Saturday, October 18

सिरोंज

सोशल मीडिया पर वोटिंग की भी फोटो, 17 लोगों पर एफआइआर
अपराध जगत, कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, संपादकीय, सिरोंज, हादसा

सोशल मीडिया पर वोटिंग की भी फोटो, 17 लोगों पर एफआइआर

विदिशा में कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर वोटिंग की भी फोटो डाल दी। मतदान करते हुए ईवीएम का फोटो सोशल मीडिया पर डाल दिया। इस मामले में 17 लोगों पर एफआइआर की गई है। इन लोगों ने विधानसभा चुनाव में मतदान के दिन अपने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान करते हुए ईवीएम का फोटो सोशल मीडिया पर डाल दिया था। सिरोंज थाने से मिली जानकारी के अनुसार सिरोंज विधानसभा क्षेत्र के 17 लोगों पर सहायक रिटर्निंग ऑफीसर की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। थाने में सहायक रिटर्निंग ऑफीसर और तहसीलदार संजय चौरसिया ने बताया कि आवेदक एडवोकेट वकील सिंह यादव, राजेश साहू, विष्णु कुशवाह तथा विवेक श्रीवास्तव ने लिखित शिकायत की थी कि सूची में दर्ज लोगों ने निर्वाचन क्षेत्र में सोशल मीडिया पर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 128 का उल्लंघन किया है। इस शिकायत की जांच में सोशल मीडिया पर डाले गए पोस्ट, स्टेटस और स्टोरी क...
सिरोंज में आज तक कोई महिला नहीं बनी विधायक, पांच सीट से सिर्फ महिला प्रत्याशी
आंदोलन, कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, संपादकीय, सिरोंज

सिरोंज में आज तक कोई महिला नहीं बनी विधायक, पांच सीट से सिर्फ महिला प्रत्याशी

विदिशा. क्षेत्र के विकास के लिए भले ही महिलाओं के सहभागिता का राग अलापा जाए, लेकिन प्रतिनिधित्व की कमान सौंपने के मामले में सभी दल पीछे ही रहते हैं। आधी आबादी के वोट साधने के लिए भाजपा हो या कांग्रेस दोनों ने ही दांव खेला है। भाजपा ने लाड़ली बहना योजना के माध्यम से तो कांग्रेस ने नारी सम्मान योजना के माध्यम से महिलाओं को अपने पक्ष में करने का प्रयास किया है। लेकिन दोनों ही दलों ने विधानसभा चुनाव के टिकट महिलाओं को देने में कोई रुचि नहीं दिखाई। सिरोंज में तो अब तक कोई महिला विधायक नहीं बन सकी है। जिले की पांच सीटों पर भाजपा के चार और कांग्रेस के पांचों उम्मीदवार घोषित हो चुके हैं, लेकिन इन नौ में से केवल एक महिला ही कुरवाई सीट से टिकट की दौड़ में सफल हो सकी हैं। जबकि पिछले चुनाव यानी 2018 में भाजपा और कांग्रेस से जिले के पांच सीटों पर दो-दो यानी कुल चार उम्मीदवार थे। 2018 के च...
भाजपा का भरोसा एक बार फिर शर्मा बंधु, यहां सातवीं बार फिर रोचक होगा मुकाबला
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, संपादकीय, सिरोंज

