प्रशासन को सख्ती दिखानी होगी
गंजबासौदा | आज गंजबासौदा अराजकता का दंश झेल रहा हैं चारो और निराशा का भाव दिखाई दे रहा हैं आशा की कोई किरण दिखाई नहीं दे रही हैं | जहा एक और सत्ता का पंगु दिखाई दे रहा हैं तो बिपक्ष राजनीति करता नजर आरहा हैं | शहर की दुर्दशा के लिए कोई जवावदारी लेने को तैयार नहीं हैं वोट की भीख मांगने , बेशर्मी की हदे तोड़ते हुए निर्लज भाव से चले आते हैं |
जब शहर की बात करो तो दूरी बना लेते है | ऐसी स्थिति में सिर्फ अच्छे अधिकारी ही आशा की किरण के रूप में दिखाई देते हैं | पर जब राजनैतिक पार्टिया उन अधिकारियो पर अपना लेबल लगा देती हैं तो उनसे भी आशा ख़तम हो जाती हैं| जिस तरह के हालात बासौदा के हैं उसमें अधिकारियो को सख्ती दिखानी होगी और बासौदा को विकास के मुहाने पर लेजाना होगा |
बरसात ने जहा प्रशासन के विकास की पोल खोल दी हैं वही जनता त्राहि -त्राहि कर रही हैं | अपराधियों के हौसले की बात जग जाहिर है...









