Saturday, October 25

सिपाही ने खुद को गोली मार ली कलेक्ट्रेट आॅफिस के अंदर

Betwaanchal news
Betwaanchal news

भोपाल. मध्य प्रदेश में एक सिपाही ने बुधवार दोपहर खुद को गोली से उड़ा लिया। टीकमगढ़ कलेक्ट्रेट के अंदर बनी ट्रेजरी में यह घटना हुई। जानकारी के मुताबिक यहां के शिवनगर में रहने वाला सिपाही राजेंद्र भट्ट (40) कलेक्ट्रेट के ट्रेजरी में ड्यूटी पर तैनात था।

सर्विस रिवाल्वर से मारी गोली…
– बुधवार दोपहर करीब 12.40 बजे कलेक्ट्रेट में RTO और बाकी दफ्तर के ईम्प्लॉई ने गोली चलने की आवाज सुनी।
– लोग दौड़े-दौड़े ट्रेजरी पहुंचे, तो देखा कि राजेंद्र जमीन पर खून से लथपथ पड़ा हुआ था।
– सिपाही ने अपनी सर्विस गन थ्री नॉट थ्री से खुद को गोली मारी