Saturday, October 25

सिरोंज

शिवसेना की बैठक आयोजित की गई।
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

शिवसेना की बैठक आयोजित की गई।

गंजबासौदा। कल दोपहर के समय वार्ड न0 8 नगर कार्यालय में शिवसेना की बैठक आयोजित की गई। जिसमें संभाग प्रमुख संदीप पाठक द्वारा कहा गया कि- शिवसेना हिन्दूतत्व की रक्षा करती हैं और आने वाले समय में गाय को राष्ट्र पशु घोषित किया जाये इस बात पर भी जोर दिया गया, साथ ही कहा कि भाजपा सत्ता में आकर स्वंय के लिए कार्य कर रही। और शिवसेना को संगठित रहने एकजुटता के साथ कार्य करने और शिवसेना पार्टी के विस्तार पर जोर दिया गया और भी कई महत्तवपूर्ण कार्याे पर चर्चा की गई।...
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

एक व्यक्ति पर हिरण का शिकार करने का आरोप

गंजबासौदा| खामखेड़ा में एक हिरण का शिकार हुआ है। गुरुवार सुबह त्योंदा पुलिस की सूचना पर ग्राम खामखेड़ा से वन विभाग के कर्मचारियों ने मृत हिरण का शव भी जब्त किया है। हिरण के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वन परिक्षेत्र अधिकारी आरकेएस चौधरी ने बताया कि हिरण का शिकार होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर पड़ताल करने के बाद गांव के रोमचलाल पारदी के खिलाफ हिरण का शिकार करने पर वन अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि वन अमले को मौके से जाल भी मिला है। आरोपी को बुधवार को न्यायालय पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।...
सिपाही  ने खुद को गोली मार ली कलेक्ट्रेट आॅफिस के अंदर
Uncategorized, अपराध जगत, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

सिपाही ने खुद को गोली मार ली कलेक्ट्रेट आॅफिस के अंदर

भोपाल. मध्य प्रदेश में एक सिपाही ने बुधवार दोपहर खुद को गोली से उड़ा लिया। टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट के अंदर बनी ट्रेजरी में यह घटना हुई। जानकारी के मुताबिक यहां के शिवनगर में रहने वाला सिपाही राजेंद्र भट्ट (40) कलेक्ट्रेट के ट्रेजरी में ड्यूटी पर तैनात था। सर्विस रिवाल्वर से मारी गोली... - बुधवार दोपहर करीब 12.40 बजे कलेक्ट्रेट में RTO और बाकी दफ्तर के ईम्प्लॉई ने गोली चलने की आवाज सुनी। - लोग दौड़े-दौड़े ट्रेजरी पहुंचे, तो देखा कि राजेंद्र जमीन पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था। - सिपाही ने अपनी सर्विस गन थ्री नॉट थ्री से खुद को गोली मारी...
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

सफलता हासिल करने कुछ साधारण बातों को ध्यान में रखने से हासिल की जा सकती है।

सफलता हासिल करने का प्लान धीरे-धीरे आगे बढ़ाएं अक्सर हम ताकत या समय के अभाव की शिकायत करते हैं, जबकि कुछ साधारण बातों को ध्यान में रखने से ताकत और समय दोनों की बचत होगी। कार्य भी आसान बन जाएगा। जानिए ऐसी बातों के बारे में- 1. बहुत बार हम काम शुरू करते हैं और फिर उसे बीच में छोड़कर कोई दूसरा काम करने लग जाते हैं। फिर उस काम को भी छोड़कर दोबारा पहले वाले काम पर लौट आते हैं। ऐसा करने से समय और ताकत दोनों की बर्बादी होती है। इससे बचने के लिए तब तक एक कार्य करते रहें जब तक वे काम पूरा न हो जाए। उस काम को खत्म करने के बाद ही दूसरा काम शुरू करें। 2. जिंदगी के जितने भी पहलू हैं, सबमें रहस्यमय बनने की जरूरत नहीं है। जीवन के कुछ अंश ऐसे होने चाहिए, जिनमें आपके बारे में अनुमान लगाया जा सकता हो। 3. हर व्यक्ति सफलता हासिल करने के लिए प्लान करता है, लेकिन एक ही बार में सफलता मिल जाए ऐसा होना मुश्किल है।...
सशस्त्र सुरक्षा बल (SSB) ने 143 वैकेंसी पर रिक्रूटमेंट के लिए एप्लिकेशन मांगी है
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, विविध, सिरोंज, सीहोर

