Saturday, October 18

Cheque Stolen in CG: शातिर चोर.. चेक चुराकर 1 लाख रुपए कैश भी करवा डाला, FIR दर्ज

छत्तीसगढ़ के रायपुर के माना इलाके में शातिर चोरों ने चेक चुराकर उसे कैश भी करा लिया। एक चेक के बाद जब दूसरा चेक लगाया, तो शक होने पर इसकी शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।

पुलिस के मुताबिक बोरियाकला हाउसिंग बोर्ड निवासी अनिल जायसवाल का पशु आहार बनाने का कारोबार है। उनके इक्विटास स्माल  के खाते से दीपक कुमार वर्मा नाम के व्यक्ति ने चेक लगाकर 1 लाख रुपए का आहरण कर लिया। इसके बाद उसी व्यक्ति ने उनके पंजाब नेशनल बैंक के खाते में 20 हजार रुपए निकालने के लिए चेक लगाया।

इसकी जानकारी बैंक से एसएमएस के माध्यम से उन्हें मिली। इसके बाद उन्होंने उस चेक से राशि आहरण पर रोक लगा दी। बैंक में बताया कि यह चेक चोरी हो चुका है। इस कारण इस चेक से राशि के आहरण को रोक दिया जाए। बैंक ने राशि का आहरण रोक दिया। इसी तरह उनके कृशांक दुबे के बैंक खाते से भी उसी कंपनी का चेक लगाकर 20 हजार रुपए निकालने की कोशिश की गई।

इस पर भी उन्होंने रोक लगा दी। अज्ञात ठग उनके चोरी हुए चेक का इस्तेमाल करके बैंक खातों की राशि का आहरण कर रहा था। माना में इसकी लिखित शिकायत के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।