ सेवा मंडल के अध्य...
बारातियों से भरी पिकअप पलटने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत, 20 से अधिक घायल
कहानी, विविध, संपादकीय, हादसा

बारातियों से भरी पिकअप पलटने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत, 20 से अधिक घायल

 में फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। इस बार भीषण हादसे की खबर  जिले से सामने आई है। यहां देवलौंद थाना क्षेत्र में बारातियों से भरा पिकअप वाहन पलट गया। इस भयावह दुर्घटना में 4 बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक घायल हुए हैं। मंगलवार सुबह सामने आए हादसे के अपडेट में घायलों में से 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के करौंदिया गड़ा रोड पर उस समय हुआ, जब एक तेज रफ्तार बाइक अचानक से पिकअप के सामने आ गई। टक्कर के बाद पिकअप असंतुलित होकर पलट गई। घटना में 4 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, वहीं कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पिकअप वाहन सीधी जिले के बहेरा डोल के मझौली से बारात लेकर देवलौंद थाना क्षेत्र के करौंदिया गांव जा रही थी। बारात बैगा समाज के एक परिवार की थी। लौटते समय कर...
पदोन्नत शिक्षकों की पोस्टिंग पर High Court ने लगाया रोक, DPI को 30 दिन में निर्णय का निर्देश
कहानी, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

पदोन्नत शिक्षकों की पोस्टिंग पर High Court ने लगाया रोक, DPI को 30 दिन में निर्णय का निर्देश

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिक्षक से हेड मास्टर के पद पर पदोन्नत शिक्षकों की पोस्टिंग पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। बिना काउंसिलिंग के मनमाने ढंग से किए गए पदस्थापना आदेशों को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। याचिकाकर्ता सूरज कुमार सोनी, हलधर प्रसाद साहू, रमेश कुमार साहू, शिप्रा सिंह बघेल और ज्ञानचंद पांडे, सभी सहायक शिक्षक (एलबी) के पद विभिन्न शासकीय प्राथमिक शालाओं में सेवाएं दे रहे हैं। इन्हें हाल ही में हेड मास्टर के पद पर पदोन्नत किया गया, परंतु स्कूल शिक्षा विभाग ने काउंसिलिंग प्रक्रिया को दरकिनार कर पदस्थापना कर दी। शिक्षकों ने  में याचिका दायर की। याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट से मांग की कि विभाग को इन दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए ही नियुक्ति प्रक्रिया को पूरा करने का निर्देश दिया जाए। जस्टिस बी.डी.गुरु की एकलपीठ ने के तर्कों को ...
Research: जानें बारिश के पैटर्न में क्या हुआ बदलाव, विश्व का टॉप 1st हरा-भरा हो रहा रेगिस्तान बना थार और MONSOON पर ये आया अपडेट
कहानी, विविध, संपादकीय, हादसा

Research: जानें बारिश के पैटर्न में क्या हुआ बदलाव, विश्व का टॉप 1st हरा-भरा हो रहा रेगिस्तान बना थार और MONSOON पर ये आया अपडेट

विश्व के 14 रेगिस्तान में से चार रेगिस्तान हरे भरे हो रहे हैं। इसमें भारत और पाकिस्तान के मध्य स्थित थार मरुस्थल टॉप पर है। दूसरे स्थान पर अरब मरुस्थल है। इजराइल के नेगेव और चीन-मंगोलिया स्थित पूर्वी गोबी मरुस्थल में भी बारिश बढ़ रही है जबकि अफ्रीका का नामीबिया एकमात्र मरुस्थल है, जहां वर्षा की मात्रा में कमी आई है। शेष 9 रेगिस्तान में बरसों बाद भी बारिश के पैटर्न में कोई बदलाव नहीं आया है। इसमें उत्तरी अमरीका महाद्वीप का मोजेव, सोनोरान, चिहुआहुआन, दक्षिणी अमरीका का अटाकामा, अफ्रीका का कालाहारी, विश्व का सबसे बड़ा सहारा मरुस्थल, ईरान का दस्त ए काविर, चीन का तकलामकन और ऑस्ट्रेलिया का ग्रेट सेंडी शामिल है। यह रिसर्च भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी) गांधीनगर के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के प्रोफेसर विमल मिश्रा व पीएचडी स्कॉलर हीरेन सोलंकी और अमरीका के केलिफोर्निया स्थित नासा से जुड़े बे ...
IAS Transfer: वाराणसी के डीएम, कमिश्नर और प्रयागराज के CDO बदले
आंदोलन, कहानी, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय

