Uncategorized, इतिहास की गाथा, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर
विदिशा में जनपद की समितियों का निर्वाचन
शुक्रवार को जनपद पंचायत कार्यालय विदिशा में नवनिर्वाचित जनपद पंचायत अध्यक्ष और सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। इसमें सदस्यों ने सर्व सम्मति से जनपद पंचायत की स्थायी समितियों का गठन करते हुए सभापतियों का चुनाव किया। इस मौके पर जनपद पंचायत की 7 समितियां बनाई गई हैं। सभापतियों के निर्वाचन के समय जनपद पंचायत अध्यक्ष रामदेवी रणधीरसिंह ठाकुर, पीठासीन अधिकारी और एसडीएम आरपी अहिरवार तथा जनपद सीईओ उपेंद्र सिंह सेंगर मौजूद थे।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक जनपद पंचायत की सामान्य प्रशासन समिति में रामदेवी रणधीरसिंह ठाकुर को सभापति बनाया गया है। इसमें मनोज मीणा, लीलाधर कुशवाह, विनीता मैना, गीताबाई धाकड़, पूनम अहिरवार और जगन्नाथसिंह यादव को सदस्य बनाया गया है।
इसी प्रकार शिक्षा समिति में मनोज मीना को सभापति बनाया गया है। इसमें वर्षा भार्गव, परमवीरसिंह भार्गव, पूनम अहिरवार, जगन्नाथसिंह यादव को सदस्य बना...