भाजपा का भरोसा एक बार फिर शर्मा बंधु, यहां सातवीं बार फिर रोचक होगा मुकाबला

गोविंद सक्सेना। मप्र गठन के बाद अस्तित्व में आए सिरोंज-लटेरी विधानसभा क्षेत्र में पहला चुनाव 1957 में हुआ। इस लिहाज से सिरोंज विधानसभा में 14 चुनाव हो चुके हैं और इनमेे से कांग्रेस केवल तीन बार ही यहां से जीत सकी है। सबसे ज्यादा चार बार इस विधानसभा क्षेंत्र से लक्ष्मीकांत शर्मा जीते। पांचवीं बार भी उन्हें टिकट मिला लेकिन वे हार गए, कांग्रेस के गोवर्धन उपाध्याय ने उन्हें पराजित किया था। लक्ष्मीकांत (Lakshmikant Sharma)के बाद उनके अनुज उमाकांत शर्मा (Umakant Sharma) भाजपा के टिकट पर यहां से विधायक बने। यानी यहां से लगातार पांच बार भाजपा का टिकट मिला लक्ष्मीकांत शर्मा को और लगातार दूसरी बार अब उमाकांत शर्मा को। इस तरह यह लगातार सातवां मौका है जब भाजपा (BJP) ने सिरोंज विधानसभा उम्मीदवार के रूप में शर्मा बंधुओं पर विश्वास जताया है। इस बार मप्र विधानसभा के चुनाव (MP Assembly Election) के लि...
मुस्लिम महिलाओं ने पीएम मोदी को लिखा खून से खत
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, सिरोंज

मुस्लिम महिलाओं ने पीएम मोदी को लिखा खून से खत

मप्र के विदिशा जिले की मुस्लिम महिलाओं ने प्रधानमंत्री (PM) नरेंद्र मोदी को खून से खत लिखा है। एक मंच पर खड़े होकर इन महिलाओं ने अपना खून निकलवाया और उसे स्याही की तरह इस्तेमाल करते हुए पीएम मोदी के नाम एक खत लिख दिया। इस घटना को देखने वाले तो दंग थे ही, वहीं इस पूरे घटनाक्रम को सुनने वाले भी सोचते नजर आए कि आखिर खून से खत क्यों लिखा गया और इस खत में क्या लिखकर पीएम को भेजा गया दरअसल जनकल्याण समिति की संचालिका साजिद नाज के नेतृत्व में सिलाई-कढ़ाई ब्यूटी पार्लर संबंधित गरीब महिलाओं और बेटियों के लिए स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में शामिल होने वाली मुस्लिम समाज की महिलाओं ने PM नरेन्द्र मोदी के नाम खून से खत लिखा। वे मंच पर पहुंची और उन्होंने खून से खत लिखना शुरू कर दिया। जानें क्यों लिखा खून से खत अब आपको बता दें कि इन मुस्लिम महिलाओं ने पीएम ...
भ्रष्टाचार के आरोप पर सौगंध खाकर बोले भाजपा विधायक- अगर 1 रुपए भी खाए हों तो परिवार समेत मर जाऊं
आंदोलन, कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, संपादकीय, सिरोंज, हादसा

भ्रष्टाचार के आरोप पर सौगंध खाकर बोले भाजपा विधायक- अगर 1 रुपए भी खाए हों तो परिवार समेत मर जाऊं

मध्य प्रदेश के लिए ये चुनावी साल है। ऐसे में पक्ष और विपक्ष एक आरोप-प्रत्यारोप और जुबानी हमले करते हुए एक-दूसरे के सामने हैं। इसी के चलते एक आरोप पर भड़कते हुए विदिशा जिले के अंतर्गत आने वाले सिरोंज से भारतीय जनता पार्टी के विधायक उमाकांत शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। सामने आए वीडियो में विदायक उमाकांत शर्मा जहां एक तरफ खुद को निर्देश बता रहे हैं तो वहीं, दूसरी तरफ विपक्षियों पर जमकर भड़ास निकालते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, जान से मारने की धमकी देने वालों को भी विधायक उमाकांत शर्मा आड़े हाथ ले रहे हैं। आपको बता दें कि, सोशल मीडिया पर किसी व्यक्ति ने भाजपा विधायक उमाकांत शर्मा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए एक पोस्ट किया है। इसके बाद उमाकांत शर्मा पोस्ट करने वालों पर नाराजगी जताते हुए लोगों के लोगों के सामने खुद को निर्दोष बताते हुए नजर आए हैं। उन्होंने लोगों के ब...
गांव में दबंगों का आतंक : स्कूल में घुसकर बच्चों के सामने शिक्षक को पीटा
आंदोलन, कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, संपादकीय, सिरोंज