IAS Transfer: वाराणसी के डीएम, कमिश्नर और प्रयागराज के CDO बदले

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के कमिश्नर कौशल राज शर्मा को अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नया सचिव नियुक्त किया गया है। उनके स्थान पर वाराणसी के जिलाधिकारी एस. राजलिंगम को प्रमोट करके वाराणसी का नया मंडलायुक्त बनाया गया है। इसी तरह, लखनऊ नगर निगम के आयुक्त इंद्रजीत सिंह का भी तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह प्रयागराज के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) गौरव कुमार को लखनऊ का नया नगर आयुक्त बनाया गया है। गौरव कुमार की जगह हर्षिता सिंह को प्रयागराज का नया CDO नियुक्त किया गया है। इसके अलावा बरेली, अंबेडकर नगर, आजमगढ़, गाजीपुर, झांसी, महोबा और अन्य जिलों में भी डीएम स्तर पर तबादले किए गए हैं। इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को लेकर यह माना जा रहा है कि सरकार ने आगामी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए अनुभवी अधिकारियों को रणनीतिक स्थानों पर तैनात किया है।...
राष्ट्रीय लोकसेवा दिवस पर सीएम मोहन यादव का बड़ा संदेश, बोले- विकसित भारत में एमपी की बड़ी भूमिका
आंदोलन, कहानी, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

राष्ट्रीय लोकसेवा दिवस पर सीएम मोहन यादव का बड़ा संदेश, बोले- विकसित भारत में एमपी की बड़ी भूमिका

के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रीय लोकसेवा दिवस के मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में नवाचार करने वाले प्रदेश के 16 लोकसेवकों को पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार के अंतर्गत वर्ष 2022-23 एवं वर्ष 2023-24 के लिए चयनित लोकसेवकों को 1 लाख रुपए का चेक और प्रशस्ति पत्र दिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सुशासन से जुड़े नवाचारों के लिए काम करने वाले सभी लोकसेवकों को राष्ट्रीय लोकसेवा दिवस की बधाई दी। समारोह के मुख्य अथिति मोहन यादव ने कहा कि, विकसित भारत 2047 में मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका है। राज्य के लोकसेवकों ने अपने कर्तव्यों को बखूबी निभाया है। जमीनी स्तर पर अधिकारियों द्वारा किए जा रहे नवाचारों को संकलित कर सुशासन के लिए योजना तैयार करने की जरूरत है। सीएम मोहन ने मौर्य साम्राज्य ...
व्यापम कांड: CBI जांच पूरी लेकिन फैसले अधूरे, अब तक 50 आरोपियों की हो चुकी मौत
कहानी, राज्य समाचार, विविध, संपादकीय, हादसा

व्यापम कांड: CBI जांच पूरी लेकिन फैसले अधूरे, अब तक 50 आरोपियों की हो चुकी मौत

व्यापम कांड का खुलासा हुए 10 साल पूरे होने को हैं। सीबीआइ ने मामलों की जांच कर न्यायालय में चालान पेश कर दिए हैं। न्यायालय से 45 में फैसला भी हो चुका है। 24 में विचारण शेष है, लेकिन इन केसों में आरोपियों की संख्या धीरे-धीरे उनकी मौत के साथ कम होती जा रही है। दुर्घटना और बीमारियों के चलते अब तक 50 की मौतें हो चुकी है। इस वजह से दो केस विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट से स्वीकार होकर विशेष सत्र न्यायालय में नहीं पहुंच सके हैं। ग्वालियर-चंबल संभाग में पीएमटी सहित अन्य परीक्षाओं के 69 सीबीआई को हेंडओवर हुए थे। भर्ती परीक्षा के अधिकतर केसों में न्यायालय से फैसला हो चुका है, लेकिन अब बड़े केस बचे हैं, जिनमें आरोपियों की संख्या अधिक है। ये पीएमटी फर्जीवाड़े से जुड़े केस है। व्यापम कांड(Vyapam Scam) की जांच सबसे पहले एसआईटी ने की थी। इसकी निगरानी हाईकोर्ट कर रहा था। एसआईटी हर दिन नए खुलासे कर रही थी। आ...
पानी जैसी दाल और बेस्वाद खिचड़ी, आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के निवाले पर डाका
अपराध जगत, आंदोलन, कहानी, विविध, संपादकीय, हादसा