सशस्त्र सुरक्षा बल (SSB) ने 143 वैकेंसी पर रिक्रूटमेंट के लिए एप्लिकेशन मांगी है

  सशस्त्र सुरक्षा बल (SSB) ने सब-इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, हेड कॉन्स्टेबल और कॉन्स्टेबल 143 वैकेंसी पर रिक्रूटमेंट के लिए एप्लिकेशन मांगी है। ये योग्य कैंडिडेट्स 21 फरवरी 2016 तक अप्लाई कर सकते हैं।   किस पोस्ट के लिए कितनी वैकेंसी, पे स्केल और अन्य जरूरी जानकारी... 1. एसआई (Staff Nurse) : 15 पे स्केल : 9300-34800 + ग्रेड 4200 रुपए 2. एएसआई (Pharmacist) : 13 पे स्केल : 5200-20200 + ग्रेड पे 2800 रुपए 3. एएसआई (Dental Technician) : 2 पे स्केल : 5200-20200 + ग्रेड पे 2800 रुपए 4. एएसआई (Dental Technician) : 2 पे स्केल : 5200-20200 + ग्रेड पे 2800 रुपए 5. एएसआई (Radiographer) : 5 पे स्केल : 5200-20200 + ग्रेड पे 2800 रुपए 6. हेड कॉन्स्टेबल (Steward) : 2 पे स्केल : 5200-20200 + ग्रेड पे 2400 रुपए 7. कॉन्स्टेबल (Waiter) : 26 पे...
डीसा में रहने वाली एक 12 वर्षीय इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है।
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

डीसा में रहने वाली एक 12 वर्षीय इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है।

डीसा (गुजरात)। डीसा में रहने वाली एक 12 वर्षीय इन दिनों चर्चा का केंद्र बनी हुई है। कारण, उसके कान से कीड़े-मकोड़ों का निकलना है। वह इस परेशानी से पिछले 6 महीने से ग्रस्त है। डॉक्टर्स भी इस गुत्थी को सुलझा नहीं पा रहे हैं, क्योंकि सारी रिपोर्ट्स नॉर्मल हैं। कान की कई बार सफाई भी की जा चुकी है। - डीसा शहर के गायत्री नगर में रहने और पेशे से टेलर संजयभाई की बेटी श्रेया 6वीं क्लास की छात्रा है। - लगभग 5-6 महीने पहले श्रेया के कान में तेज दर्द हुआ। डीसा के डॉक्टर्स ने प्राथमिक उपचार कर दवा दे दी। - कान का दर्द दूसरे दिन भी खत्म नहीं हुआ, तो डॉक्टर्स ने कान की सफाई की। - कान की सफाई में जिंदा छोटे-छोटे कीड़े-मकोड़े निकले। - सफाई के बाद श्रेया का दर्द खत्म हो गया, लेकिन चार-पांच दिनों बाद फिर दर्द होने लगा। - डॉक्टर्स ने फिर कान की सफाई की तो इस बार भी कान से जिंदा कीड़े-मकोड़े निकले। ...
फैन्स ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ के खिलाफ विराट कोहली की विवादित स्लेजिंग का सपोर्ट किया
Uncategorized, कुरवाई, खेल जगत, गंजबासौदा, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

फैन्स ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ के खिलाफ विराट कोहली की विवादित स्लेजिंग का सपोर्ट किया

खेल. फैन्स ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ के खिलाफ विराट कोहली की विवादित स्लेजिंग का सपोर्ट किया है। यही नहीं, ऑस्ट्रेलियाई फैन्स ने हार के लिए स्टीवन स्मिथ और चैनल-9 को जिम्मेदार ठहराया है। दरअसल, स्मिथ आउट होने के समय माइक्रोफोन पर चैनल-9 के एक सवाल का जवाब दे रहे थे। कुछ ने तो कहा कि ये सीरियस क्रिकेट है कप्तान साहब, कोई टेलीविजन इंटरव्यू नहीं...।   ऑस्ट्रेलिया की इनिंग के 9th ओवर में स्मिथ को रवींद्र जडेजा बॉलिंग कर रहे थे। - ओवर की अंतिम बॉल पर उन्होंने कवर पर खड़े विराट को कैच थमा दिया। - स्मिथ 21 रन बनाकर आउट हुए। उस वक्त ऑस्ट्रेलिया एक विकेट पर 89 रन बनाकर तेजी से 189 रन के टारगेट की ओर बढ़ रहा था। - स्मिथ के आउट होने के बाद विराट ने उन्हें चिढ़ाते हुए पवेलियन जाने का इशारा किया। - कुछ एक्सपर्ट ने विराट के इशारे का मतलब समझाते हुए कहा है कि वे स्मिथ को ये कहना चाहते थे क...
चीन के झेंगझोऊ में शनिवार को 88 मिनट में रेलवे ट्रैक के ऊपर दो ब्रिज बना दिए गए।
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, देश विदेश, भोपाल संभाग, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

