Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, राजधानी समाचार, राज्य समाचार, रायसेन, लटेरी, लाइफ स्टाइल, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर
कांग्रेस के स्वार्थी नेता कर रहे पार्टी कमजोर
धार/झाबुआ। जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांतिलाल भूरिया, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष शांतिलाल पडिय़ार, मानसिंह मेड़ा, नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल मेहता, जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया ने संयुक्त रूप से पत्रकार वार्ता में कहा कि कांग्रेस अभी भी बहुत मजबूती के साथ सिद्धांतों की राजनीति कर रही है। भारतीय जनता पार्टी ने झूठे सपने दिखाकर सत्ता तो प्राप्त कर ली, लेकिन वादों को पूरा करने में नाकाम रही है।
इससे जिले में भाजपा के खिलाफ आक्रोश की लहर है। पार्टी सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के नेतृत्व में एकजुट होकर आनेवाले वक्त में पुन: उभरकर आएगी। कांतिलाल भूरिया ने कहा कि कुछ स्वार्थी तत्व कांग्रेस को कमजोर करने की नाकाम कोशिश कर रहे हैं। वे अपने आप को पार्टी से बड़ा समझने में लगे हुए हैं। जनता ने उन्हें नकार दिया है। पार्टी विरोधी कार्य करने वाले को पार्टी से बाहर क...