पानी जैसी दाल और बेस्वाद खिचड़ी, आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के निवाले पर डाका

मध्य प्रदेश के सागर जिले में स्थित गढ़ाकोटा नगर की आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को मेन्यू के अनुसार भोजन नहीं दिया जा रहा है। जिससे यहां आने वाले बच्चों को पौष्टिक एवं स्वादिष्ट नाश्ता व मध्यान्ह भोजन नहीं मिल पा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्र पर कहीं पर पुलाव तो कहीं पर दाल चावल व खिचड़ी भेजी जा रही है। वहीं कुछ आंगनबाड़ी केंद्र समय पर नहीं खुल रहे हैं। जबकि कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्रों को सुबह 7:30 से 12:30 बजे तक खोलने का आदेश था। इसके बाद भी कलेक्टर के निर्देशों को दरकिनार किया जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों में स्व सहायता समूहों द्वारा बच्चों को वितरित किए जाने वाले मध्यान्ह भोजन में लापरवाही बरती जा रही है। पानी जैसी पतली दाल व बेस्वाद खिचड़ी बच्चों को परोसी जा रहा रहा है। जिससे वह खा नहीं पा रहे हैं। भोजन गुणवत्ताहीन होने के कारण भूखे घर वापस चले जाते हैं। इसके बाद भी जिम्मेदार अधिकार...
सीएम ने लगाई सौगातों की झड़ी, किसानों को बिजली बिल से मुक्ति का वादा, 785 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण
आंदोलन, कहानी, विविध, संपादकीय, हादसा

सीएम ने लगाई सौगातों की झड़ी, किसानों को बिजली बिल से मुक्ति का वादा, 785 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

सीएम मोहन यादव रविवार को नीमच स्थित जावद विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करने पहुंचे थे। सीएम ने घोषणा करते हुए कहा कि सुखानंद तीर्थ स्थल को धार्मिक पर्यटन का केंद्र बनाया जाएगा। थड़ोद स्थित हाई को हायर सेकेंडरी स्कूल का उन्नयन किया जाएगा। सिंगोली स्थित स्वास्थ्य केंद्र का परीक्षण कर उन्नयन करेंगे। जावद में स्थित स्वास्थ्य केंद्र को 100 बिस्तरों का किया जाएगा। आगामी तीन सालों में किसानों को सोलर पंप देकर बिजली के बिलों से मुक्त करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 3 सालों में किसानों को सोलर पंप दिए जाएंगे। सोलर पंप देने से किसान बिजली के बिल से मुक्त हो जाएंगे। सरकार ने सभी को आगे बढ़ाने का काम किया है। आज विकास दर 12 प्रतिशत गति से बढ़ रही है। मंदसौर नीमच जिले में एक भी खेत सिंचाई से वंचित नहीं रहेगा। सिंचाई परियोजनाओं के निर्माण से प्रत्येक खेत को सिंचाई की सुविधा...
Cheque Stolen in CG: शातिर चोर.. चेक चुराकर 1 लाख रुपए कैश भी करवा डाला, FIR दर्ज
कहानी, विविध, संपादकीय, हादसा

Cheque Stolen in CG: शातिर चोर.. चेक चुराकर 1 लाख रुपए कैश भी करवा डाला, FIR दर्ज

छत्तीसगढ़ के रायपुर के माना इलाके में शातिर चोरों ने चेक चुराकर उसे कैश भी करा लिया। एक चेक के बाद जब दूसरा चेक लगाया, तो शक होने पर इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। पुलिस के मुताबिक बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड निवासी अनिल जायसवाल का पशु आहार बनाने का कारोबार है। उनके इक्विटास स्माल  के खाते से दीपक कुमार वर्मा नाम के व्यक्ति ने चेक लगाकर 1 लाख रुपए का आहरण कर लिया। इसके बाद उसी व्यक्ति ने उनके पंजाब नेशनल बैंक के खाते में 20 हजार रुपए निकालने के लिए चेक लगाया। इसकी जानकारी बैंक से एसएमएस के माध्यम से उन्हें मिली। इसके बाद उन्होंने उस चेक से राशि आहरण पर रोक लगा दी। बैंक में बताया कि यह चेक चोरी हो चुका है। इस कारण इस चेक से राशि के आहरण को रोक दिया जाए। बैंक ने राशि का आहरण रोक दिया। इसी तरह उनके कृशांक दुबे के बैंक खाते से भी उसी कंपनी का चेक लग...