गांव में दबंगों का आतंक : स्कूल में घुसकर बच्चों के सामने शिक्षक को पीटा

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के अंतर्गत आने वाले धानोंदा गांव में दबंगों के हौसले इतने बुलंद हैं कि, वो अपने लाभ के आगे शिक्षक सम्मान को भी कोई महत्व नहीं देते। बता दें कि, ग्राम धनोदा में एक शिक्षक के साथ उसी के स्कूल में और उसी के छात्रों के सामने मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, दबंगों द्वारा शिक्षक से मारपीट स्कूल में लगे हैंडपंप के कारण हुई है। हैंडपंप ठीक करवाने में सहयोग की बात कहने पर गांव के दबंगों ने शिक्षक को लाठी-डंडों से पीट दिया है। दरअसल, गांव में स्थित स्कूल में सरकारी हैंडपंप लगा है। इस हैंडपंप को स्कूली छात्रों के इस्तेमाल के लिए लगाया गया है। लेकिन, गांव में स्कूल के आसपास अवैध रूप से रहने वाले कुछ दबंग परिवार स्कूली छात्रों से ज्यादा उस हैंडपंप का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आए दिन हैंडपंप खराब हो जाता है, जिसे हमेशा ही स्कूल प्रबंधन को सरकारी सहयोग ...
जिंदगी की जंग हारी ढाई साल की स्मिता
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, सिरोंज, हादसा

जिंदगी की जंग हारी ढाई साल की स्मिता

        विदिशा. विदिशा के पथरिया गांव में बोरवेल के गड्ढे में गिरी ढ़ाई साल की मासूम बच्ची स्मिता जिंदगी की जंग हार गई। बोरवेल के गड्ढे में गिरी स्मिता को करीब 6 घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद बोरवेल के गड्ढे से निकाला गया था और तुरंत अस्पताल ले जाया गया था लेकिन उसकी जिंदगी नहीं बचाई जा सकी। स्मिता की मौत से मातम पसर गया है और परिवार के लोगों के साथ ही पूरा गांव रो रहा है। 6 घंटे तक चला रेस्क्यू विदिशा जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के गांव कजरी बरखेड़ा में मंगलवार को ढाई साल की बच्ची स्मिता अहिरवार पिता इंदर सिंह अहिरवार (पप्पू) घर के आंगन में खेलते वक्त खुले पड़े बोरवेल के गड्ढे में गिर गई थी। जिसकी सूचना परिजन ने प्रशासन को दी थी और प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंच कर बच्ची स्मिता के रेस्क्यू में जुट गया था। ऑक्सीजन सिलेंडर के द्वारा स्मिता को ऑक्सीजन सप्...
CMO और शिकायतकर्ता के बीच विवाद, मारपीट हुई
अपराध जगत, कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, सिरोंज, हादसा