चीन के झेंगझोऊ में शनिवार को 88 मिनट में रेलवे ट्रैक के ऊपर दो ब्रिज बना दिए गए।

इंटरनेशनल डेस्क। चीन के झेंगझोऊ में शनिवार को कुछ ही मिनटों में रेलवे ट्रैक के ऊपर दो ब्रिज बना दिए गए। हैरान करने वाली बात यह थी कि इन्हें महज 88 मिनट में लिफ्ट करके 90 डिग्री घुमा दिया गया। इन्हें जिस ट्रैक पर बनाया गया, वो काफी बिजी है और ट्रेन ट्रैफिक बंद किए बिना ही ब्रिज बनाना मेन चैलेंज था। जब 36 घंटे में बना दिया था ब्रिज बता दें कि चीन में कंस्ट्रक्शन का ऐसा कारनामा पहली बार नहीं किया गया। पिछले साल नवंबर में बीजिंग में इंजीनियर्स ने महज 36 घंटे में नया ब्रिज बना दिया था। इसके लिए इंजीनियरों ने ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम (जीपीएस), लेजर और रोबोट की मदद ली। तीन घंटे में थ्री डी प्रिटिंग से बना दिया था घर 17 जुलाई 2015 को एक चीनी कंपनी ने थ्रीडी प्रिंटिंग के जरिए सिर्फ तीन घंटे में दोमंजिला विला तैयार कर दिया था। शांक्सी में बनाया गया यह घर फायरप्रूफ और वॉटरप्रूफ है और 9.0 तीव्र...
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में 1100 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहे

भोपाल। भोपाल समेत पूरे राज्य में परंपरागत हर्ष और उल्लास के साथ गणतंत्र दिवस मनाया गया। सख्त सुरक्षा प्रबंधों के बीच राज्य स्तरीय मुख्य आयोजन यहां मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में संपन्न हुआ। इस मौके पर राज्यपाल रामनरेश यादव ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर परेड की सलामी ली। इस अवसर पर रंगारंग और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। समारोह के दौरान त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था में 1100 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात रहे। इसी तरह आंतरिक सुरक्षा एएसपी राजेश सिंह चंदेल और एएसपी शालिनी दीक्षित ने संभाली। दूसरे घेरे की व्यवस्था एएसपी राजेश सिंह भदौरिया ने संभाली। वहीं, बाहरी सुरक्षा व्यवस्था संबंधित सीएसपी की होगी। इसके अलावा एएसपी शैलेंद्र सिंह चौहान आैर एएसपी मनु व्यास कानून व्यवस्था देंगे। सुरक्षा व्यवस्था में जिला पुलिस बल के करीब 600 से ज्यादा पुलिसकर्मी लगे रहे। इसके अलावा एसएएफ, आरएएफ, एसट...
Uncategorized, कुरवाई, गंजबासौदा, रायसेन, लटेरी, विदिशा, सिरोंज, सीहोर

श्रमदान कर स्वच्छ जल और जल बचाओ का संदेश दिया।

गंजबासौदा|गांव रजौदा सोमवार दोपहर स्वयं सेवकों ने जल स्रोतों के पास श्रमदान कर स्वच्छ जल और जल बचाओ का संदेश दिया। कार्यक्रम अधिकारी फिरोज खान ने बताया कि गांव में सात दिनी शिविर के अंतर्गत स्वच्छ भारत अभियान के चलते श्रमदान कराया जा रहा है। जल स्रोतों को साफ रखने ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। शिविर में स्वच्छ जल के प्रति जागरूकता के संबंध में ग्रामीणों को नुक्कड़ नाटक सहित रैली निकालकर जागरूक किया जा रहा है। मनमोहन तिवारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में दूषित पानी पीने से सबसे अधिक बीमारी फैल रही है। इस दौरान बड़ी संख्या में स्वयं सेवक और ग्रामीण मौजूद थे। इसी क्रम में लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में संयुक्त रूप से मतदाता दिवस मनाया गया।...