CMO और शिकायतकर्ता के बीच विवाद, मारपीट हुई

सिरोंज. मुख्य नगर पालिका अधिकारी बालमुकुंद कुशवाह के छोटे भाई के वाटर प्लांट पर पहुंचे खाद्य-औषधि विभाग के दल ने जहां पानी के सैंपल लिए, वहीं दल के साथ पहुंचे शिकायतकर्ता संजीव पालीवाल द्वारा प्लांट में दस्तावेजों को खंगालने से नाराज सीएमओ भड़क गए। पालीवाल से पूछा गया कि वे किस हैसियत से आए हैं और दस्तावेजों को कैसे हाथ लगा रहे हैं। इस दौरान सीएमओ और पालीवाल के बीच जमकर हाथापाई हुई और उसका वीडियो वायरल हो गया। बाद में यह मामला थाने पहुंचा, लेकिन एफआईआर नहीं कराई गई। शुक्रवार को नगर के रॉयल सिटी में मौजूद वाटर प्लांट पर पहुंचकर खाद्य एवं औषधि विभाग की पांच सदस्य टीम ने पानी के नमूने लेने की कार्रवाई की। इस दौरान शिकायतकर्ता संजीव पालीवाल भी वहां पहुंच गए। लेकिन जांच के समय प्लांट संचालिका रानी कुशवाह वहां पर मौजूद नहीं थीं। जब रानी कुशवाह को इस बात का पता लगा तो उन्होंने अपने जेठ नपा सीए...
सिरोंज-लटेरी, गंजबासौदा और कुरवाई विधानसभा क्षेत्र
कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, संपादकीय, सिरोंज

सिरोंज-लटेरी, गंजबासौदा और कुरवाई विधानसभा क्षेत्र

  विदिशा. विधानसभा चुनावों के मद्देनजर विदिशा की जनता के मन की थाह लेने किए गए दौरे के दूसरे चरण में तीन विधानसभा क्षेत्रों सिरोंज-लटेरी, गंजबासौदा और कुरवाई को छुआ। सिरोंज-लटेरी जिला मुख्यालय से सबसे दूर नजर आए। सिरोंज 87 तो लटेरी 100 किमी के करीब। कुछ गांव इससे भी ज्यादा दूर। यहां की नदियां अधिकांश खत्म सी हैं। खेती ही मुख्य धंधा है, लेकिन कृषि मंडी की समस्याओं, जिला बनाने और रेलवे लाइन बिछाने की मांग अरसे से पूरी नहीं हो रही। शुरुआत सिरोंज की कृषि उपज मंडी में व्यापारियों व किसानों से बात कर की। अनाज व्यापार संघ के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश मित्तल बोले, सिरोंज का व्यापार मंडी से ही है, लेकिन मंडी में छोटा परिसर है। जाम लगता है। अनाज की नीलामी बाहर करनी पड़ती है। इस्लामनगर के किसान इमाम खां ने कहा,किसान का अनाज सस्ता बिक रहा है। लागत तक नहीं निकल रही। गांवों में पानी-सड़क की...
कांग्रेस नेता की बेरहमी से पिटाई : अपराधियों ने पहले पीटा, फिर रस्सी से बांधकर घसीटा
अपराध जगत, कहानी, भोपाल संभाग, राज्य समाचार, विदिशा, विविध, संपादकीय, सिरोंज, हादसा

कांग्रेस नेता की बेरहमी से पिटाई : अपराधियों ने पहले पीटा, फिर रस्सी से बांधकर घसीटा

एक तरफ तो मध्य प्रदेश अपराधियों के पीछे शिवराज मामा का बुल्डोजर लगा हुआ है तो वहीं दूसरी तरफ प्रशासन की ओर से की जा रही लगातार कारर्रवाई के बावजूद भी सूबे के अपराधियों के हौसले पस्त पड़ने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। आलम ये है कि, अब यहां आम लोगों को ही नहीं बल्कि नेताओं तक को सरेआम बेरहमी से पीटा जा रहा है। ताजा मामला विदिशा जिले के अंतर्गत आने वाले सिरोंज से सामने आया है, जहां कांग्रेस नेता अशोक जैन के साथ बेरहमी से मारपीट की गई है। वारदात का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर भी चेजी से वायरल हो रहा है। सामने आए वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि, कुछ बदमाशों द्वारा कांग्रेस नेता अशोक जैन के साथ न सिर्फ बेरहमी से मारपीट की गई, बल्कि उन्हें रस्सी से बंधकर घसीटा तक गया। इस घटना के बाद अपना पुलिस प्रशासन पर कई तरह से सवाल उठने लगे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 60 वर्ष...